Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. वहीं, आज पीएम मोदी सुबह करीब 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर जाएंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर के पुनर्निर्मित होने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में भाग लेंगे. इसके अलावा वे इस अवसर पर सोमनाथ की विरासत को याद करते हुए एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे. शाम को वडोदरा में, वे ‘सरदारधाम छात्रावास’ (सरदारधाम-3) का उद्घाटन करेंगे. वे दोनों स्थानों (सोमनाथ और वडोदरा) पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Written By Varsha Sikri
