हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar Updates:  बांकीपुर से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा फिर विवादों में

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज आरोपी रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव की पुलिस कस्टडी में पूछताछ हुई.

विज्ञापन

Live Updates

00:03 (IST) 16 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : बांकीपुर से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा फिर विवादों में, हलफनामे में 12वीं की जानकारी न होने पर RJD ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : बांकीपुर विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उनके चुनावी हलफनामे के आधार पर नामांकन रद्द करने की मांग की है और इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की खुली चेतावनी दे डाली है। RJD का आरोप है कि बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा की शैक्षणिक डिग्री फर्जी है। राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि उनके हलफनामे में 10वीं और ग्रेजुएशन (स्नातक) के बीच 12वीं (इंटरमीडिएट) की पढ़ाई का कोई जिक्र ही नहीं किया गया है। हलफनामे में यह कहीं नहीं बताया गया है कि उन्होंने 12वीं कहां से और कब पास की। RJD इस बात पर भी सवाल उठा रही है कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद इसे वैध कैसे घोषित कर दिया गया। पार्टी अब इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और नामांकन रद्द करने की मांग पर अड़ी है।

गौरतलब है कि नीरज सिन्हा पहले भी अपने बायोडाटा को लेकर विवादों में रहे हैं, जिसमें उनकी जन्मतिथि 1994 बताई गई थी, जबकि बीजेपी में उनकी जॉइनिंग 2006 दर्ज थी। इस हिसाब से वे महज 12 साल की उम्र में ही बीजेपी के सक्रिय सदस्य बन गए थे, जिसपर विपक्षी दल लगातार निशाना साध रहे हैं।

21:57 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : शिमला में बड़ा हादसा: ननखड़ी के पास 100 फीट गहरी खाई में गिरी HRTC बस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : शिमला/रामपुर: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ननखड़ी के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस (नंबर HP 06A-6454) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई। रामपुर से खोलीघाट जा रही इस बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं।

21:21 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : नोएडा: छिजारसी कॉलोनी में हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : नोएडा: थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली छिजारसी कॉलोनी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां स्कूटी सवार तीन लोगों के ऊपर अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया।

इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से कुल 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बिजली का चालू तार गिरने से पास में खड़ी स्कूटी ने भी तुरंत आग पकड़ ली और वह धू-धू कर जल गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

21:18 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : 21 जुलाई को होगी NDA संसदीय दल की बैठक, सांसदों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संसदीय दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 21 जुलाई को बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 9:30 बजे संसद भवन परिसर में आयोजित की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और एनडीए के सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसदों को संबोधित करेंगे। संसद सत्र के दौरान बुलाई गई इस बैठक में सरकार की आगामी रणनीतियों और विधायी कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।

20:02 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर बोलीं वसुंधरा राजे— 'राजनीति से ऊपर होनी चाहिए इंसानियत'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : जयपुर: राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक बेहद गरिमापूर्ण संदेश दिया। उन्होंने राजनीति में गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि सदन में अमर्यादित आचरण बढ़ा है और भाषा का स्तर गिरा है, जबकि इंसानियत को राजनीति की लक्ष्मण रेखा से हमेशा ऊपर होना चाहिए। राजे ने इस दौरान पुराना किस्सा साझा करते हुए बताया कि कांग्रेस नेता अबरार अहमद के निधन पर कांग्रेस कार्यालय सबसे पहले पहुंचने वालों में वे भी शामिल थीं। उन्होंने नेताओं को सीख देते हुए कहा कि राजनीति से अलग भी हमारे सामाजिक रिश्ते होते हैं जो खराब नहीं होने चाहिए, और दुख-सुख में विरोधी दलों के नेताओं के यहां भी जरूर जाना चाहिए।

18:58 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : रामपुर में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जौहर विश्वविद्यालय पर चलेगा बुलडोजर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने विस्तृत सुनवाई के बाद जौहर विश्वविद्यालय में बिना स्वीकृत नक्शे के किए गए निर्माण को पूरी तरह अवैध मानते हुए उसके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया है। इस कड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह कार्रवाई 'उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973' की धारा-27(1) के तहत अमल में लाई गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियम विरुद्ध बने इन ढांचों को जल्द ही ढहा दिया जाएगा।

18:51 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर महंत राजू दास का बड़ा बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोग जीते-जी मंदिर देखना चाहते थे, जो पीएम मोदी और सीएम योगी के बिना संभव नहीं था। वहां हुई गड़बड़ियों पर सख्त रुख अपनाते हुए महंत राजू दास ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया है, जिसके बाद दो महत्वपूर्ण पदों पर मौजूद व्यक्तियों ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा भी दे दिया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह आस्था विहीन है, अगर उनमें आस्था होती तो वे राम मंदिर के दर्शन करने जरूर आते।

18:47 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : 20 हजार का इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार का इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या गिरफ्तार, रिवॉल्वर बरामद स्पेशल सेल (एसडब्ल्यूआर) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंजीत महाल गैंग के कथित सदस्य और 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोडेड रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, लोकेश उर्फ सूर्या लंबे समय से फरार चल रहा था। राजस्थान पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, डकैती समेत 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

18:16 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : लखनऊ में बोले चिराग पासवान: 'यूपी हमारी पहली प्राथमिकता, सभी 403 सीटों पर तैयारी'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : लखनऊ: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनके पिता राम विलास पासवान के हृदय में बसने वाला उत्तर प्रदेश पार्टी की प्रथम प्राथमिकता है और लोजपा यहां अपने विस्तार के लिए पूरी तरह मुखर है।

चिराग ने बताया कि पार्टी यूपी की सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है, हालांकि गठबंधन का फैसला बाद में होगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैलाने वाले अब गायब हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सकारात्मक वार्ता की पुष्टि करते हुए कहा कि लोजपा हर वर्ग के साथ खड़ी है।

17:33 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : सलाल डैम और बगलिहर डैम के गेट 17 से 26 जुलाई तक रहेंगे खुले, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : रियासी जिले में स्थित सलाल जलविद्युत परियोजना तथा बगलिहार जलविद्युत परियोजना के डैमों के गेट 17 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक डी-सिल्टिंग (जलाशय की सफाई) कार्य के लिए खोले जाएंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि इस अवधि के दौरान चिनाब नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है। इसलिए कोई भी व्यक्ति नदी या उसके किनारों पर न जाए। लोगों से नदी में स्नान करने, मछली पकड़ने, पशुओं को पानी पिलाने या नदी पार करने से भी बचने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने विशेष रूप से नदी किनारे रहने वाले लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए नागरिकों से सहयोग करने और दूसरों को भी जागरूक करने का अनुरोध किया गया है।

17:07 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : बहरोड़ में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा परिणाम को लेकर थी तनाव में

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : बहरोड़। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां NEET की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के माता-पिता शिक्षक हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा NEET परीक्षा को लेकर तनाव में थी।

पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी कामाक्षी (19) ने मंगलवार दोपहर अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता ड्यूटी पर और भाई-बहन स्कूल गए हुए थे।

मृतका की मां रीना देवी, जो महात्मा गांधी राजकीय स्कूल दहमी में हिंदी व्याख्याता हैं, दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल से घर लौटीं। घर में प्रवेश करने पर उन्होंने बेटी को कमरे में फंदे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत अपने पति जगदीश प्रसाद, जो एक निजी स्कूल में विज्ञान शिक्षक हैं, को सूचना दी। इसके बाद परिजन और पड़ोसी छात्रा को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

15:13 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SC में 12 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामला चल रहा है. यह सुनवाई 12 अगस्त के लिए टल गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं में चुनौती दी गई है. हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की ओर से दायर मुकदमे को सुनवाई लायक माना था. मुस्लिम पक्ष की दूसरी याचिका में उस फैसले को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसमें मथुरा की निचली अदालत में चल रहे सभी मुकदमों को हाईकोर्ट द्वारा अपने पास सुनवाई के लिए ट्रांसफर करने का फैसला शामिल है.

15:02 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली HC में कल वांगचुक की भूख हड़ताल पर सुनवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाईकोर्ट ने आज बुधवार को कहा कि वह यहां जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने वाली जनहित याचिका पर कल गुरुवार को सुनवाई करेगा.

14:57 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी के नेतृत्व में देश ने 12 सालों में तरक्की की है- एकनाथ शिंदे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "... 2014 से पहले देश में कई घोटाले हुए, जैसे कॉमनवेल्थ घोटाला, चारा घोटाला, कोयला घोटाला. इसीलिए 2014 में जनता UPA (कांग्रेस) सरकार को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता में लाई. इन 12 सालों में देश ने तरक्की की है. कांग्रेस 'गरीबी हटाओ' का नारा देती थी, लेकिन क्या गरीबी हटी? गरीब तो हट गए, पर गरीबी नहीं हटी. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में 32 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है. मोदी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है..."

14:21 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडाः ममूरा गांव में लगी आग, 2 की मौत की आशंका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के नोएडा के मामूरा गांव में भीषण आग लग गई है. हादसे में 2 लोगों की मौत की आशंका है. बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से आग लगने की घटना हुई. मकान में फंसे करीब 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. फायर विभाग ने राहत और बचाव अभियान चलाया.

13:53 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता की TMC को कालीघाट में कार्यक्रम की अनुमति नहीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कलकत्ता हाई कोर्ट ने धर्मतल्ला में कोलकाता विक्टोरिया हाउस के सामने कालीघाट में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को कार्यक्रम करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि वे 21 जुलाई का कार्यक्रम हाजरा में कर सकते हैं. कोलकाता पुलिस ने कोर्ट को बताया कि चूंकि कांग्रेस शहीद मीनार पर और व्रताब्रता गांधी प्रतिमा के पास कार्यक्रम कर रही है इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धर्मतल्ला में 3 पार्टियों को इजाजत नहीं दी जा सकती. ममता हाजरा में कार्यक्रम कर सकती हैं, लेकिन विक्टोरिया हाउस के सामने नहीं.

13:22 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-UK की साझेदारी एक अहम पल है- PM मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने कहा, 'यह भारत-यूनाइटेड किंगडम की साझेदारी में एक अहम पल है. कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) और सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट के लागू होने से हमारे आर्थिक संबंध और भी गहरे होंगे. ये समझौते मिलकर हमारे लोगों के लिए हमारी साझा महत्वाकांक्षाओं को ठोस मौकों में बदलेंगे. CETA से हमारे किसानों, उद्यमियों और MSME को नई गति मिलेगी. कई बेहतरीन सेक्टर को UK के बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी. इससे टेक्नोलॉजी, प्रोफेशनल सर्विस और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग भी बढ़ेगा, साथ ही कुशल भारतीय टैलेंट की आवाजाही को भी बढ़ावा मिलेगा.'

12:36 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो चुकी है. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी.

सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी को 25 हजार करोड़ रुपये के बड़े इंफ्रा प्लान की सौगात मिल सकती है.

गंगा-वरुणा कॉरिडोर समेत दो मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी संभव है.

89 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड नेटवर्क से वाराणसी में ट्रैफिक कम करने की तैयारी है.

यात्रा का समय 60 मिनट से घटकर 20 मिनट होने की उम्मीद है.

इसके साथ ही इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है.

मिशन के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर विचार संभव है.

किसानों से जुड़े यूरिया सब्सिडी प्लान पर भी बड़ा फैसला हो सकता है.

स्वदेशी यूरिया, आयातित यूरिया और यूनिफॉर्म फ्रेट सब्सिडी को जारी रखने पर चर्चा होगी.

इन मुद्दों के साथ-साथ और भी कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर कैबिनेट में चर्चा होगी.

12:11 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भरत तिवारी हत्याकांडः SC ने खारिज की याचिका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को बिहार के भोजपुर जिले में शाहपुर के बिलौटी गांव के रहने वाले भरत भूषण तिवारी हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में समिति बनाकर जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. बेंच ने याचिकाकर्ता को पटना हाई कोर्ट जाने को कहा है.

11:06 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में कल BIMSTEC सुरक्षा शिखर सम्मेलन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल कल गुरुवार को दिल्ली में BIMSTEC (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फ़ॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) सुरक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे.

10:53 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे से

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली है. इस बैठक में वाराणसी को आज मिल बड़ा तोहफा मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र के लिए ₹25,000 करोड़ का बड़ा इंफ्रा प्लान है. गंगा-वरुणा कॉरिडोर समेत 2 मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी संभव है.

89 KM एलिवेटेड रोड नेटवर्क से वाराणसी का ट्रैफिक कम होगा. यात्रा का समय 60 मिनट से घटकर 20 मिनट होने की उम्मीद है. मेगा रोड प्रोजेक्ट से श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी.

10:29 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दौसा गैंगरेप केसः पीड़िता के नाम से मिला फर्जी आधार, चार आरोपी गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के दौसा जिले में 28 वर्षीय हिंदू युवती से कथित गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और फर्जी पहचान बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने गैंगरेप के 3 आरोपियों के साथ फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पीड़िता के नाम से बना एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें युवती की तस्वीर तो है, लेकिन नाम मुस्कान खानम दर्ज किया गया है.

10:05 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर SIT आज सौंप सकती है फाइनल रिपोर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूत्रों का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले चल रही SIT की फाइनल रिपोर्ट तैयार हो गई है. SIT की फाइनल रिपोर्ट आज शासन को सौंपी जा सकती है. रिपोर्ट में प्रबंधन में बड़े बदलाव और जवाबदेही तय करने की सिफारिश की गई है. रिपोर्ट में चढ़ावे के संग्रह, परिवहन और गणना प्रक्रिया में खामियों पर फोकस किया गया है.

10:04 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FBI को नीतीश कौशल की तलाश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FBI ने ट्वीट कर बताया, “जांच एजेंसी को नीतीश कौशल की तलाश है. उस पर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने का आरोप है जो हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहा है. यह संगठन पंजाब में शुरू हुआ था और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर काम करता था.”

06:55 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SC में हुए हंगामे के बाद लॉ के दो छात्रों को किया गया गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में हुए हंगामे के सिलसिले में लॉ के दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के थर्ड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप सिंह (24) और सेकंड ईयर के छात्र चंद्र भान (23) को गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है.

06:47 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में सूखे जैसे हालात, डी.के. शिवकुमार ने PM मोदी को लिखा पत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कर्नाटक में सूखे जैसे हालात को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

06:19 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: US ने ईरानी बंदरगाहों पर फिर शुरू की घेराबंदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: US ने ईरानी बंदरगाहों पर फिर घेराबंदी शुरू की. यहां बंदर अब्बास और केशम द्वीप पर हमले बढ़ाए गए हैं.

06:10 (IST) 15 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11:00 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज आरोपी रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव की पुलिस कस्टडी में पूछताछ हुई. दिल्ली में MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव जारी हैं. इस चुनाव में वार्ड समितियों के नतीजों को तय करने में कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बिहार के पटना में प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘सहयोग कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola