Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में UCC नियम तैयार करने के लिए रंजना देसाई की अध्यक्षता में बनेगी समिति
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में घोषणा की है कि राज्य में UCC (समान नागरिक संहिता) के नियम तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी।
इस समिति में सुप्रीम कोर्ट/हाई कोर्ट के 3 पूर्व जज, 1 संवैधानिक विशेषज्ञ, 1 पूर्व नौकरशाह और सामाजिक क्षेत्र के 2 सदस्य शामिल होंगे।
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता वाली इस समिति में ये सदस्य होंगे: हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस आर.सी. चव्हाण, हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस.जी. मेहरे, पूर्व मुख्य सचिव डी.के. जैन, पूर्व एडवोकेट जनरल (AG) वीरेंद्र सराफ, सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री रमेश पतंगे और शिक्षाविद डॉ. सुवर्णा रावल।