Aaj Ki Taaza Khabar: 'मंत्रियों की फ्लीट में की जाए 50% कटौती...', CM योगी का बड़ा ऐलान

Aaj Ki Taaza Khabar: असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रविवार को हिमंत बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया. इससे राज्य में लगातार तीसरी बार राजग सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया. सरमा ने आज यानी 12 मई को सीएम पद की शपथ ली.

Breaking-News-1.jpg_879b40

Aaj Ki Taaza Khabar: असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रविवार को हिमंत बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया. इससे राज्य में लगातार तीसरी बार राजग सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया. सरमा ने आज यानी 12 मई को सीएम पद की शपथ ली.

विज्ञापन

गुवाहाटी में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरिनरी फील्ड में आयोजित किया गया. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

विज्ञापन

प्रत्येक राज्य की बड़ी खबरों और चुनाव के बाद के घटनाक्रमों पर ताजा अपडेट के लिए News24 से जुड़े रहें.

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Amma Makkal Munnetra Kazagam के महासचिव T. T. V. दिनकरन ने पार्टी के एकमात्र विधायक S. कामराज को पार्टी से निष्कासित कर दिया है

Amma Makkal Munnetra Kazagam के महासचिव T. T. V. दिनकरन ने पार्टी के एकमात्र विधायक S. कामराज को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मन्नारगुड़ी से विधायक एस. कामराज ने आज विधानसभा में अपने भाषण के दौरान सत्तारूढ़ TVK सरकार को पार्टी लाइन से हटकर अपना समर्थन किया था। इसके बाद जारी बयान में दिनाकरन ने कहा कि कामराज को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से हटा दिया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में सीएम योगी ने बुलाई अहम बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के बीजेपी कार्यालय पहुंचे सुवेंदु अधिकारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के हुबली में कई इलाकों में बारिश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी विधायक तपस रॉय ने बंगाल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर ली शपथ

बीजेपी विधायक तपस रॉय ने बंगाल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ली.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 10 दिन पुलिस हिरासत में रहेंगे बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस

बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM थलापति ने AIADMK नेता CV शनमुगम के कार्यालय का दौरा किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुतिन के चीन दौरे की तैयारी आखिरी चरण में है- क्रेमलिन

क्रेमलिन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चीन यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी यात्रा की तैयारी अब अंतिम दौर में है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BRICS देशों के कई विदेश मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: दिल्ली में BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर ANI के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "BRICS देशों के कई विदेश मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। उनमें से कुछ आज दोपहर तक पहुंच जाएंगे..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NSUI के कार्यकर्ताओं ने NTA कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यह एक अक्षम्य घटना है, ऐसा बार-बार हो रहा है- NEET UG परीक्षा रद्द होने पर बोले कर्नाटक के मंत्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर कर्नाटक के मंत्री MC सुधाकर ने कहा, "यह एक अक्षम्य घटना है। ऐसा बार-बार हो रहा है... जब पिछले साल ऐसा हुआ था, तो कहा गया था कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पूरे प्रशासन में बड़े बदलाव किए जाएंगे... 22,79,000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 22,500 लोग NEET परीक्षा में शामिल हुए थे... एक बड़ी चिंता यह है कि उनकी किसी भी क्वालिफाइंग परीक्षा के नतीजों पर यहाँ विचार नहीं किया जा रहा है... मैं सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार से अपील करता हूँ कि वे पूरी व्यवस्था को विकेंद्रीकृत करें और क्वालिफाइंग परीक्षा के अंकों पर विचार करें... अभी जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए सरकार जिम्मेदार है..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में Forme कंपनी में लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा के डीएमआईसी सेक्टर स्थित Forme कंपनी में मंगलवार को भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु सीएम IUML कार्यालय पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पार्टी के नेतृत्व से मिलने के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के कार्यालय पहुंचे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FAIMA ने NEET पेपर लीक के लिए जवाबदेही की मांग की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने ट्वीट किया, "FAIMA इस पेपर लीक के लिए तत्काल जवाबदेही की मांग करता है। हम चुप नहीं बैठेंगे। कड़ी से कड़ी सज़ा ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर चार बार रद्द हो चुका है, मिलीभगत और राजनीतिक संरक्षण शामिल- अरविंद केजरीवाल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द होने पर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। ऐसा चार बार हो चुका है। इसका सीधा सा मतलब है कि इसमें मिलीभगत और राजनीतिक संरक्षण शामिल है। इस देश में आखिर हो क्या रहा है? जो लोग ठीक से एक परीक्षा भी आयोजित नहीं करवा सकते, वे सरकार कैसे चलाएँगे? यह पूरी तरह से मिलीभगत का मामला है। मेरी संवेदनाएँ परीक्षार्थियों के साथ हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि यह सरकार सिर्फ़ 'आंदोलन' की भाषा समझती है, और केजरीवाल उनके साथ खड़े रहेंगे।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP पर भरोसा जताने के लिए जनता का आभार- नितिन गडकरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी, असम: हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "हम जनता का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने BJP पर अपना भरोसा जताया है और हम उनकी उम्मीदों को पूरा करेंगे।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महिलाओं को यही उम्मीद थी, दूसरे ही दिन हमने इसे लागू कर दिया- TVK नेता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई: धार्मिक स्थलों के पास TASMAC दुकानों को बंद किए जाने के मुद्दे पर, तमिलनाडु की मंत्री और TVK नेता सेल्वी एस. कीर्तना ने कहा, "महिलाओं को यही उम्मीद थी। दूसरे ही दिन हमने इसे लागू कर दिया है। महिलाएं इस घोषणा का जश्न मना रही हैं।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारत सरकार की मंज़ूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इस परीक्षा को उन तारीखों पर दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने ली मंत्री पद की शपथ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने ली मंत्री पद की शपथ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी: असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी के रामेश्वर तेली ने ली मंत्री पद की शपथ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी: बीजेपी के रामेश्वर तेली ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम सीएम ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी: बीजेपी के हिमंत बिस्वा सरमा ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमंता बिस्वा सरमा ने ली असम सीएम पद की शपथ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमंता बिस्वा सरमा ने ली असम सीएम पद की शपथ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम पद की शपथ ले रहे हिमंत बिस्वा सरमा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम पद की शपथ ले रहे हिमंत बिस्वा सरमा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी भी असम में शपथग्रहण समारोह में हुए शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी: हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुने गए जेसीडी प्रभाकर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष के रूप में टीवीके के जेसीडी प्रभाकर सर्वसम्मति से चुने गए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां आए हैं- असम BJP के अध्यक्ष

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी: असम BJP के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, "यह तीसरी बार होगा जब NDA सरकार प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी... शपथ ग्रहण समारोह के लिए असम के अलग-अलग हिस्सों से लाखों लोग यहां आए हैं... BJP की ओर से, हम उन सभी का स्वागत करते हैं..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA और BJP काफी प्रगति कर रही है- NCP सांसद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "...प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA और BJP काफी प्रगति कर रहे हैं। वे देश की जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो लेंगे मंत्री पद की शपथ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो आज हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट में असम के मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी हो रही है... असम में तीसरी बार NDA सरकार बन रही है। यह डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का दूसरा कार्यकाल है..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा सीएम असम पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच CBI को सौंपी गई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच CBI को सौंप दी गई है। CBI ने DIG-रैंक के एक अधिकारी की अगुवाई में सात सदस्यों वाली एक SIT का गठन किया है: CBI

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम की जनता ने NDA को फिर से मौका दिया, उनका धन्यवाद- गोवा सीएम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी, असम : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "मैंने मां कामाख्या से प्रार्थना की है कि 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प पूरा हो... मैं असम की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने एक बार फिर NDA को वोट दिया और हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे- भाजपा नेता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी, असम: भाजपा नेता विश्वजीत दैमारी ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की.

उनका कहना है, "...आज डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा दोबारा असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे...हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी, असम : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन यात्रा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कल बुधवार से शुरू हो रही अपनी चीन यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर उत्साह जताया है। उन्होंने लिखा कि चीन एक अद्भुत देश है और उसके नेता प्रेसिडेंट शी जिनपिंग सभी के द्वारा सम्मानित हैं। दोनों देशों के लिए शानदार चीजें होंगी। यात्रा पर ट्रंप के साथ 17 शीर्ष अमेरिकी बिजनेस लीडर्स भी जाएंगे।

इनमें Apple के सीईओ टिम कुक, टेस्ला और स्पेसएक्स के एलन मस्क तथा ब्लैकस्टोरी के लैरी फिंक प्रमुख हैं। इसके अलावा मेटा, JP Morgan और Boeing जैसी दिग्गज कंपनियों के अधिकारी भी शामिल होंगे। यह यात्रा अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों को मजबूत करने के साथ साथ इस बात के लिए भी परखी जाएगी कि क्या ट्रंप बीजिंग में चीनी प्रेसिडेंट को ईरान की मदद नहीं करने के लिए तैयार कर पाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ