Live Updates
23:30 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, श्रींगेरी सीट पर कांग्रेस विधायक की सदस्यता बहाल

Supreme Court of India ने कर्नाटक की श्रृंगेरी विधानसभा सीट से जुड़े चर्चित चुनाव विवाद में बड़ा अंतरिम आदेश दिया है. अदालत ने पुनर्गणना के बाद भाजपा नेता D. N. जीवाराजा को विजेता घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी और कांग्रेस नेता T. D. राजेगौड़ा की विधायक सदस्यता बहाल करने का निर्देश दिया. दरअसल, 2023 विधानसभा चुनाव में शुरुआत में टी.डी. राजेगौड़ा को विजेता घोषित किया गया था. बाद में भाजपा उम्मीदवार डी.एन. जीवराजा ने परिणाम को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी. करीब तीन साल चली कानूनी लड़ाई के बाद अप्रैल 2026 में हाईकोर्ट ने पोस्टल बैलेट्स की दोबारा जांच का आदेश दिया. 2 मई 2026 को हुई पुनर्गणना में कई डाक मतपत्र, जिन्हें पहले राजेगौड़ा के पक्ष में वैध माना गया था, अमान्य घोषित कर दिया गया. इसके बाद 3 मई को जीवराजा को 52 वोटों से विजेता घोषित कर शपथ दिला दी गई थी.

23:08 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने पिता-बेटी को बेरहमी से पीटा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक निजी सोसायटी में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बिसरख थाना क्षेत्र स्थित राम श्याम गार्डन सोसायटी में रास्ते से निकलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि कुछ दबंगों ने पिता और बेटी पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आई बेटी को भी बेरहमी से पीटा गया. घटना का वीडियो सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

22:49 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी आग

22:07 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा सरकार के मंत्री मंडल विस्तार को लेकर पोस्टर लगाया गया

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा सरकार के मंत्री मंडल विस्तार को लेकर पोस्टर लगाया गया. जिसपर लिखा था- ‘ना कैबिनेट मिला ना स्वतंत्र प्रभार, 2027 में होगी सबसे बड़ी हार’

---विज्ञापन---

21:08 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनोज अग्रवाल को बनाया गया पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव

21:03 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में रोड शो किया

---विज्ञापन---

20:36 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पिछले कुछ सालों में दुनिया लगातार अस्थिर हालातों से गुजर रही है- पीएम

19:40 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडोदरा में पीएम मोदी का संबोधन

---विज्ञापन---

19:17 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के नेहरू प्लेस में महिलाओं से बदसलूकी और मारपीट, एक आरोपी हिरासत में

दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में दो महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 10 मई की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पीसीआर कॉल मिलने पर थाना कालकाजी पुलिस ईरोस होटल के पास मौजूद चाय की दुकान पर पहुंची, जहां दो महिलाएं परेशान हालत में मिलीं.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि कुछ युवकों ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज की, जिसके बाद विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया. दोनों पीड़िताओं को इलाज और मेडिकल जांच के लिए AIIMS अस्पताल भेजा गया.

18:27 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुवेंदु सरकार में अग्निमित्रा पॉल को मिला महिला बाल विकास विभाग- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार में अग्निमित्रा पॉल को महिला बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंत्री दिलीप घोष को पंचायती विभाग मिला है. वहीं, अशोक कीर्तनिया को खाद्य और खुदीराम टुडू को जनजातीय विभाग मिला है.

---विज्ञापन---

18:56 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया संकट पर मंत्रियों के साथ की बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया संकट पर मंत्रियों के अनौपचारिक समूह (IGoM) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा, सप्लाई चेन और आर्थिक स्थिरता की समीक्षा की गई. सरकार ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, गैस या जरूरी सामान की कोई कमी नहीं है. भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल, 60 दिन की प्राकृतिक गैस और 45 दिन का LPG स्टॉक मौजूद है.

18:29 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त

1 जून से बंगाल में आयुष्मान योजना लागू होगी, जिसके तहत महिलाओं को फ्री बस यात्रा मिलेगी.

---विज्ञापन---

17:39 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वक्फ बोर्ड के 'मुसाफिर खाना' की संपत्तियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन जारी

16:52 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TVK विधायक JCD प्रभाकर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मौजूदगी में तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया

---विज्ञापन---

15:42 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एमके स्टालिन के आवास से रवाना हुए थलापति

watch चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के आवास से रवाना हुए। pic.twitter.com/yX6Hx05mDY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026

16:21 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 26 मई को होगा पंजाब नगर निगम का चुनाव

पंजाब के नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. पंजाब के 8 जिलों मोहाली, भटिंडा, मोगा, अबोहर, पठानकोट, बरनाला, बटाला, कपूरथला में 26 मई को चुनाव होने वाले हैं. नॉमिनेशन 13 मई से शुरू होगा और 16 मई नॉमिनेशन का आखिरी दिन होगा.

---विज्ञापन---

15:05 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने देश के हित में एक बड़ी अपील की है लोगों को सहयोग करना चाहिए- BJP नेता

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘PM ने देश के हित में एक बड़ी अपील की है. उन्होंने ईंधन बचाने, सोना न खरीदने और ऑर्गेनिक खेती करने की अपील की है. मुझे उम्मीद है कि देश इसका पालन करेगा. अगर 140 करोड़ लोग मिलकर काम करें, तो हम इस चुनौती का सामना कर सकते हैं. सभी को सहयोग करना चाहिए, और इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए.’

14:41 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के कारण ही क्षेत्रीय दल फल-फूल पाए- कांग्रेस नेता

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु: PM मोदी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने DMK के साथ विश्वासघात किया है, कांग्रेस नेता BK हरिप्रसाद ने कहा, “यह संविधान और लोकतंत्र में कांग्रेस का ही विश्वास था, जिसकी वजह से सभी क्षेत्रीय दल फल-फूल पाए। हमने कभी किसी को खत्म नहीं किया। इस ‘महिषासुर’ को ही देख लीजिए, इसने अकाली दल, शिवसेना, जनता दल, AIADMK और NCP को खत्म कर दिया… इसकी शुरुआत इसी से होती है, उस आदमी से जिसने आडवाणी को खत्म कर दिया…”

---विज्ञापन---

14:08 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में बक्सर से दो लोग गिरफ्तार

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: बक्सर : पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या.

बक्सर के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य ने कहा, “यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है; उनकी दी गई जानकारी के आधार पर, बक्सर में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। हमने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, और उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया है।”

13:45 (IST) 11 May 2026
Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: बंगाल में आज से शुरू होगा जनगणना का काम- सीएम सुवेंदु अधिकारी

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: हावड़ा: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “आज हमने एक प्रशासनिक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जनगणना का काम आज से शुरू होगा। ग्यारह महीने की देरी के बाद आखिरकार इस पहल को लागू किया जा रहा है।”

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. वहीं, आज पीएम मोदी सुबह करीब 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर जाएंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर के पुनर्निर्मित होने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में भाग लेंगे. इसके अलावा वे इस अवसर पर सोमनाथ की विरासत को याद करते हुए एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे. शाम को वडोदरा में, वे 'सरदारधाम छात्रावास' (सरदारधाम-3) का उद्घाटन करेंगे. वे दोनों स्थानों (सोमनाथ और वडोदरा) पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

---विज्ञापन---

प्रत्येक राज्य की बड़ी खबरों और चुनाव के बाद के घटनाक्रमों पर ताजा अपडेट के लिए News24 से जुड़े रहें.

---विज्ञापन---