Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में UCC की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपा गया ड्राफ्ट
राजस्थान में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू करने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है. समान सिविल संहिता प्रारूप समिति ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को यूसीसी का तैयार ड्राफ्ट सौंप दिया है. शनिवार को समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ड्राफ्ट सौंपा. इस दौरान समिति ने राजस्थान में समान सिविल संहिता के संबंध में तैयार किया गया ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय वायु सेना बैंड रविवार नई दिल्ली में प्रदर्शन करने के लिए तैयार है
भारतीय वायु सेना बैंड रविवार यानी 9 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से लेकर 6 बजे तक पब्लिक प्लाजा, परम योद्धा स्थल, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली में प्रदर्शन करने के लिए तैयार है. संगीतमय देशभक्ति के इस शानदार प्रदर्शन का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत, वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए सार्वजनिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना है. संगीतकारों की एक टीम जिसमें 32 वायुसैनिक और 8 अग्निवीरवायु (तीन महिलाओं सहित) शामिल हैं, कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीकर में पिपराली रोड के पास सीवर खुदाई के दौरान मिट्टी में एक मजदूर फंसा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हुआ
घर में घुसकर चोरी के प्रयास के दौरान बंधक बना के मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
थाना इंदिरानगर क्षेत्र के बजरंग चौराहे के पास घर में घुसकर चोरी के प्रयास और मारपीट कर घायल मामले में लखनऊ कमिश्नरेट की क्राइम टीम और पूर्वी की क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 23 जुलाई को पीड़ित दीपक गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे. विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित की मां, पिता और बहनको बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले घर की रेकी की, फिर खाली मकान की छत के रास्ते अंदर घुसकर चोरी की साजिश रची थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण सोहना रोड पर जलभराव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, हर महीने छात्रों से बात करेंगे अधिकारी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनोखी पहल शुरू की है, जिसके मुताबिक अब IAS, IPS, IFS अधिकारी हर महीने छात्रों से संवाद करेंगे. हर महीने शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM सोरेन ने JMM नेता निर्मल महतो की शहादत दिवस पर उनके स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के रामनाथपुरम में 297 किलोग्राम गांजा ज़ब्त
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु: रामनाथपुरम के तटीय इलाके उचिपुली के पास 297 किलोग्राम गांजा ज़ब्त किया गया है. वहीं दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मणिपुर के मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह को लोगों ने दिखाए काले झंडे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह को कांगपोकपी जाते समय विरोध का सामना करना पड़ा. जब वो मखन गांव से गुज़रे तो नागा और मैतेई समुदायों के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-2 पर काले झंडे दिखाकर विरोध किया और टायर जलाए. ग्रामीण छह नागा नागरिकों की मौत को लेकर विरोध कर रहे हैं, जिनके शव 10 जून को लेइलोन वैफेई गांव में मिले थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में BJP महासचिव तरुण चुग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में BJP महासचिव तरुण चुग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा, पंजाब में माफिया सरकार चला रहा है. पुलिस जनता का दमन कर रही है. हर आंदोलन को कुचला जा रहा है. पंजाब में अघोषित सेंसरशिप लगा है. टीवी में क्या चलेगा अखबार में क्या चलेगा, उसको भगवंत मान की सरकार तय कर रही है.
अखबार अगर उनकी बात नहीं मानती तो उन पर जीएसटी का रेड करवाया जाता है. ऑफिस पर बुलडोजर चलवाया जाता है. खुलेआम पंजाब में अवैध खनन चल रहा है. पंजाब को लूटा जा रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रयागराज पहुंच गए हैं. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. नेता आज यहां उनके छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना UBT के बागी सांसदों के साथ PM मोदी की मुलाकात पर भड़के उद्धव ठाकरे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पर उद्धव ठाकरे की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रधानमंत्री कहते हैं कि चिंता मत करो, हम तुम्हारे पीछे खड़े हैं, मामला कोर्ट में है, कोर्ट में सुनवाई शुरू है तो प्रधानमंत्री किसको संदेश दे रहे हैं? कोर्ट को, अमित शाह को या फिर देवेंद्र फडणवीस को ? मोदी की धमकी आखिर किसको है? प्रधानमंत्री गद्दारों के साथ क्यों खड़े हुए थे?
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी ने मेरठ में फूलों से किया कांवड़ियों का स्वागत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं और उनका स्वागत किया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के स्टार्ट अप को युवाओं ने ताकत दी- पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हर पीढ़ी का अपना दायित्व है. उन्होंने कहा मुश्किलें अपने साथ अवर लेकर आती हैं. उन्होंने कहा कि चिप से लेकर शिप तक सभी युवाओं के हाथों से बनेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आपके फैसले का विकसित भारत की ओर सफर पर भी पड़ेगा असर- पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IIT दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...आप सभी जानते हैं कि हर पीढ़ी को अपने समय की खास चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और अपनी राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी भी निभानी पड़ती है... अगले 30 से 35 सालों में आप जो कुछ भी करेंगे, उससे 'विकसित भारत' की ओर हमारे सफर पर असर पड़ेगा। इसलिए, आपके हर फैसले का आधार यह भी होना चाहिए कि इससे देश को क्या फ़ायदा होगा? इससे देश की कौन-सी ज़रूरतें पूरी होंगी?"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सबको मेस के पराठे याद आ रहे होंगे- पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सबको मेस के पराठे याद आ रहे होंगे. उन्होंने कहा कि आज से जीवन के नए अध्याय की शुरूआत है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने किया परम प्रज्ञा' का उद्घाटन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित AI-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के नरेला में हादसा, कार ने महिला को कुचला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के नरेला में एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. महिला सुबह सैर के लिए निकली थी. उसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IIT दिल्ली: थोड़ी देर में छात्रों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस दौरान वोडिग्री प्राप्त करने वाले 3000 से ज्यादा ग्रेजुएट्स सहित 587 पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देवेंद्र महतो गुट आज सरकार से करेगा वार्ता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देवेंद्र महतो गुट आज सरकार से वार्ता करने स्टेट गेस्ट हाउस जाएगी. शुक्रवार रात हुई बैठक में देवेंद्र गुट को नहीं बुलाया गया था. संयुक्त छात्रों के गुट को आज फिर बैठक के लिए बुलाया गया है. आठ सदस्य जाएंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड सरकार को प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए- AAP नेता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "...मेरा मानना है कि झारखंड सरकार को प्रदर्शनकारियों के साथ सकारात्मक और खुले तौर पर बातचीत करनी चाहिए। यह कहना गलत है कि देश में विरोध करने वाला कोई भी व्यक्ति विदेशी फंडिंग से चल रहा है या 'डीप स्टेट' का हिस्सा है। ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को छात्रों की चिंताओं को सुनना चाहिए..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में स्टेट गेस्ट हाउस पर भारी सुरक्षा तैनात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन : रांची में स्टेट गेस्ट हाउस पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां छात्रों का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार के अधिकारियों से मिलकर छात्रों की मांगों पर चर्चा करेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर: काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने घाटी में कई जगहों पर की छापेमारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर: काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने अनंतनाग, शोपियां और बारामूला जिलों में कई जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. अनंतनाग के हिलर शाहबाद में एक घर पर छापेमारी के दौरान, DySP फारूक अहमद की अगुवाई वाली CIK टीम ने दो डिजिटल डिवाइस ज़ब्त किए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल के चंबा में बस के खाई में गिरने से 3 की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. बैरागढ़-चंबा मार्ग पर देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर करीब 22 यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में भारी बारिश के बाद बढ़ा यमुना का जलस्तर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जालंधर-मकसूदन बाईपास हाईवे पर कार और ट्रक का एक्सीडेंट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जालंधर, पंजाब : जालंधर-मकसूदन बाईपास हाईवे पर कार और ट्रक के बीच एक जानलेवा सड़क हादसा हुआ.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादून नंदा की चौकी एप्रोच रोड धंसने के मामले में 3 इंजीनियर सस्पेंड
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड PWD ने पुराने देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने नए पुल की अप्रोच रोड के ढहने के मामले में तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है. रोड उद्घाटन के महज 16 दिन बाद धंस गई थी. जिसके बाद PWD ने कार्रवाई की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी आज मेरठ का करेंगे दौरा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वो कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे. सीएम के आगमन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वो कार्यक्रम में डिग्री प्राप्त करने वाले 3000 से ज्यादा ग्रेजुएट्स सहित 587 पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले 3,000 से अधिक ग्रेजुएट्स और 587 पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित किया.
उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दो दिवसीय दौरे पर हैं. 8 और 9 अगस्त को होने वाले इस दौरे के दौरान वे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में लोग शामिल होंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत किशोर देबबर्मा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ बैठक कर सकते हैं. बैठक में अगले महीने होने वाले ग्राम समिति यानी वीसी चुनावों के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है. अमित शाह का दो दिवसीय मुंबई दौरा भी प्रस्तावित है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
उपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
40 mins agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
1 hr ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
4 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
5 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
8 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
10 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines