Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: LPU में मिड-टर्म एग्जाम टले
पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने रेप और खुदकुशी के कथित मामले को लेकर हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच सभी छात्रों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अपनी मिड-टर्म परीक्षाएं अगले आदेश तक टाल दी हैं. विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि उसने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास भी सस्पेंड कर दी हैं. 28 सितंबर 2026 से 10 दिनों की अवधि के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड रहेंगी. मिड-टर्म एग्जाम अगले आदेश तक टाल दी गई हैं. परीक्षा का नया शेड्यूल अलग से बताया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फरीदाबाद में बोरवेल मे गिरी बच्ची
फरीदाबाद में एक 3 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई, जिसके बाद एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंचे. बच्ची को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: LPU के बाहर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली थप्पड़ कांड पर बोले पीड़ित लड़के के पिता
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा की तरफ से एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है. इस पर पीड़ित के पिता राजा सिंह ने कहा, 'वो बस एक युवा है, वो काम करता है, उसकी नौकरी है. उसे राजनीति में घसीटा जा रहा है; बस यही बात है. उसे थप्पड़ मारा गया. इसमें शामिल शख्स डिप्टी CM हैं. अगर उन्होंने प्यार से लड़के के कंधे पर हाथ भी रखा होता, एक बार भी, तो ठीक रहता. उन्हें लड़के को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था. अगर कोई गलती थी, तो वो उसे समझा सकते थे; अगर कोई समस्या थी, तो वे उसे बता सकते थे. मेरा बेटा काम करने और अपना करियर बनाने के लिए निकला था, न कि राजनीतिक खेल में उलझने के लिए.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में ABGP-SFI में झड़प
कोलकाता में सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविन इंस्टीट्यूट (SRFTI) के कैंपस में एक कार्यक्रम आयोजित करने वाले दक्षिणपंथी समूह ABGP के सदस्यों और छात्रों के एक गुट SFI के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा
ऋषिकेश में भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणी घाट डूब गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर बोले अमित शाह
दिल्ली में वीएचपी के पूर्व नेता अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मैं बहुत विनम्रता से कहना चाहता हूं कि आभार सिर्फ एक भावना नहीं है, बल्कि ये देश की जरूरत है. ताकि पूरा देश और दुनिया भर में फैले सभी हिंदू अशोक जी के प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकें, इसलिए इस जन्म शताब्दी को मनाना जरूरी है. और जब कोई देश या समाज अपने नायकों को याद नहीं करता, उनकी जीवन-कहानियों और संदेशों को युवाओं तक नहीं पहुंचाता, तो एक तरह का वैचारिक शून्य पैदा हो जाता है. जब वैचारिक शून्य पैदा होता है, तो आदर्श मूल्य खो जाते हैं, दिशा और प्रेरणा खत्म हो जाती है, और लोग हजारों किलोमीटर दूर की सभ्यताओं में अपने आदर्श खोजने लगते हैं. इसीलिए ये सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आज के समाज में कोई वैचारिक शून्य या खालीपन न बने. आदर्श स्थापित किए जाने चाहिए और अशोक जी के जीवन से दिशा ली जानी चाहिए; इसलिए, इस जन्म शताब्दी को मनाना जरूरी है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा
नेपाल के चितवन और म्याग्दी इलाके में नारायणी नदी का बाढ़ का पानी कई इलाकों में भर गया है; अधिकारियों ने इन इलाकों को खाली करने की चेतावनी जारी की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में उफान पर नदियां
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर डेंजर मार्क से ऊपर बह रहा है. लगातार बढ़ते जलस्तर ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है. प्रशासन नदियों के किनारे बसे इलाकों पर लगातार नजर रख रहा है और लोगों से अपील की है कि वो नदियों और नालों से दूर रहें और सुरक्षित जगहों पर रहें.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल BJP अध्यक्ष का कर्नाटक कांग्रेस ने किया विरोध
कर्नाटक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: EC की खुली पोल: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा, 'हमने 2017 में काफी ध्यान नहीं दिया. हमें भरोसा था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रहेगा और अपनी विश्वसनीयता से समझौता नहीं करेगा. हालांकि जब 2022 में नतीजे आए, तो मुझे याद है कि मैंने हमारे राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा था कि चुनाव आयोग और अधिकारियों ने मिलीभगत करके जान-बूझकर समाजवादी पार्टी के वोट हटा दिए थे. जिन लोगों ने 2019 में वोट दिया था, उन्हें 2022 में वोट देने का मौका नहीं मिला, बिना किसी सूचना और बिना किसी नियम या कानून का पालन किए, और नतीजा यह हुआ कि 2022 में समाजवादी सरकार नहीं बन पाई. ये गड़बड़ी हमेशा से चल रही है; बस फर्क इतना है कि अब इसका खुलासा हो गया है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में हिमलुंग हिमाल बेस कैंप पर आया बर्फीला तूफान, 10 लापता
पश्चिमी नेपाल के तिब्बत सीमा से लगे प्रसिद्ध हिमलुंग हिमाल बेस कैंप पर रविवार सुबह एक भयानक बर्फीला तूफान आ गया. इस भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 2027 में बीजेपी की हार होगी- अवधेश प्रसाद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वर्गीय अशोक सिंघल को पीएम मोदी ने किया याद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है- पीएम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 10 साल पहले भारत ने की सर्जिकल स्ट्राइक- पीएम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने मन की बात में कहा- अब आतंक के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा में गणपति विसर्जन के दौरान गिरा PNB बिल्डिंग की छत का हिस्सा
ओडिशा के जटनी इलाके में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां पंजाब नेशनल बैंक की दो मंजिला इमारत की छत के हिस्से का मलबा सड़क किनारे विसर्जन जुलूस देखने के लिए जमा लोगों पर जा गिरा. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के झांसी में ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
यूपी के झांसी में ट्रंका रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बीती रात सेना के ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, दोनों के शव काफी देर तक ट्रक में ही फंसे रहे. किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ के कई इलाकों में जलभराव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा, ड्राइवर को झपकी आने से ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, कई यात्री घायल
ईस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ. इस दौरान बस में करीब 20 सवारियां मौजूद थीं. इनमें से कई सवारियों को चोटें आईं, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के मुरादाबाद में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में भरा पानी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह आज साबरमती स्टेशन से देश की पहली एलएनजी संचालित ट्रेन का शुभारंभ करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज साबरमती स्टेशन से देश की पहली एलएनजी संचालित ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. ये भारतीय रेल की किफायती रेल परिचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर में बीजेपी की संभाग संगठनात्मक बैठक के कार्यक्रम में शामिल हुए
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे 'मन की बात'
आज पीएम मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड प्रसारित होगा. ये प्रसारण सुबह करीब 11 बजे LIVE किया जाएगा.
Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड प्रसारित हुआ. वहीं, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन आज बंगाल पहुंचे , जहां वो संगठन को लेकर अहम बैठकें करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज साबरमती स्टेशन से देश की पहली एलएनजी संचालित ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. ये भारतीय रेल की किफायती रेल परिचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को केरल के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. आज सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में NCP का नया रोडमैप पेश होगा, जिसे लेकर वो नासिक में राज्यस्तरीय सम्मेलन करेंगी.
इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
2 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
2 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
10 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
10 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
12 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines