Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत एक बेहद महत्वपूर्ण और नजीर बनने वाला फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई पीड़ित नाबालिग किसी व्यक्ति को अपने साथ हुए यौन शोषण की जानकारी देता है, तो उसे पूरी तरह विश्वसनीय माना जाएगा। ऐसी सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्ति की यह कानूनी जिम्मेदारी होगी कि वह तुरंत पुलिस को सूचित करे, अन्यथा उस पर अपराध छुपाने का मुकदमा चलेगा। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने अरुणाचल प्रदेश के एक स्कूल से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए गुवाहाटी उच्च न्यायालय और निचली अदालत के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें शिक्षकों को बरी कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट या शरीर पर चोट के निशान न होना सूचना छुपाने का बहाना नहीं हो सकता। अदालत ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 21 और आईपीसी की धारा 176 के तहत केस चलाने के निर्देश दिए हैं।
गाजियाबाद: इंद्रापुरम के ज्ञानखंड-1 में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की कथित तौर पर करेंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय इलाके में बारिश के कारण जलजमाव था। चश्मदीदों के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे युवक पार्क के लोहे के गेट से बाहर निकल रहा था। गेट के पास ही एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जिससे पानी में करेंट उतर आया। पार्क से बाहर निकलते ही युवक अचानक झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। पानी में करेंट फैला होने के कारण आसपास मौजूद लोग चाहकर भी तुरंत उसकी मदद नहीं कर सके। घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बाद में बिजली आपूर्ति ठप कराकर स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है और स्थानीय निवासियों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने 10 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के आदेशानुसार जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार को बंद रहेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत स्थित जिनजियांग शहर की एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 28 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इमारत में काम कर रहे कई लोग जान बचाने के लिए छत पर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों फायर ब्रिगेड गाड़ियां और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारी जान-माल के नुकसान पर चिंता जताई है। उन्होंने बचाव अभियान तेज करने, घटना की गहन जांच कराने और लापरवाह दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में आरोपी ऋषु श्री को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पटना के विशेष सतर्कता न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि केस डायरी, जांच और चार्जशीट में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। पटना स्थित विशेष सतर्कता न्यायालय के स्पेशल जज अतुल कुमार सिंह ने अपने आदेश में कहा कि केस डायरी से स्पष्ट होता है कि आरोपी ऋषु श्री की कथित टेंडर घोटाले में प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आई है। जांच में यह भी पाया गया कि विभिन्न सरकारी विभागों में सह-आरोपियों के साथ मिलीभगत कर कमीशन देकर टेंडर हासिल किए गए।
कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि जांच अधिकारी ने आरोपी के घर से 61 बिक्री विलेख (सेल डीड), आभूषण और नकदी बरामद की है। साथ ही जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र (चार्जशीट) भी दाखिल किया जा चुका है, जिसमें लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया गया है।
अदालत ने कहा कि केस डायरी में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं और बचाव पक्ष की ओर से जिन न्यायिक फैसलों का हवाला दिया गया, वे इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर लागू नहीं होते।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की मदद से संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 53 संरक्षित वन्यजीवों और पक्षियों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, बचाए गए वन्यजीवों में 15 स्लो लोरिस, 2 बिंटूरोंग, 28 स्टार कछुए, 6 मिस्री गिद्ध (इजिप्शियन वल्चर) और 2 शिकरा पक्षी शामिल हैं। ये सभी वन्यजीव और पक्षी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल हैं, जिन्हें भारत में सबसे अधिक कानूनी संरक्षण प्राप्त है।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने रूरल डेवलपमेंट बैंक घोटाला मामले में मध्य प्रदेश की दतिया सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत इस मामले में अपना फैसला कल, शुक्रवार को सुनाएगी।
दरअसल, विशेष सीबीआई अदालत ने राजेंद्र भारती को इस घोटाले में दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। भारती ने इसी सजा को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। हालांकि, विशेष सीबीआई अदालत ने आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक की शर्त पर उन्हें जमानत दे दी थी। अब नजरें कल आने वाले हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता: ₹250 करोड़ के नगर निगम भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री सुजीत बोस और उनके बेटे समुद्र बोस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी का दावा है कि पूर्व मंत्री ने नियमों को ताक पर रखकर 340 नौकरियों की सिफारिश की थी, जिनमें से 284 लोगों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। ED के अनुसार, केवल सुजीत बोस ने इस फर्जीवाड़े के जरिए अकेले ₹20 करोड़ रुपये हड़पे हैं। चार्जशीट में बेटे समुद्र बोस की भूमिका को भी संदिग्ध माना गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खेलों के शहर मेलबर्न में पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों की तुलना क्रिकेट से की। उन्होंने कहा, “हमारे रिश्तों में एजेंडे पर वनडे जैसा फोकस है, फैसले T20 की रफ्तार से होते हैं और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी और मजबूत है।” वहीं, दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई लड़ने और एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग व सेमीकंडक्टर सेक्टर में मिलकर काम करने का फैसला किया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने मेलबर्न में रह रहे भारतीय समुदाय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय केवल भारत के ब्रांड एंबेसडर ही नहीं हैं, बल्कि वे दोनों देशों को जोड़ने वाली सबसे मजबूत कड़ी हैं।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, मेलबर्न ने मैदान मार लिया है। प्रवासी भारतीय लोगों ने 2023 में सिडनी में भी धूम मचाई थी, वे आज यहां भी छा गए। ये शो हाउसफुल है। पीएम मोदी ने कहा, यहं के बाजार भारतीयता से भरे हैं। पिछले 12 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आने को लेकर मैं बेहद गौरवान्वित हूं। हम भारतीय ऐसे हैं, जैसे दूध में चीनी मिल जाती है। इस मिठास की तरह ही हम भारतीय दुनियाभर में प्रेम का रंग घोलते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, भारत दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क वाला देश है, हम भारतीय इससे भी संतुष्ट नहीं, हम कहते हैं ग्रो मोर
“आज पूरी दुनिया अनिश्चितता, सप्लाई चेन की बाधाओं और ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक प्राकृतिक और भरोसेमंद साझेदार के रूप में आगे बढ़ना न केवल स्वाभाविक है, बल्कि बेहद जरूरी भी है।” उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में दोनों देशों ने अपनी क्षमताओं को जोड़कर भविष्य के सहयोग के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार किया है।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने आतंकवाद को पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि आतंकवाद किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि दुनिया की स्थिरता के लिए खतरा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई साझी है और हमारा संकल्प अटूट है। भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर इस खतरे को खत्म करने के लिए अपना सहयोग और मजबूत कर रहे हैं।”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी कहते हैं कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों पर गर्व है।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया: आज मेलबर्न में एक कम्युनिटी इवेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले, भारतीय समुदाय के लोगों ने शानदार परफॉर्मेंस के जरिए अपना उत्साह जाहिर किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल के वायनाड में कल आए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. जिला अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को आपदा वाली जगह से 3 और शव मिलने के बाद वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है.
अधिकारियों ने बताया कि जिन 3 लोगों के शव मिले हैं, उनकी पहचान प्रवासी मजदूरों के तौर पर हुई है. मृतकों में उत्तर प्रदेश के सर्वेयर अजहरुद्दीन अंसारी, हिमाचल प्रदेश के इंजीनियर राहुल शर्मा और बिहार के रहने वाले खुदाई करने वाली मशीन (एक्सकेवेटर) के ऑपरेटर मोहम्मद इमरान. इससे पहले केरल के मंत्री ए.पी. अनिल कुमार और टी. सिद्दीक ने पत्रकारों को बताया था कि इनमें से एक शव सुबह तलाशी वाले इलाके के जोन 1 से और दूसरा शव नदी के अंदर से मिला था.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अब से कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी Melbourne Meets Modi नाम के कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के भारतवंशियों को सम्बोधित करेंगे.
इस कार्यक्रम में करीब 30 से 40 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है. ऑस्ट्रेलिया में किसी भी विदेशी नेता के द्वारा इतने विशाल समूह को सम्बोधित करने का ये पहला अवसर होगा.
भारतीय समय के अनुसार दिन के 2.25 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Albanese भी दर्शक दीर्घा में मौजूद होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड के टिहरी-उत्तरकाशी बॉर्डर पर नागून के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से नेशनल हाईवे बंद हो गया है. मौके पर JCB ऑपरेटर और संबंधित विभाग की टीमें मौजूद हैं. हालांकि, लगातार पत्थर गिरने और भारी बारिश के कारण अभी सुरक्षित रूप से सड़क साफ करने का काम शुरू नहीं किया जा सका है. बारिश कम होने और पत्थर गिरना बंद होने के तुरंत बाद हाईवे को फिर से खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में घोषणा की है कि राज्य में UCC (समान नागरिक संहिता) के नियम तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी।
इस समिति में सुप्रीम कोर्ट/हाई कोर्ट के 3 पूर्व जज, 1 संवैधानिक विशेषज्ञ, 1 पूर्व नौकरशाह और सामाजिक क्षेत्र के 2 सदस्य शामिल होंगे।
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता वाली इस समिति में ये सदस्य होंगे: हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस आर.सी. चव्हाण, हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस.जी. मेहरे, पूर्व मुख्य सचिव डी.के. जैन, पूर्व एडवोकेट जनरल (AG) वीरेंद्र सराफ, सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री रमेश पतंगे और शिक्षाविद डॉ. सुवर्णा रावल।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका के 2 दिन के हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 78 अन्य घायल हुए हैं.
---विज्ञापन---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया में 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने लगभग 30,000 भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की.
---विज्ञापन---
वहीं, देश में जनसंख्या असंतुलन (डेमोग्राफी चेंज) और अवैध घुसपैठ से जुड़े मामलों पर आज गृह मंत्रालय में एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक (DGP) और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हाईब्रिड मोड में शामिल हुए.
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने दो दिवसीय दौरे के तहत बांदा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. यहां उन्होंने बांदा के पंडित जेएन डिग्री कॉलेज मैदान में 7.10 अरब रुपये की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही एक विशाल जनसभा को संबोधित किया.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---