हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: राम मंदिर चंदा चोरी मामले के दो आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई टली

Aaj Ki Taaza Khabar: आज देश-दुनिया में कई अहम गतिविधियों पर हमारी नजरें रहेंगी. खासकर नई दिल्ली में होने वाली इंडिया अलायंस की बैठक को लेकर पल पल की अपडेट्स हम आपको देते रहेंगे. साथ ही इंटरनेशनल न्यूज पर खास नजर रखी जाएगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:10 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदा चोरी मामले के दो आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई टली

अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण नहीं हो सकी. अब इन याचिकाओं पर छह और सात अक्टूबर को सुनवाई होगी

21:59 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल के हिमलुंग हिमाल हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई

नेपाल के हिमलुंग हिमाल शिखर पर बुधवार को तीन और शव बरामद होने के साथ ही रविवार को हुए भीषण हिमस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर सात हो गई है

20:27 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी सामाजिक न्याय और बराबरी के खिलाफ हैं- राहुल गांधी

19:25 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया गठबंधन वोट चोरी के खिलाफ चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान

इंडिया गठबंधन ने बुधवार को वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी कथित अनियमितताओं के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लेते हुए देशव्यापी अभियान चलाने तथा निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक विपक्षी सांसदों का मार्च निकालने का फैसला किया और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जगह मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग की

17:58 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू और कश्मीर विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू और कश्मीर विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

16:58 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सब एकजुट हुए हैं'

16:10 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया गठबंधन की बैठक पर शिवराज सिंह चौहान ने साधा निशाना

14:58 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह का वादा-'पंजाब को नशामुक्त बनाएंगे'

पंजाब के जालंधर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मैं आज पंजाब के लोगों को यह बताने आया हूं कि राज्य के चुनावों में कई मुद्दे हैं. जैसे किसानों, उद्योग, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे. लेकिन भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव सिर्फ पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के मुद्दे पर लड़ेगी. आज यहां से मैं पंजाब की माताओं और युवाओं से वादा करता हूं कि अगर आप इस चुनाव में बीजेपी का समर्थन करते हैं और कमल के निशान पर वोट देते हैं, तो हम 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त कर देंगे.'

 

14:55 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संविधान के रक्षक हैं विपक्षी पार्टियां: राहुल

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'मैं सभी विपक्षी नेताओं से कहना चाहता हूं कि वो भारतीय संविधान के सामूहिक रक्षक हैं और हमारे लिए साथ मिलकर काम करना सम्मान की बात है. हमें भरोसा है कि आने वाले कुछ महीनों में हम देश में बड़े बदलाव लाएंगे.'

13:37 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैंगलोर रिफाइनरी में दिखा धुएं का गुबार

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) प्लांट से धुआं निकलता देखा गया; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं, जो हालात पर काबू करने की कोशिश कर रही है.

12:41 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्लेन हाइजैक की घटना से इजरायल ने किया इनकार

अबू धाबी से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की एक फ्लाइट को हाईजैकिंग के डर से सऊदी अरब की तरफ मोड़ दिया गया. फ्लाइट के लोकल टाइम के मुताबिक सुबह 9:30 बजे इजराइल पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन जॉर्डन के एयरस्पेस में घुसने के तुरंत बाद ही प्लेन ने सऊदी अरब की तरफ अपना रास्ता बदल लिया; इस प्लेन में 180 लोग सवार थे. प्लेन के ट्रांसपोंडर ने 'स्क्वाक कोड 7700' भेजा, जो आम इमरजेंसी का सिग्नल है; इसके बाद 'कोड 7500' भेजा गया, जिसका इस्तेमाल चुपचाप प्लेन हाईजैकिंग या किसी गैर-कानूनी दखल का संकेत देने के लिए किया जाता है. हालांकि बाद में इजरायल ने किसी भी तरह की हाईजैकिंग की घटना से इनकार किया है.

12:23 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: त्रिवेंद्रम में कांग्रेस ऑफिस पर पथराव

केरल में अज्ञात उपद्रवियों ने कथित तौर पर तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के दफ्तर पर पत्थर फेंके. मंत्रियों समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ऑफिस का दौरा किया और हालात का जायजा लिया.

12:22 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उमर-शरजील की जमानत अर्जी खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 को को जेएनयू के पूर्व स्कॉलर उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं. ये अर्जी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ी साजिश के मामले में दायर की गई थीं, दोनों के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया था.

10:25 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित कात्याल मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई आज

अमित कात्याल मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आरोपों पर नए सिरे से दलीलें सुनेगी. अदालत में स्पेशल जज प्रशांत कुमार इस मामले की सुनवाई नए सिरे से करेंगे. तत्कालीन स्पेशल जज विशाल गोगने का तबादला दिल्ली हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) के पद पर कर दिया गया था.

 

09:44 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सपा ने राम गोपाल और धनराज नाथवानी को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने जानकारी दी है कि राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी आज सुबह 11 बजे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

 

09:36 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुरादाबाद में बाढ़ का खतरा

यूपी के मुरादाबाद में रामगंगा और कोसी नदियों में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों पर असर पड़ा है. अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सतर्क हैं. 

08:55 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उज्जैन में पुलिस का गश्त जारी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के आस-पास के इलाके में आज सुबह भी पुलिस बल तैनात है और वहां स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है. सड़क चौड़ी करने के प्रोजेक्ट के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को गिराए जाने के विरोध में 28 सितंबर को यहां एक बड़ी भीड़ की पुलिस के साथ झड़प हुई थी.

08:53 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में बाढ़ का संकट जारी

बिहार में बाढ़ के कारण आम जनता काफी परेशान है, गोपालगंज के स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने कहा, 'हमारे घर बाढ़ में डूब गए हैं और हम इस पुल पर शरण लिए हुए हैं. बच्चे और बुज़ुर्ग भी यहीं रुके हुए हैं. हमें 24 घंटे से कुछ खाने को नहीं मिला है और न ही खाने या पीने के पानी का कोई इंतज़ाम था. ADM के आने के बाद ही बचाव कार्य शुरू हुआ है. हम 24 घंटे से बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं. हमें भरोसा दिलाया गया था कि खाने और पीने के पानी का इंतज़ाम किया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है.'

07:59 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: J&K में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम इलाके में एनकाउंटर, सेना, J&K पुलिस और CRPF के ज्वॉइंट ऑपरेशन में एक आतंकवादी ढेर.

 

07:56 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ठाणे में शिवसेना नेता का मर्डर

ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर ने हेलमेट और मास्क पहनकर उनके ऑफिस के पार फायरिंग की, 2 गोलियां लगने की वजह से वो घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

 

07:50 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज से केंद्रीय मंत्रिपरिषद की2 दिवसीय बैठक आयोजित होगी. ‘चिंतन शिविर 2.0’ के तहत होने वाली इस बैठक में सरकार के आगामी एक्शन प्लान और अलग-अलग नीतिगत प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

07:45 (IST) 30 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'INDIA अलायंस' की मीटिंग आज

नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज इंडिया अलायंस की मीटिंग है, जिस में तमाम विपक्षी दल हिस्सा लेंगे. इस बैठक का सबसे अहम मुद्दा चुनाव प्रकिया और एसआईआर में कथित गड़बड़ी को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार को घेरना का प्लान होगा.

Aaj Ki Taaza Khabar: आज की अहम खबरों में हमारी नजर इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर रहेगी, नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कई विपक्षी दल एक मंच पर आएंगे. इस में खास तौर से चुनाव आयोग के विवाद पर चर्चा होगी, इसके अलावा चीफ इंलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को घेरने की तैयारी की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज से केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय बैठक शुरू होगी. मीटिंग के दौरान सरकार की भविष्य की कार्ययोजना के साथ-साथ कई अहम नीतिगत प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

‘ब्लू ड्रम मर्डर’ के नाम से मशहूर सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल दोषी के खिलाफ मेरठ के जिला कोर्ट में आज आरोप तय किए जा सकते हैं. 17 सितंबर को मामले में दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है. सबूतों के आधार पर प्रॉसिक्यूशन ने सजा-ए-मौत की मांग की है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola