Aaj Ki Taaza Khabar: CM भजनलाल शर्मा ने राजस्थान निकाय चुनावों में BJP उम्मीदवारों के लिए किया रोड शो

Aaj Ki Taaza Khabar: आज देश-दुनिया में कई अहम गतिविधियों पर हमारी नजरें रहेंगी, खासकर बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. ईरान के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जारी टेंशन पर हम पल पल की अपडेट देते रहेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar

Credit: News24

Aaj Ki Taaza Khabar: एथेंस के पास एयर शो के दौरान ग्रीक F-4 फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत एथेंस के उत्तर में स्थित तानाग्रा एयर बेस पर एयर शो के दौरान एक ग्रीक F-4 फैंटम फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिससे दोनों पायलटों की मौत हो गई. 2-सीट वाला यह मिलिट्री विमान इवेंट के दौरान एयरपोर्ट से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर गिरा. एक अधिकारी ने पायलटों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘बदकिस्मती से दोनों पायलटों की मौत हो गई है.’ अधिकारियों ने बताया कि क्रैश के बाद दर्शकों, आस-पास मौजूद लोगों या आस-पास के इलाके में रहने वाले निवासियों के घायल होने की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली. ये घटना तब हुई जब ग्रीक वायु सेना का विमान तानाग्रा बेस पर एयर शो में हिस्सा ले रहा था. उम्मीद है कि अधिकारी उन हालात की जांच करेंगे जिनके कारण फाइटर जेट एयरपोर्ट के बाहर क्रैश हुआ.

विज्ञापन

बिहार के आरा जंक्शन पर रविवार, 6 सितंबर की सुबह महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतर गईं. हादसा करीब 4:10 बजे पश्चिमी गुमटी के पास अप लाइन पर हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंजन के ठीक पीछे लगे दोनों जनरल कोच पर असर हुआ. पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे की टीम ने बोगियों को दोबारा पटरी पर ला दिया है. तकनीकी कर्मचारी ट्रैक की जांच कर रहे हैं. हादसे के चलते दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही पर कुछ देर के लिए असर पड़ा

विज्ञापन

झारखंड के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार, 6 सिंतबर 2026 की सुबह गिरिडीह के एक प्राइवेट अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के 56 साल के नेता को अस्पताल ले जाने से पहले घर पर बेचैनी महसूस हुई थी. मेडिकल इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. सोनू गिरिडीह से 2 बार विधायक रहे थे. राज्य के परिवहन मंत्री और जेएमएम नेता दीपक बिरुआ ने अपने साथी के निधन पर दुख जताया और इसे पार्टी के लिए एक बड़ा नुकसान बताया.

यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ईरान के 3 कच्चे तेल के टैंकरों पर हमला किया. ये हमला तब हुआ जब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने यूएस नेवी के 2 जहाजों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. CENTCOM ने बताया कि एक टैंकर खार्ग आइलैंड के पास, दूसरा जास्क के पास और तीसरा ओमान की खाड़ी में बेकार हो गया. खबरों के मुताबिक, U.S. का एयरक्राफ्ट कैरियर और गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर हमलों से बच निकले और किसी भी अमेरिकी को चोट नहीं आई. CENTCOM के चीफ एडमिरल ब्रैड कूपर ने चेतावनी दी कि अमेरिकी जहाजों पर और हमले होने पर कड़े आर्थिक जवाबी कदम उठाए जाएंगे. ईरान ने इन हमलों पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव और बढ़ गया है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान CM भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मिलकर राजस्थान निकाय चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए रोड शो और प्रचार किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MCD ऑफिस के बाहर ABVP का विरोध प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुंची CM रेखा गुप्ता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली इमारत हादसे में 2 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत के ढहने से बहुत दुख हुआ- अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान निकाय चुनाव से पहले जयपुर पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'चुनाव काम के आधार पर लड़े जाते हैं. चाहे कोई भी आए, हम यहां अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के लिए कोशिश करने आए हैं.'

उत्तराखंड में UCC पर उन्होंने आगे कहा, '...आप यह क्यों नहीं मानते कि उत्तराखंड का UCC असल में 'कट-एंड-पेस्ट' का काम है? इसमें हिंदू मैरिज एक्ट, हिंदू सक्सेशन एक्ट और हिंदू डिवोर्स एक्ट के प्रावधान शामिल हैं, मौजूदा रीति-रिवाजों को सुरक्षित रखा गया है और आदिवासी समुदायों को छूट दी गई है. अगर हम यह मानते हैं कि भारत अनेकता और विविधता वाला देश है और यह देश किसी एक समुदाय का नहीं है, तो आप एक समुदाय की शादी, तलाक और उत्तराधिकार से जुड़े कानूनों को दूसरे समुदाय पर कैसे थोप सकते हैं? इससे पता चलता है कि BJP असल में संविधान की प्रस्तावना में बताए गए विविधता, अनेकता और भाईचारे के मूल्यों में विश्वास नहीं करती, और न ही धर्म की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार में.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरी

दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत अचानक गिर गई. यहां दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है, जो राहत और बचाव का काम कर रही है. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, लेकिन अब तक 3 लोगों को बाहर निकाला गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कानपुर में कच्चा मकान गिरा, 4 की मौत

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे सभी 5 लोगों को बाहर निकाला गया और पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी ने किया चित्रकूट में बाढ़ का हवाई सर्वे

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया. जिले के कई इलाकों में बारिश का पानी पहुंच चुका है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में सड़क हादसे में 8 की मौत

केरल के त्रिशूर जिले में खड़ी माल ढोने वाली लॉरी से एक कार के टकराने से 8 लोगों की मौत के बाद, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, 'मैंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया से बात की है और उन्हें इस मामले पर सख्त चेतावनी दी है. जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की गई है. क्या हाईवे असल में आम लोगों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया गया है?. किसी सड़क को इस्तेमाल के लिए खोलने की एक औपचारिक प्रक्रिया होती है. डायवर्ज़न बोर्ड ठीक से नहीं लगाए गए हैं. लॉरी ड्राइवर ने जो किया, वो एक गंभीर अपराध था. अब जरूरत अलग-अलग पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की नहीं, बल्कि सुधारात्मक कार्रवाई की है. मैंने राज्य के गृह मंत्री से भी फोन पर बात की है, और अब से हाईवे पर सख्त पेट्रोलिंग होगी. हमने नियमों के उल्लंघन पर 25,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाने पर चर्चा की. अगर हाईवे पर गाड़ियां गैर कानूनी तरीके से खड़ी की जाती हैं, तो अब से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युवक को लात मारकर चलती ट्रेन से फेंका, हुई मौत

यूपी के हाथरस से मथुरा जा रही ट्रेन में गेट के पास बैठने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई. शुक्रवार को राया और लक्ष्मी नगर के बीच जतिन का अलीगढ़ निवासी विजेंद्र से विवाद हुआ. आरोप है कि कहासुनी के दौरान विजेंद्र ने जतिन को लात मार दी, जिससे वो चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. पैसेंजर्स ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले जतिन ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद यात्रियों ने आरोपी विजेंद्र को पकड़ लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया. मृतक के माता-पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रयागराज में नदियों का जलस्तर घटा

यूपी के प्रयागराज में कई दिनों तक लगातार बढ़ने के बाद गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में कमी देखी जा रही है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है. वाटर पुलिस के जवान सुमित कन्नौजिया ने कहा, 'अभी पानी का स्तर स्थिर हो गया है और धीरे-धीरे कम हो रहा है. कुछ दिन पहले जलस्तर बढ़ा था, लेकिन अभी ये घट रहा है; हालांकि, बारिश के बाद जलस्तर फिर से बढ़ सकता है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संभल में सड़क हादसा, 5 की मौत

यूपी के संभल जिले में रविवार को बालू लदे तेज रफ्तार डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. भीषण हादसे में 2 मासूम भाई-बहन और उनकी मामी समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक वाहन में फंस गया. हादसे के बाद डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया और पलट गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुर्शिदाबाद में भूकंप के झटके

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, रात 10:24 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 रही. इसका केंद्र मुर्शिदाबाद में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था. हाल में भारी बारिश के कारण जिले में लैंडस्लाइड से रेल की आवाजाही पर असर पड़ा था. भूकंप से किसी नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में आज बारिश हुई, नोएडा, गाजियाबाद में बूंदा बांदी देखने मिली. पिछले 3 दिनों से एनसीआर में बारिश देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदा चोरी के 8 आरोपियों की रिमांड 14 दिन बढ़ी

राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में गिरफ्तार आठों आरोतियों की न्यायिक रिमांड शनिवार को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई. अविनाश शुक्ल, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्र, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, करुणेश पांडेय, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाषचंद्र श्रीवास्तव को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के समक्ष पेश किया गया. अदालत ने सभी की हिरासत 18 सितंबर तक बढ़ा दी ह. मामले की जांच को करीब 72 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है. ये 7वीं बार है जब आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ाई गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मयूर विहार में चाकू से गोदकर हत्या

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में रविवार तड़के एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. वारदात कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार के दफ्तर के सामने दुर्गा मंदिर के पास हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे एक हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने 2 लोगों को युवक पर हमला करते देखा. गार्ड ने बीच-बचाव कर हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया. गार्ड ने पुलिस को सूचना दी. परिजन घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में चलती कार में लगी आग

दिल्ली के धौलाकुआं फ्लाईओवर पर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई. इसकी वजह से आसपास अफरा-तफरी मच गई क्योंकि आग ने विकराल रूप ले लिया. हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आरा में महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच बेपटरी

दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन पर रविवार तड़के महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच अचानक पटरी से उतर गए. घटना सुबह करीब 4:10 बजे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में हुई. बताया जा रहा है कि इंजन से जुड़े जनरल के 2 डिब्बे बेपटरी हुए. राहत की बात रही कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. खबर मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव और मरम्मत का काम शुरू किया. ट्रेन को पटरी पर लाया जा चुका है और जल्द रवाना किए जाने की तैयारी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन

झारखंड के मंत्री और JMM नेता सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार की सुबह गिरिडीह के एक प्राइवेट अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया. वे 56 साल के थे. सोनू ने विधानसभा में 2 बार गिरिडीह को रिप्रेजें किया था, उनको अपने घर पर सेहत से जुड़ी परेशानी महसूस हुई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनके निधन पर JMM के साथी नेताओं, जिनमें परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ भी शामिल थे, ने शोक जताया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हॉर्मुज में फिर टेंशन

यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि शनिवार को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की तरफ से अमेरिकी नौसेना के 2 जहाजों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद यूएस सेना ने ईरान के 3 कच्चे तेल के टैंकरों पर हमला किया. CENTCOM ने बताया कि एक टैंकर खार्ग द्वीप के पास और दूसरा जास्क के पास बेकार हो गया, जबकि तीसरा टैंकर ओमान की खाड़ी में हमले का शिकार हुआ. जिन यूएस एयरक्राफ्ट कैरियर और गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाया गया था, वो हमलों से बच निकले और किसी भी अमेरिकी कर्मी को चोट नहीं आई. एडमिरल ब्रैड कूपर ने चेतावनी दी कि यूएस आर्मी पर और हमले होने पर कड़े आर्थिक नतीजे भुगतने होंगे. ईरानी अधिकारियों ने इन हमलों पर तुरंत कोई कमेंट नहीं किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एयर शो में विमान क्रैश होने से 2 ग्रीक पायलटों की मौत

एथेंस के उत्तर में स्थित तानाग्रा एयर बेस पर एयर शो के दौरान एक ग्रीक F-4 फैंटम फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिससे दोनों पायलटों की मौत हो गई. 2-सीट वाला यह मिलिट्री विमान इवेंट के दौरान एयरपोर्ट से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर गिरा. एक अधिकारी ने पायलटों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, 'बदकिस्मती से दोनों पायलटों की मौत हो गई है.' अधिकारियों ने बताया कि क्रैश के बाद दर्शकों, आस-पास मौजूद लोगों या आस-पास के इलाके में रहने वाले निवासियों के घायल होने की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली. ये घटना तब हुई जब ग्रीक वायु सेना का विमान तानाग्रा बेस पर एयर शो में हिस्सा ले रहा था. उम्मीद है कि अधिकारी उन हालात की जांच करेंगे जिनके कारण फाइटर जेट एयरपोर्ट के बाहर क्रैश हुआ.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ