Live Updates
लखनऊ पुलिस चौकी के पास बेकरी में घुसकर दबंगों ने की मारपीट
लखनऊ पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे पर बेखौफ दबंगों ने रात करीब 11 बजे एक बेकरी में जबरन घुसकर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की. बेकरी मालिक अपने बचाव में डंडा उठाकर युवकों को दौड़या, जिसके बाद दबंग मौके से भाग निकले. हैरानी की बात ये है कि वारदात स्थल बुद्धेश्वर पुलिस चौकी से महज़ कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर भारतीय नौसेना कर्मियों को वीरता पुरस्कारों की सूची
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 पर भारतीय नौसेना कर्मियों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दे दी है।
शौर्य चक्र-
लेफ्टिनेंट सीडीआर शिवम कुमार
सेना पदक (वीरता)-
सीडीआर युवराज कुमार
सीडीआर विनीत शर्मा
सी अविनाश अन्नासो, पीओए (एफडी)
सीडीआर निखिल चुघ
लेफ्टिनेंट अजय जोस एन जोसेफ
अभिषेक धनावड़े, सागर I (सीडी)
अश्विन संतोष, एवीआर सी (सीडी)
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ITO और दिल्ली सचिवालय को तिरंगे की रोशनी से रोशन किया गया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वतंत्रता दिवस से पहले झारखंड हाई कोर्ट और विधानसभा को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने नोटिस भेजा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने नोटिस भेजा है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनकी शिकायत की थी.
LIVE: 'सभी भारतवासियों का विकास और कल्याण ही विकसित भारत के निर्माण का वास्तविक लक्ष्य है'
LIVE: खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए सरकार अभूतपूर्व निवेश कर रही है- राष्ट्रपति
LIVE: 'विश्व के बड़े-बड़े उद्यम भारत के युवाओं की प्रतिभा और लगन से प्रभावित रहते हैं'
LIVE: हमारे विद्यार्थी, भारत के भविष्य निर्माता- राष्ट्रपति
LIVE: हमारे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है- राष्ट्रपति
LIVE: 14 अगस्त को हम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं- राष्ट्रपति
LIVE: 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य- राष्ट्रपति
तीनों सेनाओं के जवानों की राष्ट्रपति ने की सराहना
देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन
'15 अगस्त 1947 के दिन भारतमाता पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त हुईं'
हमारा तिरंगा हमारी स्वाधीनता का प्रतीक- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शुरू
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शुरू हो गया है.
थोड़ी ही देर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
थोड़ी ही देर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दूरदर्शन और आकाशवाणी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संदेश प्रसारित होगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: DYFI ने केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन के ऑफ़िस तक विरोध मार्च निकाला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नैनीताल में रामगढ़ के पास एक टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा
नैनीताल में रामगढ़ के पास एक टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिर गया. इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC के पूर्व विधायक निर्मल घोष पर उस समय अंडे फेंके गए, जब उन्हें खड़दह पुलिस स्टेशन से बैरकपुर कोर्ट ले जाया जा रहा था
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति मुर्मू 'अमृत उद्यान-समर एनुअल्स एडिशन' के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नांदेड़ अस्पताल से सुखबीर बादल डिस्चार्ज
महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारे के भीतर कृपाण से किए गए हमले में घायल हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की यशोसाई अस्पताल में करीब 90 मिनट तक सर्जरी हुई. सर्जरी के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. सुखबीर सिंह बादल महाराष्ट्र से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि हम हर कुर्बानी दे सकते हैं. पंजाब के अमन और शांति के दुश्मनों ने बहुत कोशिश की. ना मैं डरता हूं और ना ही डरूंगा. हमारे लिए पंजाब और देश की तरक्की पहले नंबर पर है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पंजाब के एक सिख युवक का मेक्सिको से सामने आया भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह रोते हुए लोगों से हाथ जोड़कर अपील कर रहा है कि कोई भी डंकी रूट के जरिए मेक्सिको आने की गलती न करे और एजेंटों के झांसे में न फंसे. वीडियो में युवक ने अपना नाम नहीं बताया, लेकिन उसने दावा किया कि वह अवैध रास्ते से मेक्सिको पहुंचा था. वहां से निकलने की कोशिश करने पर उसके साथ मारपीट की गई. उसने कहा कि उसकी इतनी पिटाई हुई कि अब वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा. कमरे में बैठा युवक बार-बार अपनी गलती स्वीकार करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह देता नजर आता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली कैंट के SDM को भी धमकाया गया है. दोनों जगहों पर ईमेल भेजकर विस्फोट की धमकी देकर डराया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने आज मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें तमिलनाडु की विजय सरकार द्वारा करूर त्रासदी के पीड़ितों के परिजनों की compassionate appointments को रद्द किया गया था. मदुरै बेंच ने 27 जुलाई को पारित निर्णय में नियुक्तियों से जुड़े सरकारी आदेश को संवैधानिक उल्लंघन बताते हुए रद्द कर दिया था. जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की संविधान पीठ ने यह अंतरिम आदेश देते हुए कहा कि त्रासदी के पीड़ितों को रोजगार देने में क्या समस्या है?
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP के धरने में शामिल महिला को रेप-अपहरण की धमकियां
कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने कथित तौर पर रेप और अपहरण की धमकियों के बाद सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है. यह मामला आज CJI सूर्य कांत के समक्ष उल्लेख किया गया जिसमें वकील ने अदालत को बताया कि उसे रेप और अपहरण की लगातार धमकियाँ मिल रही हैं. CJI सूर्य कांत ने कहा कि मामले को अगली मंगलवार को CJP प्रदर्शन से जुड़े अन्य मामलों के साथ सूचीबद्ध किया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJI सूर्यकांत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की निर्देश पर नाराजगी जताई
CJI सूर्यकांत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की निर्देश पर नाराजगी जताई और NALSAR छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि छात्रों को प्रदर्शन करने का अधिकार है, यह उनके और चीफ जस्टिस के बीच संवाद है. बार काउंसिल का क्या रोल है, BCI अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि किसी भी बार काउंसिल द्वारा NALSAR के किसी भी छात्र के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू के बाहरी इलाकों में सुरक्षा कड़ी
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. जम्मू के बाहरी इलाकों और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान संवेदनशील इलाकों, संदिग्ध स्थानों और आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई.
सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरे को देखते हुए गश्त और निगरानी बढ़ा दी है. विभिन्न स्थानों पर जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्वालियर में कमलाराजा हॉस्पिटल की छत का प्लास्टर टूटा
ग्वालियर में जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा हॉस्पिटल में छत से प्लास्टर गिर गया. चिल्ड्रन वार्ड 03 के पास बने डॉक्टर्स के ड्यूटी रूम में छत का प्लास्टर गिर गया. प्लास्टर गिरने के साथ फॉल सीलिंग भी गिरी है, जिससे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स बाल-बाल बच गए. 3 दिन पहले भी चिल्ड्रन वार्ड 03 में छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा था. पलंग पर लेटी दो माह की मासूम को हल्की चोट आई थी. हादसे के बाद वार्ड में भर्ती सभी 16 बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अंबाला में प्रदर्शनकारियों से झड़प में 6 पुलिसकर्मी घायल
हरियाणा के अंबाला में नेशनल हाईवे-44 पर बीती रात सिख समुदाय के लोगों ने ‘इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने करीब 6 घंटे तक हाईवे को ब्लॉक रखा, जिसे खोलने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. भीड़ में शामिल हथियारों से लैस उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फर्नीचर मार्केट में लगी आग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी की फर्नीचर मार्केट में आग लग गई है, जिसमें फंसे एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई है, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है. कुछ दिन पहले भी शाहबेरी में आग लगी थी, लेकिन सबक नहीं लिया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ, साउथ डिस्ट्रिक्ट ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चमोला टनल हादसे का जायजा लेंगे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज चमोली टनल हादसे का जायजा लेंगे. वे चमोली के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने अधिकारियों को अंदर फंसे लोगों को निकालने के निर्देश दिए हैं. टनल में बीते दिन निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा भरने से 25 मजदूर फंस गए थे, जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज 7 घंटे में 5 बार भूकंप से कांप चुकी है धरती
महाराष्ट्र के नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में आज 5 भूकंप आए. अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता सबसे ज्यादा 4.4 रही. भूकंप के झटकों का सिलसिला रात करीब 12:05 बजे शुरू हुआ और सुबह 6:36 बजे तक चला. नासिक में 3.4 और चंबा में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया. अफगानिस्तान में 12 मिनट के अंदर 2 बार धरती भकंप से कांपी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल में 584 छात्रों की मौत
महाराष्ट्र के आदिवासी विभाग के तहत संचालित 1056 आश्रमशालाओं में पिछले 2 साल में 584 विद्यार्थियों की मौत हो चुकी है. इनमें से 28 की मौत सांप के काटने के कारण हुई, जो कुल 584 मौतों का 5 प्रतिशत है. इस आंकड़े ने आश्रमशालाओं में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के नासिक में 3.4 तीव्रता का भूकंप
महाराष्ट्र की धरती आज भूकंप के झटकों से कांप गई. आज सुबह नासिक में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई. हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
कल 15 अगस्त को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और आज पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करेंगी. अपने संबोधन में वे सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर सकती हैं. शाम 7 बजे दूरदर्शन और आकाशवाणी पर राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश प्रसारित होगा.
Aaj Ki Taaza Khabar: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है. देश के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमारे विद्यार्थी, भारत के भविष्य निर्माता हैं. जिस तरह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सरकार और समाज का एकजुट रहना जरूरी है, उसी तरह विद्यार्थियों के वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा के लिए भी सभी के सम्मिलित प्रयास जरूरी हैं.’
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
4 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
11 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines