Aaj Ki Taaza Khabar: इंदौर में 12 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' में शामिल होंगे राहुल गांधी, 50 हजार लोग जुटाने की तैयारी

Aaj Ki Taaza Khabar: आज देश-दुनिया में कई अहम गतिविधियों पर हमारी नजरें रहेंगी, खासकर नेपाल में आई भयंकर त्रासदी के कारण मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहीं लापता लोगों की तलाश जारी है. साथ ही भारतीय राजनीति की खबरें भी सुर्खियां बन सकती हैं.

Taaza Khabar

Aaj Ki Taaza Khabar: तिब्बत सीमा के पास नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी में आए खतरनाक फ्लैश फ्लड में मौत का आंकड़ा 600 के पार पहुंच गया है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता है, सरकार इनकी तलाश कर रहा है, साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. वहीं आशंका है कि कई एक और बाढ़ न आ जाए.

विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार सुबह 6 बजे से CNG की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई हैं. IGL ने एक बयान में कहा कि CNG के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड LNG से पूरा किया जाता है, और वेस्ट एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से स्पॉट या मौजूदा मार्केट में इसकी कीमतों में तेजी आई है. पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए ये एक और बड़ा झटका है.

विज्ञापन

RSS चीफ मोहन भागवत इस वक्त अमेरिका में हैं, वो आज न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में तकरीबन 5,000 लोगों की सभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले वो शहर के इस्कॉन टेंपल पहुंचे, जहां उन्होंने ‘कृष्ण चेतना’ की बात कही.

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने ताशकंद के एक होटल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देखी, जहां प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंदौर में 12 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' में शामिल होंगे राहुल गांधी, 50 हजार लोग जुटाने की तैयारी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 12 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक केंद्र इंदौर में कांग्रेस के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके लिए पार्टी करीब 50,000 विद्यार्थी जुटाने की कोशिश में है. इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनने तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए 12 सितंबर को शहर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद की एक खिलौना फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ताशकंद पहुंचने पर राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया- PM मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:PM मोदी ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की, राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव भी उनके साथ मौजूद रहे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के BJD सांसदों को लिखे नवीन पटनायक के पत्र के जवाब में उन्हें पत्र लिखा है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं उज़्बेकिस्तान के अपने युवा दोस्तों का जोश देखकर बहुत खुश हूं- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में बाढ़ से बचे लोगों को हेलीकॉप्टर से नुवाकोट जिले के एक आर्मी कैंप में सुरक्षित पहुंचाया गया

watch | नेपाल: तिब्बत से सटे पहाड़ी इलाके में आई भयानक बाढ़ के कुछ दिनों बाद, बाढ़ से बचे लोगों को हेलीकॉप्टर से नेपाल के नुवाकोट ज़िले के एक आर्मी कैंप में सुरक्षित पहुँचाया गया। हेलीकॉप्टर मैथिली आर्मी कैंप में उतरे, जहाँ सैनिकों ने बचे हुए लोगों को टेंट में पहुँचाने और उन्हें… pic.twitter.com/e9kygZ2mWl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम फडणवीस ने किया गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूक्रेन में रूस का हमला

यूक्रेन के कीव इलाके में रूस के हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोहन भागवत को लेकर संजय सिंह का बयान

मैडिसन स्क्वायर में RSS प्रमुख मोहन भागवत के भाषण पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, 'अब 100 साल बाद RSS किन उपलब्धियों की बात करेगा? क्या वो देश भर में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने में अपनी लगातार भूमिका के बारे में बात करेगा? जहां तक RSS के इतिहास की बात है, उसने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया. उसने राष्ट्रगान को 'मनोरंजन की चीज़' कहा. RSS इन सवालों से कभी नहीं बच पाएगा.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश में विचारधाराओं की लड़ाई

दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ भारत का संविधान है - अंबेडकर, गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल का संविधान. दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा है. भारत में अभी जो राजनीति हो रही है, वो इन्हीं 2 विचारधाराओं के बीच है. हजारों सालों से इस देश में दलितों पर अत्याचार और हिंसा होती रही है. संविधान ने इसे गैर-कानूनी बना दिया, फिर भी आज स्कूलों में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाए जाते हैं और फ़र्श पर झाड़ू-पोछा लगवाया जाता है. जरा सोचिए कि आने वाली पीढ़ी के दिमाग़ पर इसका क्या असर पड़ता है: बच्चे अपने कुछ साथियों को झाड़ू लगाते हुए देखते हैं, जबकि झाड़ू लगाने वाले उन साथियों को देखते हैं जिन्हें ऐसा नहीं करना पड़ता. यही भारत की सच्चाई है. दलितों को गांव के कुएं से पानी पीने की इजाजत नहीं है; उन्हें अपने निजी कुएं खोदने पड़े क्योंकि उन्हें गांव के आम कुएं का इस्तेमाल करने से रोका गया था. चाय की दुकानों पर आप दो तरह के कप देखते हैं: एक दोबारा इस्तेमाल होने वाला कांच का कप जिसे धोया जा सकता है, और दूसरा पेपर या प्लास्टिक का कप जिसे इस्तेमाल के बाद फेंक दिया जाता है. प्लास्टिक या पेपर के कप दलितों के लिए होते हैं, जबकि कांच के कप दूसरों के लिए. यही भारत की सच्चाई है. यही उत्तर प्रदेश की सच्चाई है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किर्गिस्तान से सहयोग बढ़ाने पर जोर

पीएम मोदी किर्गिस्तान के दौरे पर रवाना हुए हैं, इस बीच किर्गिस्तान में भारत के राजदूत वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा, 'रक्षा सहयोग पर एक ज्वॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाने के लिए MoU पर दस्तखत होने के बाद से हमारे रक्षा और सुरक्षा सहयोग ने एक व्यवस्थित रूप ले लिया है. वो सालाना एक्शन प्लान बनाने के लिए नियमित रूप से मिलते हैं और सभी गतिविधियां इसी तय ढांचे के मुताबिक की जाती हैं. हमारे रक्षा बलों के बीच द्विपक्षीय अभ्यासों के लिए एक संस्थागत व्यवस्था है. हम आने वाले महीनों में इसका अगला एडिशन आयोजित करेंगे. हम किर्गिज गणराज्य की जरूरतों के आधार पर विशेष और खास तौर पर तैयार किए गए कोर्स भी आयोजित करते हैं, और सैन्य-तकनीकी क्षेत्र में भी बेहतरीन सहयोग बनाए रखते हैं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लाल किला ब्लास्ट केस में आया अपडेट

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में एनआईए की चार्जशीट पर स्पेशल एनआईए कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है. एनआईए ने 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. एनआईए की तरफ से अन्य आरोपी लोगों के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दायर की थी. इस धमाके में एक आरोपी उमर उन नबी की मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी फरार है. अगली सुनवाई 9 सितंबर को होनी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में मौत आंकड़ा 626 हुआ

नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 2 देशों की यात्रा पर पीएम मोदी रवाना

पीएम मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिजस्तान के लिए रवाना हो चुके हैं, उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अगले कुछ दिनों में उज्बेकिस्तान और किर्गिज रिपब्लिक का दौरा होगा. इन कार्यक्रमों में शामिल हैं:- ताशकंद में राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव के साथ भारत-उज्बेकिस्तान दोस्ती को बेहतर बनाने के लिए द्विपक्षीय बातचीत. लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज़ में महात्मा गांधी सेंटर का दौरा. बिश्केक में SCO समिट में मल्टीलेटरल और बाइलेटरल मीटिंग्स होंगी. '

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल के मुर्दाघरों में शवों की भरमार

नेपाल के पोखरा में कास्की के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर कुमान सिंह गुरुंग ने कहा, 'कास्की के अस्पतालों में कुल 88 लोगों को रखने की क्षमता है. हमें तनाहुन, नवलपरासी ईस्ट और धाडिंग से शव मिल रहे हैं. कुल मिलाकर, यहां 47 शव लाए गए हैं. अभी और शव निकाले जा रहे हैं, और पहचान न हो पाने वाले शवों को लंबे समय तक रखने से स्थिति और मुश्किल हो सकती है. अधिकारी 'अनआइडेंटिफाइड एंड अनक्लेम्ड बॉडीज मैनेजमेंट गाइडलाइन्स, 2021' के तहत शवों को मैनेज कर रहे हैं; इन गाइडलाइंस के मुताबिक, जिला पुलिस प्रमुख की अध्यक्षता वाली एक समिति शवों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यूयॉर्क इस्कॉन टेंपल पहुंचे मोहन भागवत

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के इस्कॉन मंदिर में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, 'आज की दुनिया में बहुत सारे टकराव और विरोधाभास हैं. सिर्फ चेतना ही सबको एक करती है. वो चेतना 'कृष्ण चेतना' है - हम सब एक हैं और इस दुनिया के विरोधाभासों के बीच भी हम इस मजबूत समझ के साथ जी रहे हैं कि भले ही कितनी भी विविधताएं, विरोधाभास या टकराव हों, असल में सब कुछ कृष्ण ही हैं. सब कुछ कृष्ण है अगर ये बात हर दिल तक पहुंच जाए, तो दुनिया निश्चित रूप से बेहतर बन जाएगी; ये आज दिखने वाली भौतिक दुनिया जैसी नहीं होगी; बल्कि हर इंसान के लिए स्वर्ग जैसा स्थान बन जाएगी.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बढ़े CNG के दाम

रक्षाबंधन के ठीक एक दिन बाद दिल्ली के लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. देश की राजधानी में CNG की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई हैं. अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस का प्राइस 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में मृतकों की संख्या 579 हुई

नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के बाद मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक ये संख्या 579 पहुंच चुकी है, आशंका है कि मलबे में और भी ज्यादा शव दबे हो सकते हैं. इसके अलावा हजारों स्थानीय लोग और सैलानी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ