Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले 3,000 से अधिक ग्रेजुएट्स और 587 पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित किया.
उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दो दिवसीय दौरे पर हैं. 8 और 9 अगस्त को होने वाले इस दौरे के दौरान वे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में लोग शामिल होंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत किशोर देबबर्मा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ बैठक कर सकते हैं. बैठक में अगले महीने होने वाले ग्राम समिति यानी वीसी चुनावों के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है. अमित शाह का दो दिवसीय मुंबई दौरा भी प्रस्तावित है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…