Live Updates
23:48 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: 'संसद में राहुल गांधी का व्यवहार असम्मानित था', शिवसेना नेता शायना एनसी का विपक्षी सांसदों पर आरोप

शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, “आज संसद में हमने जो देखा वह बहुत दुखद है… जिस तरह से विपक्षी सांसदों और राहुल गांधी ने व्यवहार किया वह असम्मानित था… आज पूरे विश्व में संसद की गरिमा की चर्चा हो रही है…”

watch दिल्ली: शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, “आज संसद में हमने जो देखा वह बहुत दुखद है… जिस तरह से विपक्षी सांसदों और राहुल गांधी ने व्यवहार किया वह असम्मानित था… आज पूरे विश्व में संसद की गरिमा की चर्चा हो रही है…” pic.twitter.com/UMKTUL7oPo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2026

22:33 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा', कांग्रेस नेता का आरोप

हरिद्वार, उत्तराखंड: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, “विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है, विपक्ष की दूसरी पार्टियों के नेताओं को भी बोलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे लोकसभा कैसे चल पाएगी…सत्ता दल वास्तविकता को छिपाना चाहता है और विपक्ष का दायित्व है कि वो सत्य को देश के सामने लाए…”

---विज्ञापन---

22:22 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के देवी गांव के पास पहाड़ पर लगी भीषण आग

महाराष्ट्र: मुंब्रा बाईपास, देवी गांव के पास पहाड़ पर भीषण आग लग गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

21:49 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

---विज्ञापन---

20:29 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैनपुरी जनपद में 10 लाख बच्चों को दिए एल्बेंडाजोल की गोली

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: DM अंजनी कुमार सिंह ने कहा, “नगला कीरतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के कुछ बच्चे यहां(अस्पताल में) आए हैं। आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस था और मैनपुरी जनपद में 10 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दिए जाने का लक्ष्य था और सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी गई है और यह हर 6 महीने में दी जाती है…कीरतपुर गांव में ऐसा क्यों हुआ, यह जांच का विषय है…एक-दो बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली से कुछ दिक्कत हुई होगी…तो उसको देखकर अन्य बच्चे घबरा गए। अभी सभी बच्चे ठीक महसूस कर रहे हैं…इसकी जांच की जाएगी…”

19:22 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी ने की बांग्ला युवा शक्ति स्कीम की घोषणा, 1 अप्रैल से होगी लागू

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी ने कहा, “बजट में बांग्ला युवा शक्ति – एक नई स्कीम की घोषणा की जा रही है। स्कीम 1 अप्रैल से लागू होगी। दुआरे सरकार की तरह ही 294 कैंप लगाए जाएंगे। युवा और खेल, कृषि और माइनर सिंचाई, और बिजली विभाग वहां मौजूद रहेंगे।” उन्होंने कहा, “रमज़ान 19 मार्च से शुरू होगा। मेरी सभी से अपील है कि इसे शांति से मनाएं। होली भी आ रही है, हम इसे मनाते हैं।”

---विज्ञापन---

18:55 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 'दिल्ली लखपति बेटी योजना' को दी मंजूरी

दिल्ली मंत्रिमंडल ने ‘दिल्ली लखपति बेटी योजना’ को दी मंजूरी! 2008 की लाडली योजना अब नए प्रारूप के तहत दिल्ली लखपति बेटी नाम से होगी शुरू. योजना के तहत दिल्ली की बेटियों को मिलने वाली 36 हजार की राशि बढ़ाकर 56 हजार मिलेगी. अलग अलग पढ़ाव में ब्याज मिलाकर कुल रकम 1 लाख मिलेगी. ⁠योजना के तहत दिल्ली सरकार कुल 160 करोड़ खर्च करेगी. ⁠एक परिवार से दो बच्चियों को मिलेगा योजना का लाभ, दिल्ली की बच्चियों की बेहतर जिंदगी के लिए योजना मददगार रहेगी. ग्रेजुएशन पूरी होने पर बेटियों को 20 हजार की रकम मिलेगी.

18:46 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी के घर से निकले सचिन तेंदुलकर, साथ में थीं पत्नी अंजलि तेंदुलकर

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ से निकले। उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी उनके साथ हैं।

---विज्ञापन---

17:18 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव- जो कयामत तक ले जाना चाहते हैं उनसे पूछिए

कानपुर लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “मुझसे क्यों पूछते हो? जो आपको और हमें कयामत तक ले जाना चाहते हैं उनसे पूछिए, इसमें कयामत तक न्याय नहीं मिलेगा। क्योंकि जब पैसा चलेगा तो कयामत तक न्याय कैसे मिलेगा?…”

16:39 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM योगी ने कहा रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नही बची

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “… कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं, जब संकट आता है तब राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं… इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नही बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे उनके लिए कोई जगह नहीं, जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का,उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नही आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे नही तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है, कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है…”

---विज्ञापन---

15:23 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'आज किस हालत में है मां गंगा', गंगा की सफाई पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल,

गंगा की सफाई पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा आज किस हालत में है मां गंगा. आज दिल्ली में यमुना गंदी है तो यूपी में गंगा का क्या होगा? ग्राउंड वाटर का हुरा हाल है. ग्राउंड वाटर बुरी तरह खराब है. देश का पानी और हवा खराब है. प्राइवेट कंपनियां बता रही हैं कि हालात कैसे हैं?

15:18 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अखिलेश यादव ने कहा- 'स्वास्थ्य को लेकर गरीब हमेशा परेशान और बीजेपी प्रचार में आगे'

स्वास्थ्य को लेकर गरीब हमेशा परेशान रहता है और बीजेपी प्रचार में आगे हैं.

---विज्ञापन---

15:15 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'अच्छे बजट की तीन पहचान- गरीब की तरक्की, खुशहारी और मुस्कान', अखिलेश यादव ने बजट पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने बजट पर सरकार के घेरते हुए कहा- अच्छे बजट की होती है तीन पहचान- गरीब की तरक्की, खुशहारी और मुस्कान.

15:10 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद, बजट में यहां के लिए कुछ नहीं', अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा- अमेरिकी से ट्रेड डील नहीं, ढील हुई. ये लोग हवा में बातों का महल बना रहे हैं. सरकार ने 11 महीने इंतजार क्यों किया? इस बजट में pda के लिए कुछ नहीं है. ऐसा लग रहा है कि सरकार ने इनके लिए सोचना ही छोड़ दिया. पिछड़े पन को दूर करने के लिए कोई विजन नहीं है बजट में. बजट में जहां यूपी में जहां डबल इंजन की सरकार है, लेकिन उसके लिए कोई खास योजना नहीं है.

---विज्ञापन---

15:07 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ASP अनुज चौधरी के खिलाफ FIR के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

संभल हिंसा में आलम को 3 गोलियां मारने पर 9 जनवरी को स्थानीय कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया था. अनुज चौधरी इसके खिलाफ HC गए थे. FIR का आदेश करने वाले जज साहब पहले ही हट चुके हैं. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने FIR ऑर्डर पर भी रोक लगा दी है.

14:33 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंद्रपुर महानगर पालिका में बीजेपी और उद्धव की शिवसेना का गठबंधन

महाराष्ट्र की चंद्रपुर महानगर पालिका में बीजेपी और उद्धव की शिवसेना का गठबंधन हुआ है। बीजेपी की संगीता खांडेकर एक वोट से मेयर बनी हैं। उद्धव ठाकरे की पार्टी ने कांग्रेस को नकारते हुए बीजेपी का हाथ थामा है। बीजेपी का सवा साल के लिए तो शिवसेना का सवा साल के लिए मेयर होगा। चंद्रपुर में उद्धव की शिवसेना के 6 पार्षद हैं, जो बीजेपी के साथ गए। वंचित के 2 पार्षद अनुपस्थित तो एमआईएम का एक पार्षद तटस्थ रहा। चंद्रपुर की सांसद प्रतिभा धानोरकर और कांग्रेस नेता विजय वड़देट्टीवार के आपसी झगड़े का फायदा बीजेपी को मिला।

---विज्ञापन---

13:21 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया

लोकसभा स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को दे दिया है।

12:45 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसदीय संयुक्त समिति की बैठक आज

संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025 पर संसदीय संयुक्त समिति की बैठक आज होगी। बैठक में इन तीनों विधेयकों पर विस्तृत ब्रीफिंग दी जाएगी। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के प्रतिनिधि प्रस्तुति देंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ (कैम्पस लॉ सेंटर) के डीन और प्रतिनिधि भी पक्ष रखेंगे। राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि भी बैठक में ब्रीफिंग देंगे। इन तीन विधेयकों में गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार या लगातार 30 दिन तक हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पदमुक्त करने का प्रावधान होगा.

---विज्ञापन---

12:04 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने जाना शरद पवार का हाल चाल

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन करके शरद पवार का हालचाल जाना है। शरद पवार को बीते दिन हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें चेस्ट इंफेक्शन हुआ है, जिसके लिए उन्हें 4-5 दिन अस्पताल में रखा जाएगा।

11:32 (IST) 10 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट

भारत के साथ ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी की है। कई जगहों पर अमेरिका द्वारा इस डील में हासिल साहूलियतों में से एक यह भी है कि भारत अपनी डिजिटल सर्विसेज टैक्स (DST) को हटा देगा। भारत उन टैक्सों को खत्म करेगा जो बड़ी विदेशी कंपनियों (जैसे Google, Facebook) के डिजिटल व्यापार पर लगाए जाते थे। भारत ने ये भी माना है कि वो ऐसे डिजिटल व्यापार नियम बनाएगा जो डेटा, सॉफ्टवेयर वगैरह पर कोई सीमा शुल्क न लगने दें। इससे अमेरिकी कंपनियों के लिए डिजिटल व्यापार आसान और सस्ता होगा लेकिन सरकार को इनसे टैक्स के रूप में मिल रही राशि घट जाएगी।

---विज्ञापन---

Today Breaking News in Hindi Updates: आज 10 फरवरी दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें अरुणाचल प्रदेश में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। वहीं आज संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक सुबह 10 बजे बुलाई गई है। आज शाम को ही साढ़े 4 बजे संसद की विदेश मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होगी.

---विज्ञापन---

उधर, आज कोर्ट में कंगना रनौत के मानहानि केस की सुनवाई होगी और पासपोर्ट सरेंडर याचिका पर बचाव पक्ष जवाब पेश करेगा। अभिनेता विजय अभिनीत फिल्म ‘जना नायकन’ के निर्माता ने मद्रास उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई होगी। असम में SIR के तहत आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिका पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

---विज्ञापन---

इधर, BJP अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार नितिन नबीन उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचेंगे। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरत्ना आज ताजमहल का दीदार करने लाएंगी. वहीं सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पत्नी वेरोनिक्यू हर्मिनी संग आगरा जाएंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---