Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में BS6 मानकों वाले वाहनों की एंट्री पर रोक
दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-II) लागू हो गया है, जिसके तहत BS6 मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. सिंघु बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जांच कर रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे राजधानी रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे मेट्रो लाइन प्रोजेक्ट का शिलान्यास आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे मेट्रो लाइन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे, जो करीब 21800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है. इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप आया
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज सुबह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई. हालांकि भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेेकिन झटके लगने पर लोग घरों से बाहर निकल आए थे.
आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज लखनऊ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा है, जो SIR मुद्दे पर विपक्ष को घेरने के लिए निकाली जा रही है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जहां वे राजधानी रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. उधर, दिल्ली में आज से इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग शुरू होगी, जिसमें 18 देशों के विशेषज्ञ समुद्री सुरक्षा, हिंद महासागर, जलवायु परिवर्तन और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
2 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
2 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
2 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
10 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
10 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
11 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
14 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines