Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: बैसाखी पर तीर्थयात्रियों को सौगात, पाकिस्तान ने जारी किए 2800 से ज्यादा वीजा
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने बैसाखी के पावन अवसर पर भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को 2800 से अधिक वीजा जारी किए हैं। ये श्रद्धालु 10 से 19 अप्रैल 2026 तक पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों, जिनमें पंजा साहिब और ननकाना साहिब शामिल हैं, के दर्शन कर वार्षिक उत्सव में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: पेंटागन की प्रेस ब्रीफिंग अचानक रद्द, ट्रंप की डेडलाइन से पहले लिया गया फैसला
ईरान पर हमले की समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले पेंटागन ने अपनी महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग अचानक रद्द कर दी है। ट्रंप द्वारा दी गई डेडलाइन में ढील की चर्चाओं के बीच, अमेरिका ने चेतावनी दी है कि समझौता न होने पर ईरान के पावर प्लांट और बुनियादी ढांचे तबाह कर दिए जाएंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी, दिल्ली पुलिस भी मौजूद
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी, दिल्ली पुलिस भी थी मौजूद. पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: '4 मई को बंगाल में नई सरकार', विधानसभा चुनाव को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने किया बड़ा दावा
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "पश्चिम बंगाल परिवर्तन की ओर बढ़ चुका है। इस बार 4 मई को बंगाल में नई सरकार होगी। यहां रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वप्न दासगुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। स्वप्न दासगुप्ता को जिताने के लिए मैं यहां घर-घर में जा रहा हूं। बंगाल में इस बार परिवर्तन तय है। इस बार बंगाल में वोट बंगाली देगा। चुनाव आयोग एक दम सही कदम उठा रहा है।"
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: चैनलों की टीआरपी पर ब्रेक. अब चार हफ्ते और नहीं आएगी रेटिंग
टीवी चैनलों की टीआरपी रेटिंग पर रोक को चार हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब अगले एक महीने तक कोई नया डेटा जारी नहीं होगा।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: सबरीमाला पर आज से सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच करेगी सुनवाई, 22 अप्रैल तक चलेगी कार्यवाही
सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की बेंच आज से सबरीमाला मामले में दायर 67 समीक्षा याचिकाओं पर नियमित सुनवाई शुरू करेगी। 22 अप्रैल तक चलने वाली इस कार्यवाही में मंदिर में सभी आयु की महिलाओं के प्रवेश, धार्मिक स्वतंत्रता और न्यायिक हस्तक्षेप की सीमाओं पर गहन संवैधानिक मंथन होगा, जो भविष्य के लिए मिसाल बनेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह होंगे कश्मीर में 15वीं कोर के नए GOC, घाटी में सुरक्षा कमान का नेतृत्व करेंगे
लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह 1 मई को कश्मीर घाटी में सेना की 15वीं कोर के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वे घाटी में सुरक्षा कमान का नेतृत्व करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: UP में मुर्दे के नाम पर लाखों का धोखाधड़ी, रिटायर्ड कर्मचारी को 'मृत' दिखाकर डकार लिए 30 लाख रुपये
अयोध्या के महबूबगंज सब पोस्ट ऑफिस में धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कर्मचारी ने अपने ही विभाग के रिटायर्ड साथी को कागजों में मृत घोषित कर उसके फंड के 30 लाख रुपये हड़प लिए. इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब डाक विभाग के अधिकारियों ने एसएसपी गौरव ग्रोवर को जनसुनवाई के दौरान शिकायती पत्र सौंपा. एसएसपी ने बताया कि आरोपी कर्मचारी ने बड़ी चालाकी से रिटायर्ड कर्मचारी के फंड का गबन किया है, जिसके बाद थाना गोसाईगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और एसएसपी ने साफ किया है कि सरकारी धन का गबन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: इमरान मसूद का तीखा पलटवार, 'केरल में 100% साक्षरता तो गुजरात में कम क्यों? मुसलमानों को गाली देने के अलावा आप कुछ नहीं करते'
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का समर्थन करते हुए विपक्षी खेमे पर जमकर निशाना साधा है. मसूद ने शिक्षा के स्तर पर तुलना करते हुए सवाल उठाया कि केरल में जहां 100% साक्षरता दर है, वहीं गुजरात इस मामले में पीछे क्यों रह गया है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि विरोधियों के पास मुसलमानों को गाली देने और समाज को बांटने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है. इमरान मसूद के अनुसार, असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केवल धर्म की राजनीति की जा रही है, जबकि शिक्षा और विकास जैसे बुनियादी सवालों पर कोई जवाब नहीं देता. इस बयान ने चुनावी माहौल में एक नई बहस छेड़ दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: हिमाचल में एंबुलेंस सेवाओं का चक्का जाम, वेतन वृद्धि और लेबर लॉ लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल पर 1300 कर्मचारी
हिमाचल में वेतन वृद्धि और श्रम कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर 1300 एंबुलेंस कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल कर दी है, जिससे आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: NCERT की कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका पर ‘आपत्तिजनक’ सामग्री लिखने वाले तीन विशेषज्ञों—प्रोफेसर मिशेल डैनिनो, सुपर्णा दिवाकर और आलोक प्रसन्न कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. CJI सूर्यकांत की पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने दलील दी कि ये विशेषज्ञ ‘अस्थायी व्यक्ति’ नहीं बल्कि प्रतिष्ठित शिक्षाविद हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्याय का मसौदा तैयार करना एक सामूहिक प्रक्रिया थी, किसी एक का एकाधिकार नहीं. कोर्ट ने केंद्र द्वारा गठित समीक्षा समिति और NCERT निदेशक की बिना शर्त माफी को रिकॉर्ड पर लेते हुए सुनवाई दो सप्ताह के लिए टाल दी है.
संकट में बड़ा सहारा
ईरान जंग के असर और कालाबाजारी की अफवाहों के बीच प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर आई है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने 6 अप्रैल को घोषणा की कि मजदूरों को दिए जाने वाले 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की सप्लाई अब दोगुनी कर दी जाएगी. यह कदम गैस की किल्लत और ऊंचे दामों पर ब्लैक में मिल रहे सिलेंडरों की समस्या को देखते हुए उठाया गया है. रूरतमंद प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाए जाएंगे. इससे घर लौट रहे मजदूरों की टेंशन कम होगी और उन्हें खाना पकाने के लिए सस्ती और सुलभ गैस मिल सकेगी. सरकार का यह फैसला वर्तमान 20% की लिमिट से भी ऊपर होगा.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
32 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
52 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines