Live Updates
23:31 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जूडो में गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी हर्ष सिंह को बधाई

22:30 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और बाकी 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने का हम स्वागत करते हैं'

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, “आईबी अधिकारी स्वर्गीय अंकित शर्मा हत्याकांड में माननीय न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य 5 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने का हम स्वागत करते हैं। आज दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से जवाब… pic.twitter.com/iYmR4ffFEl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2026

---विज्ञापन---

20:49 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी नेता लता गुप्ता ने दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन का पदभार संभाला

19:49 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आंध्र प्रदेश SIR: ड्राफ़्ट रोल जारी होने पर 15.22 लाख नाम हटाए गए

---विज्ञापन---

19:04 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 1 अगस्त से 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' की शुरुआत

1 अगस्त से ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत हो रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुबह 11 बजे पोर्टल का शुभारंभ करेंगी. कार्यक्रम डीएम कार्यालय (पूर्व), गीता कॉलोनी में आयोजित होगा. पोर्टल लॉन्च होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. मुख्यमंत्री स्वयं पहली पात्र महिलाओं का पंजीकरण और आवेदन कराएंगी. सरकार का लक्ष्य रक्षाबंधन पर पहली किस्त जारी करना है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी.

19:02 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी और ब्रिटेन के PM के बीच होर्मुज को फिर से खोलने पर चर्चा की

---विज्ञापन---

18:38 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री को दी बधाई

18:34 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरिद्वार में गंगा में डूबे 4 कांवड़िए

सावन के दूसरे दिन हरिद्वार में बड़ा हादसा हो गया. चंडीगढ़ से आए 4 कांवडिए गंगा में डूब गए.

---विज्ञापन---

17:45 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगा एक्शन, सरकार ने दिया केस वापस लेने का आदेश

केरल सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि NEET पेपर लीक मामले में प्रदर्शनकारियों पर लगे केस वापस लेने के आदेश दिए हैं. सरकार ने कहा है कि उनपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी.

17:05 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देवेश कुमार ने बीजेपी के MLC पद से इस्तीफा दिया है

देवेश कुमार ने बीजेपी के MLC पद से इस्तीफा दिया है. अब ये ज़िम्मेदारी दीपक प्रकाश को मिल सकती है.

---विज्ञापन---

15:50 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कैबिनेट बैठक के बाद पीएम मोदी ने अमित शाह से मुलाकात की

कैबिनेट बैठक के बाद पीएम मोदी ने अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद शाह लोकसभा स्पीकर से भी मिल रहे हैं.

15:17 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. सांसद केसी वेणुगोपाल ने उन्हें नोटिस जारी किया है.

---विज्ञापन---

15:03 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम और नागालैंड में बाढ़ की स्थिति पर असम सीएम का बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी, असम: असम में बाढ़ की स्थिति और सीमा विवाद पर CM डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘अभी हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि नागालैंड में भी बाढ़ आई हुई है… मोन और मोकोकचुंग जिलों में भारी नुकसान हुआ है… कुदरत ने हमें पड़ोसी बनाया है और हमारा भूगोल भी एक जैसा है. इसलिए हम चर्चा करेंगे कि मुद्दा क्या है, यह कैसे हुआ और इसका समाधान क्या है. हम चर्चा करेंगे, लेकिन इसके लिए सही समय का इंतजार करना होगा. हमें नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के लोगों के प्रति भी सहानुभूति रखनी चाहिए. आज ओडिशा और गुजरात में भी बाढ़ आई हुई है. इसलिए जब हम बाढ़ का सामना कर रहे हैं, तो हमें देश भर के उन सभी लोगों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए जो बाढ़ से जूझ रहे हैं… शायद सितंबर या अक्टूबर में हम नागालैंड के CM से मिल सकते हैं और स्थिति का जायजा ले सकते हैं. तब तक, कई सैटेलाइट तस्वीरें सामने आ जाएंगी जिनसे पता चलेगा कि क्या हुआ था… इस समय हमें राहत और पुनर्वास पर चर्चा करनी चाहिए… इसलिए बाढ़ के बाद हम सभी से चर्चा करेंगे.’

14:55 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP: अखिलेश को 2027 में राज, डिंपल को 29 में ताज, SP ऑफिस में नया पोस्टर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर नया पोस्टर लगाया गया है. पार्टी मुख्यालय के बाहर लगे नए राजनीतिक पोस्टर में अखिलेश यादव को 2027 में राज से डिंपल यादव को 29 में ताज तक का जिक्र किया गयाहै. ‘चंदा चोरी’ और ‘आरक्षण’ के मुद्दे पर सपा का बीजेपी पर पोस्टर अटैक है. सपा ने पोस्टर में लिखा, “चंदा चोरी से चला जिनका घर, अब आरक्षण पर कर रहे हैं प्रश्न.

---विज्ञापन---

14:41 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जैसलमेर में सड़क हादसा, मेजर की मौत, 2 जवान घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में जैसलमेर के थईयात गांव के पास कार के आगे अचानक ऊंट के आ जाने से हादसा हो गया. बीती रात हुए इस सड़क हादसे में सेना के एक मेजर की मौत हो गई जबकि हादसे में 2 साथी जवान भी घायल हुए. मेजर का नाम हमजा आरिफ बताया जा रहा है.

14:21 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीएमसी में कार पर रार, 6 महीने में नई गाड़ी खरीदने के प्रस्ताव पर बीएमसी की सियासत गरमाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई महानगरपालिका के पदाधिकारियों के लिए महज छह महीने के भीतर एक बार फिर महंगी नई गाड़ियां खरीदने की तैयारी की जा रही है। जनवरी-फरवरी में खरीदी गईं ‘स्कॉर्पियो एन’ गाड़ियां यात्रा के लिए सुविधाजनक नहीं होने की शिकायत के बाद अब उनकी जगह महंगी ‘इनोवा क्रिस्टा’ गाड़ियां उपलब्ध कराने का प्रस्ताव प्रशासन तैयार कर रहा है। यह प्रस्ताव जल्द ही महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस प्रस्ताव के बाद बीएमसी में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

14:04 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में पिछले 4 साल में 12-13 पेपर लीक हुए हैं- सुखबीर सिंह बादल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़ : पंजाब में कथित पेपर लीक मामले पर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ‘पिछले चार सालों में पंजाब में 12 या 13 बार परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं. 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए. भर्ती परीक्षाओं के पेपर, जैसे नायब तहसीलदार के पदों के लिए, भी लीक हुए. असल में, पेपर लीक होने की वजह से हाई कोर्ट ने इन सभी मामलों में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. सरकार को इन मामलों की जांच के आदेश देने पड़े. यह बहुत दुखद है कि वे दिल्ली जाकर धरना-प्रदर्शन तो करते हैं, लेकिन यहां पंजाब में असल में कुछ नहीं किया जा रहा है. पंजाब में सबसे ज्यादा पेपर लीक घोटाले हुए हैं, फिर भी वे वहां कुछ और ही कहते हैं. यह हैरानी की बात है कि पंजाब के CM भगवंत दावा करते हैं कि उनके कार्यकाल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ… किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए, क्योंकि यह लोगों की जिंदगी और भविष्य का मामला है. गरीब लोग बहुत लगन और मेहनत से पढ़ाई करते हैं; जो लोग रिश्वत देकर नौकरी पाते हैं, उन्हें बिल्कुल नहीं बख्शा जाना चाहिए.’

13:57 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कावेरी जल विवाद को लेकर बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने किया प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मांड्या, कर्नाटक: कावेरी जल विवाद को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ, बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ KRS बांध के पास विरोध प्रदर्शन किया.

---विज्ञापन---

13:44 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोग सिर्फ एक नैरेटिव बना रहे हैं- बागी TMC सांसद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बागी TMC सांसद और NCPI नेता शताब्दी रॉय ने कहा, ‘लोग बस एक नैरेटिव बना रहे हैं. वे ’20’ के आंकड़े पर ही ध्यान देते रहते हैं- यह दावा करते हुए कि 20 लोग आ रहे हैं या जा रहे हैं क्योंकि ऐसी कहानियों से लोगों की दिलचस्पी बढ़ाती हैं.’

13:29 (IST) 31 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 18 साल बाद कोलकाता पहुंचीं तस्लीमा नसरीन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन कोलकाता पहुंच गई हैं, जहां वह कल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. वह कल शनिवार को रवींद्र सदन में कविता पेश करेंगी और बातचीत में हिस्सा लेगी. कोलकाता पहुंचने पर नसरीन ने कहा कि इतने सालों बाद कोलकाता पहुंचकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई और इस दौरान संसद में पेपर लीक मामले और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'इडियट' संबंधी बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्देशों के तहत आज से धार स्थित भोजशाला परिसर में निर्धारित नए स्थान पर नमाज अदा की जाएगी. अदालत के आदेश के अनुसार, हर शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज की अनुमति होगी.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से आरक्षण विरोधी मार्च के समर्थन में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है. सवर्ण मोर्चा के बैनर तले आयोजित यह आंदोलन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक शहीद स्मारक पर चलेगा.

वहीं, आयकर रिटर्न (ITR-1 और ITR-2) दाखिल करने की अंतिम तिथि आज है. निर्धारित समयसीमा के बाद रिटर्न जमा करने वाले करदाताओं को नियमों के अनुसार 5,000 रुपये तक का विलंब शुल्क देना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---