हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar : फरीदाबाद में हिट एंड रन केस, तेज रफ्तार कार ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर; मौत

Aaj Ki Taaza Khabar: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह मेरठ और सहारनपुर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है.

विज्ञापन

Live Updates

23:07 (IST) 21 Sept 2026

फरीदाबाद में हिट एंड रन केस, तेज रफ्तार कार ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर; मौत

फरीदाबाद में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर से 70 वर्षीय लक्ष्मी नारायण झांझर की मौत हो गई. मृतक के बेटे अमित झावर Meta में प्रोडक्ट मैनेजर हैं. परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन करीब एक महीने बाद भी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है. परिवार ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है. फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में 27 अगस्त को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. FIR के मुताबिक लक्ष्मी नारायण झांझर मंदिर से दर्शन कर पैदल अपने घर लौट रहे थे. घर से करीब 100 मीटर पहले अनखीर गोल चक्कर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई. इसके बाद उनकी बेटी की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में FIR दर्ज की गई.

21:26 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 6 साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में 34 साल का आरोपी गिरफ्तार

21:24 (IST) 21 Sept 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया. 

20:03 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किताबों की छपाई में 380 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की जांच हो- CJP

18:40 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवराज सिंह चौहान ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ अभियान में शामिल हुए

17:47 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति पद से इस्तीफा दिया

अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति पद से इस्तीफा दिया

17:21 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के पंचशील विहार में MCD का एक्शन जारी

16:48 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, 3 की मौत

 पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी पक्तिका और कुनार इलाकों में एयर स्ट्राइक की. इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई और चार घायल हुए.

16:28 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के जमुई में लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में 3 को हिरासत में लिया

जमुई के एक वायरल वीडियो में एक लड़के के साथ मारपीट और एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. इस पर SP विश्वजीत दयाल ने कहा, "वीडियो में दिख रहे असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार की घटना के संबंध में FIR दर्ज की गई है. जमुई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया है और टीम लगातार छापेमारी कर रही है. वीडियो से पहचान के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है

16:07 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया

15:00 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 23 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका के राजकीय दौरे पर जाएंगे. वह 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका का यात्रा पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की. उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया था.

14:47 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन होगा भंग, नोटिस जारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरकार ने डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन को भंग करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया.

14:20 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू होगा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत आज दोपहर 2:30 बजे करेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता PM सूर्य घर रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उद्धघाटन करेंगी. दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. योजना के तहत लोग सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में राहत पा सकते हैं.

13:36 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: माफिया अतीक के बेटे अली की आज कोर्ट में पेशी, करेली केस में तय होंगे आरोप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: माफिया अतीक अहमद के दूसरे नंबर के बेटे अली अहमद की आज प्रयागराज जिला कोर्ट में पेशी होनी है. झांसी जेल में बंद अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया जा रहा है. आरोपी अली अहमद के खिलाख करेली केस में आरोप तय होंगे. करेली थाने में 11 अगस्त 2023 को कसारी मसारी के अफजल ने FIR दर्ज कराई थी, इसमें अली अहमद के अलावा फैजान, अल्तमश, असद और एक अज्ञात शामिल है.

12:48 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IIT बॉम्बे ने छात्र की मौत पर बयान को लेकर मांगी माफी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे की मौत को लेकर अपने पहले जारी किए गए बयान में कही गई बातों पर माफी मांगी है. संस्थान ने माना कि जांच पूरी होने और तथ्यों के सामने आने से पहले साहिल की मौत से पहले की घटनाओं का विवरण देना या उन्हें किसी विशेष रूप में पेश करना उचित नहीं था.

We apologise for the statements contained in our earlier communication concerning the circumstances surrounding the unfortunate demise of Sahil.

The details and circumstances leading up to the incident remain subject to investigation by the appropriate authorities. In view of…
— IIT Bombay (@iitbombay) September 21, 2026
12:45 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आवारा मवेशियों के लिए शेल्टर बनाने के निर्देश के खिलाफ NHAI पहुंचा SC

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दायर की है. यह देश भर में आवारा मवेशियों के लिए शेल्टर बनाने के निर्देश के खिलाफ दू गई है. अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार है और एक स्पेशल बेंच बनाने के निर्देश दिए हैं.

12:20 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष के नेता (LoP) के पद के लिए राहुल गांधी एक सवाल बन गए हैं- सुधांशु त्रिवेदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'मुझे लगता है कि विपक्ष के नेता (LoP) के पद के लिए राहुल गांधी एक उलझन भरा सवाल बन गए हैं. उन्होंने विपक्ष के नेता के पद की गरिमा और गंभीरता को घटाकर उसे एक मजाकिया तमाशा बना दिया है. जब रचनात्मकता की कमी होती है तो गिरावट कैसे आती है - कांग्रेस पार्टी लाफ्टर शो से स्टैंड-अप कॉमेडी की ओर बढ़ी और अब अश्लीलता पर आ गई है. मुझे लगता है कि कांग्रेस को आत्म-मंथन करना चाहिए.'

12:00 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जो सोच नेहरू की थी वही राहुल गांधी की है- सुधांशु त्रिवेदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'वॉशिंगटन में राहुल गांधी को यह कहने की क्या जरूरत थी कि 'बीजेपी सांप्रदायिक है और मुस्लिम लीग पूरी तरह से सेक्युलर है'? विकिलीक्स के अनुसार, 2011 में उन्होंने अमेरिकी राजदूत से मुलाकात की थी और कहा था कि उनके लिए लश्कर-ए-तैयबा की तुलना में हिंदू उभार (uprising) ज़्यादा बड़ा खतरा है. मैं यह नहीं कहता कि विकिलीक्स की हर बात तथ्यात्मक रूप से सही है, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसका खंडन नहीं किया. राहुल गांधी की सोच बिल्कुल नेहरू जैसी है.'

11:36 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में नहीं मिला सुसाइड नोट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या: क्राइम ब्रांच की जांच चल रही है और अधिकारी जल्द ही FIR में नामजद लोगों को पूछताछ के लिए बुलाएंगे; इस बीच, साहिल का फोन जब्त कर लिया गया है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई है. क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

10:53 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: J&K विधानसभा में हो रहा जमकर हंगामा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर : J&K विधानसभा में NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर BJP विधायकों के विरोध के कारण हंगामा और धक्का-मुक्की हुई; हंगामे के बीच CM उमर अब्दुल्ला सदन में अपनी बात रखते रहे.

NHM कर्मचारियों ने पूरे J&K में विरोध प्रदर्शन किया है और वे नौकरी की पॉलिसी, नौकरी की सुरक्षा, रिटायरमेंट के फायदे, सामाजिक सुरक्षा, EPF कवरेज और अन्य लंबित मुद्दों की मांग कर रहे हैं.

J&K विधानसभा का 7 दिन का ऑटम सेशन (पतझड़ सत्र) आज शुरू हुआ.

10:28 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM आवास के पास एक टावर पर चढ़ी महिला, कही ये बात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ, UP : हजरतगंज इलाके में CM आवास के पास एक टावर पर चढ़ी महिला ने कहा, 'मेरा नाम तुलसा है. मैं आगरा से हूं. मान सिंह ने मेरी 1.5 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है. वह मुझे धमकाता है.'

09:49 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कृषि मंत्रालय का मार्केटिंग ऑफिसर सस्पेंड, सब्सिडी के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीर शिकायतों के बाद कृषि मंत्रालय के मार्केटिंग ऑफिसर अनुराग को तुरंत सस्पेंड कर दिया. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का आरोप है कि सीहोर जिले में एक इंस्पेक्शन के दौरान, अनुराग ने कथित तौर पर सब्सिडी फंड जारी करने के लिए शिवाय वेयरहाउस से ₹1 लाख और श्री कृष्णा वेयरहाउस से ₹60,000 मांगे थे.

09:06 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की शिकायतें

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं.

08:15 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मौसम विभाग ने केरल छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. पथानामथिट्टा, कोट्टायम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

07:49 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 23 सितंबर तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 से 23 सितंबर तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी. वह 22 सितंबर को केवड़िया के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगी. राष्ट्रपति 23 सितंबर को वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें सालाना दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

06:48 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन मेरठ और सहारनपुर जिले के दौरे पर रहेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और सहारनपुर जिले के दौरे पर रहेंगे.

06:47 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट को मिलेंगे सात नए न्यायाधीश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की अधीनस्थ अदालतों के सात न्यायिक अधिकारी सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ लेंगे, जिससे उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी.

06:46 (IST) 21 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में 10 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में 10 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह मेरठ और सहारनपुर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है. बीजेपी ने भी सदन में अपनी रणनीति तैयार कर ली है.

दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को सात नए जज नियुक्त किए जाएंगे. इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब बीजेपी की ओर से निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा के चौथे चरण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 से 23 सितंबर तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी. 22 सितंबर को वह केवड़िया के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगी. इसके बाद 23 सितंबर को राष्ट्रपति वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में सोमवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में सुनवाई होगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola