---विज्ञापन---
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया
34.35 pc voter turnout recorded in Vadodara’s Manjalpur bypoll till 5 pm: ECI
Read @ANI Story | https://t.co/QPZawHzKdbmanjalpurbypoll vadodara eci pic.twitter.com/vSqmbX1nkg
— ANI Digital (@ani_digital) July 30, 2026
---विज्ञापन---
सूत्रों के मुताबिक, संसद में हुई बैठक में होर्मुज संकट और पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर चर्चा हुई. सभी मंत्रालयों ने अपनी-अपनी तैयारियों और अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी. सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में LPG, डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है.
जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में 29 जुलाई 2026 को महिला के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज हुई. शिकायतकर्ता ने रुचिका सिंह पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 353(1) और 356(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
---विज्ञापन---
लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार को वंदे मातरम् बिल पास हो गया. जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई.
---विज्ञापन---
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- देश में फिक्स्ड परीक्षा कैलेंडर होना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच हो और हाई पावर्ड कमेटी बने
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मनुस्मृति वाले बयान से राज्यसभा में हंगामा मच गया. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि उनका ये मांग रिकॉर्ड से हटाया जाए. उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से अशांति फैलती है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “…पेपर लीक की वजह से कितने बेगुनाह लोगों को नुकसान हुआ, कितने लोगों की पिटाई हुई, कितने माता-पिता परेशान हुए, कितनी महिलाएं और बच्चे परेशान हुए। चर्चा के लिए आए ‘पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल 2026’ में आपने सिर्फ़ आंकड़े बदले हैं। इस बिल में बस आंकड़े ही बदलते रहे। इससे कुछ नहीं होने वाला। आपने ज़्यादा जुर्माना, कड़ी सज़ा, स्पेशल टास्क फोर्स, फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे प्रावधान शामिल किए हैं। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। फ़र्क इस बात से पड़ेगा कि आप यह परीक्षा कैसे आयोजित करते हैं और बिना पेपर लीक के तैयारी कैसे करते हैं, यह उस पर निर्भर करता है… ऐसा कड़ा कानून लाने की मांग हमने 2024 में ही की थी। लेकिन तब आपने हमारी बात नहीं मानी। और आपने अपने भाषण में कहा कि आप लोग सहमत नहीं थे। लेकिन हम बार-बार आपसे ऐसा कड़ा कानून बनाने के लिए कहते रहे। पर आपने ऐसा नहीं किया। जो काम आप दो साल बाद कर रहे हैं, उसे 2024 में ही क्यों नहीं किया?…”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक रोकने वाले बिल पर बहस के दौरान, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल सड़कों पर उतरे युवाओं को शांत करने के लिए लाया गया है, न कि पेपर लीक की समस्या को हल करने के लिए.’
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर बहस के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘आपने 2024 में पेपर लीक रोकने वाला बिल इसलिए पेश नहीं किया क्योंकि आपको लगा कि लोकसभा चुनाव के नजदीक होने के कारण इससे आपको ज्यादा राजनीतिक फायदा नहीं होगा.’
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह प्रस्ताव रखेंगे कि राज्यसभा से पारित ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971’ में और संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए।
साथ ही, वे यह प्रस्ताव भी रखेंगे कि विधेयक को पारित किया जाए।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि बिल पर विपक्ष के अच्छे सुझाव का स्वागत है. छात्रों के मुद्दे पर पीएम मोदी काफी गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ जीरे टॉलरेंस है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पेपर चुराने वाले बचते रहे, मेहनत करने वाले पिटते रहे. बिल में नए प्रवाधानों से कुछ नहीं होगा. नए बिल में सिर्फ आंकड़े हैं और इसके बदलने से कुछ नहीं होने वाला है.
---विज्ञापन---
विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी एक घटना के बाद, 20 जुलाई 2026 को गंभीर हालत में नई दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराई गई 21 वर्षीय महिला मरीज़ की हालत में व्यापक क्रिटिकल केयर मैनेजमेंट के बाद संतोषजनक सुधार हुआ है.
अस्पताल में भर्ती होने पर, इमरजेंसी डिपार्टमेंट में उन्हें जरूरी मेडिकल मदद दी गई और फिर इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. लगातार सुधार होने के बाद, उन्हें सफलतापूर्वक वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया और ICU में एक हफ्ता बिताने के बाद, आगे की रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के लिए नर्सिंग होम वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया.
आज, अस्पताल में भर्ती होने के 10वें दिन, मरीज पूरी तरह होश में, एक्टिव और ठीक से बात करने की स्थिति में हैं, और उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर है. वह सामान्य खाना खा रही हैं, बिना किसी मदद के चल-फिर सकती हैं और अपने रोजमर्रा के काम खुद कर रही हैं. उनकी संतोषजनक रिकवरी और स्थिर स्थिति को देखते हुए, उन्हें आज जरूरी मेडिकल सलाह और फॉलो-अप निर्देशों के साथ अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है.
लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को एंटी पेपर लीक बिल को राज्यसभा में पेश किया गया है. इस बिल पर चर्चा के लिए 7 घंटे का समय निर्धारित किया गया है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल 2 बजे पेश होगा. विपक्ष की तरफ से पेपर लीक बिल पर ये नेता बहस करेंगे. मुकुल वासनिक, अखिलेश प्रसाद सिंह, नासिर हुसैन और इमरान प्रतापगढ़ी. इसके अलावा खरगे भी हस्तक्षेप करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक जारी है. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मौजूद हैं. विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, हरदीप सिंह पुरी और पीयूष गोयल भी बैठक में शामिल हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी बैठक में मौजूद हैं.
Inputs by Kumar Gaurav
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar: आज संसद के मानसून सत्र के तहत लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह फिर से शुरू हुई. दोनों सदनों में कई अहम विधेयकों पर चर्चा की गई. वहीं, लोकसभा में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के अनादर को रोकने से संबंधित एक निजी विधेयक पास हुआ, जिसके बाद सदन की कार्यवाही खत्म हो गई.
बिहार की बांकीपुर (182) विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी. इसके अलावा मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव के लिए मतदाताओं ने वोट डाले.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---