हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रोफेसर डूला की बेगुनाही का दावा, साहिल वाकोडे सुसाइड केस पर बोले IIT Bombay बोर्ड के पूर्व चेयरमैन शरद कुमार सराफ

Breaking News in Hindi LIVE Updates: 23 सितंबर 2026 को देश में क्या रहेगा खास? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विकसित भारत@2047’ के रोडमैप पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के दो दिवसीय चिंतन शिविर की अगुवाई करेंगे. राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश तक आज कई बड़ी गतिविधियों पर पूरे देश की निगाहें रहेंगी.

विज्ञापन

Live Updates

21:48 (IST) 23 Sept 2026

रोबोट ने किया शरद पवार का स्वागत

महाराष्ट्र के बारामती में NCP-SCP चीफ शरद पवार जब नक्षत्र गार्डन में स्थित 'प्रेरणास्थल' के काम का जायजा लेने बारामती के विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे, तो एक रोबोट ने उनका स्वागत किया. जैसे ही शरद पवार ने कहा, 'चलो,' रोबोट एक तरफ हट गया और वो मीटिंग के लिए आगे बढ़ गए.

20:53 (IST) 23 Sept 2026

लद्दाख हिंसा से जुड़े 20 लोगों के खिलाफ केस वापस

लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने एक पोस्ट के जरिए बताया, 'लद्दाख में शांति, सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव के व्यापक हित में, मैंने पिछले साल 24 सितंबर को लेह में हुई दुर्भाग्यपूर्ण हिंसा से जुड़े 20 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लेने की मंजूरी दे दी है.'

 

18:53 (IST) 23 Sept 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन की तस्करी का पर्दाफाश

22 सितंबर 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर प्री-एम्बार्केशन सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के दौरान सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने विदेश जाने वाले एक पैसेंजर के हैंड बैगेज में चंदन की लकड़ी से भरे 11 प्लास्टिक कंटेनर पकड़े.

18:50 (IST) 23 Sept 2026

असम बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे की मांग

असम में रायजोर दल, कृषक मुक्ति संग्राम समिति और अन्य संगठनों ने गुवाहाटी में एक विरोध रैली निकाल.  इस रैली में शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों के बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा देने की मांग की गई.

 

17:43 (IST) 23 Sept 2026

दिल्ली की बिल्डिंग में लगी आग

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके की एक इमारत में आग लग गई है. दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं, जहां आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं.

16:19 (IST) 23 Sept 2026

ममता बनर्जी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना

ममता बनर्जी ने कहा है कि मौजूदा चीफ इलेक्शन कमिश्नर को गिरफ्तार करना चाहिए, जहां-जहां ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कराए हैं, उन चुनावों को रद्द कर देना चाहिए. 

16:06 (IST) 23 Sept 2026

संबित पात्रा ने किया CEC का बचाव

संबित पात्रा ने मौजूदा चीफ इलेक्शन कमिश्नर का बचाव करते हुए कहा है कि ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति 2025 में हुई है. 2014, 2019 और 2024 में  ज्ञानेश CEC नहीं थे. पहले के दौर में कई चुनाव आयुक्तों ने कांग्रेस को फायदा पहुंचाया है, चुनाव आयुक्तों और कांग्रेस की मिलीभगत का इतिहास पुराना है. नवीन चावला कांग्रेस के लिए काम करते थे, और उस पार्टी को जनकारी देते थे.  टीएन शेषन ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा.

16:00 (IST) 23 Sept 2026

SIR के मसले पर बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना

चुनाव आयोग का बचाव करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि SIR पर चुनाव आयोग में एक राय थी. अगर विचारों का आदान-प्रदान हो रहा है, तो ये अच्छे लोकतंत्र की निशानी है. कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने संस्थाओं पर सवाल उठाए हैं, कांग्रेस के झूठ का पुलिंदा तोड़ना जरूरी है. 

15:29 (IST) 23 Sept 2026

इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

14:15 (IST) 23 Sept 2026

चुनाव आयुक्तों में मतभेद को लेकर EC ने जारी किया बयान

14:11 (IST) 23 Sept 2026

पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है

12:54 (IST) 23 Sept 2026

BJD विधायकों ने पाठ्यपुस्तकों में गलतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

12:29 (IST) 23 Sept 2026

जमुई घटना बेहद दुखद और निंदनीय है- विवेक ठाकुर

11:44 (IST) 23 Sept 2026

हम मेघालय विधानसभा के 8 चुने हुए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं- रिजिजू

11:43 (IST) 23 Sept 2026

जमुई छेड़छाड़ मामले पर भड़के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

11:42 (IST) 23 Sept 2026

BJD नेता सुजाता राउत ने MMDR संशोधन अधिनियम पर बात की

10:49 (IST) 23 Sept 2026

सरकारी योजनाओं को दर्शाती स्पेशल मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगी CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज केंद्र और दिल्ली सरकार की जनहितैषी योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी. पूरी तरह से विज्ञापनों और योजनाओं की जानकारी से सजी (रैप्ड) यह मेट्रो ट्रेन दिल्ली सरकार के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत तैयार की गई है. इस विशेष पहल का उद्देश्य दैनिक यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को दोनों सरकारों की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों के प्रति जागरूक करना है. इसके जरिए सार्वजनिक परिवहन को जनकल्याण के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनाया गया है.

10:34 (IST) 23 Sept 2026

तमिलनाडु के डिंडीगुल में विस्फोटक सामग्री का जखीरा जब्त

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के चिन्नलपट्टी के पास पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारकर 1,189 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की है. जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) जयकुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से पटाखे बनाने के लिए बिना अनुमति के विस्फोटक रखे गए हैं. पुलिस टीम ने छापेमारी कर 1,048 किलोग्राम कागज में लिपटे पटाखे, 100 किलोग्राम मैजिक सैंड, 34 किलोग्राम फ्यूज तार, 5 किलोग्राम सफेद रासायनिक पाउडर और 2 किलोग्राम बारूद बरामद किया. मामला दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों विजयाकुमार और सवरीमुथु की तलाश कर रही है. एसपी ने मौके का मुआयना कर जांच के आदेश दिए हैं.

09:59 (IST) 23 Sept 2026

FEMA उल्लंघन: मैकनेली भारत इंजीनियरिंग से जुड़े 16 ठिकानों पर ED का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मैकनेली भारत इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (MBECL) से जुड़े 16 परिसरों पर तलाशी अभियान शुरू किया है. अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर की जा रही है. जांच एजेंसी की यह कार्रवाई कंपनी और उसके अधिग्रहण से जुड़े व्यक्तियों व संबंधित संस्थाओं पर केंद्रित है. विदेशी मुद्रा नियमों के संदिग्ध उल्लंघन और वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में यह कदम उठाया गया है. जांच दल संबंधित परिसरों से महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रहे हैं.

08:51 (IST) 23 Sept 2026

गणेश विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे 3 युवक, एक का शव बरामद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में मंगलवार 22 सितंबर की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. जबरेला पुल के पास सई नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक धीरज, हरिप्रसाद और प्रमोद गहरे पानी में डूब गए. हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रातभर तलाशी अभियान चलाया. बुधवार सुबह टीम ने धीरज का शव नदी से बाहर निकाल लिया. एसडीआरएफ के अधिकारियों के अनुसार, बाकी दो युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी लगातार जारी है. घटना से इलाके में शोक का माहौल है.

Breaking News in Hindi: आज 23 सितंबर 2026 की बड़ी खबरों की बात करें तो आज का दिन देश के लिए प्रशासनिक और खेल मोर्चों पर काफी अहम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज से केंद्रीय मंत्रिपरिषद का दो दिवसीय विशेष ‘चिंतन शिविर’ शुरू हो रहा है. इस उच्चस्तरीय बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप, नीति आयोग की रिपोर्ट और मंत्रालयों के अब तक के कामकाज की व्यापक समीक्षा की जाएगी. साथ ही आगामी नीतिगत सुधारों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा होगी.

1.’सेवा तीर्थ’ में 2 दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक

  • ‘सेवा तीर्थ’ में 2 दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 23 और 24 सितंबर 2026 तक चलने वाली एक बेहद अहम बैठक का आयोजन ‘सेवा तीर्थ’ में किया जा रहा है. इस दो दिवसीय महामंथन में नीतिगत प्राथमिकताओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर गंभीर विचार-विमर्श होगा.
  1. नए ई-पोर्टल की शुरुआत करेंगे CM योगी
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्य के अन्नदाताओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं. सीएम योगी आज किसानों के हित में ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के नए ई-पोर्टल की शुरुआत करेंगे. इस डिजिटल पहल से किसानों को सरकारी योजनाओं, लाभों और जरूरी सेवाओं से सीधे और पारदर्शी तरीके से जुड़ने में मदद मिलेगी.

3.लद्दाख में सोनम वांगचुक की 20 किमी पदयात्रा

विज्ञापन
  • उधर लद्दाख में अधिकारों की मांग को लेकर हलचल तेज हो गई है. पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के नेतृत्व में 23 सितंबर को लेह में 20 किलोमीटर लंबी सांकेतिक पदयात्रा निकाली जा रही है. यह पदयात्रा लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर की जा रही है.

4.सांसद कंगना रणौत के मामले में आज सुनवाई

  • इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत से जुड़े मामले में भी आज अदालत में सुनवाई तय है. इस अदालती कार्रवाई पर कानूनी और सियासी दोनों हलकों की करीबी नजर बनी हुई है.
  1. खेल के मैदान पर भारत की नजर
  • एशियन गेम्स 2026 में आज भारत के लिए बड़ा दिन है. मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग) और मनु भाकर (शूटिंग) पदक के लिए मैदान में उतरेंगी, जबकि बैडमिंटन पुरुष टीम सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ मुकाबला करेगी. देशवासियों की नजरें इन मुकाबलों पर टिकी रहेंगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola