Live Updates
महिला आरक्षण के मुद्दे कांग्रेस cwc की बैठक
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यसमिति की 10 अप्रैल को बैठक होगी. बैठक शाम तीन बजे नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में होगी. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे.
अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर
बंगाल : मुर्शिदाबाद में जिबंती के पास अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कई जख्मी
अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'बीजेपी सरकार PDA वोट काट रही है. वोट न काट पाए इसलिए हमने PDA प्रहरी बनाएं. BJP के लोग बहुत कलाकार है. अंबेडकर प्रतिमाओं को सबसे ज्यादा तोड़ने वाले BJP के लोग हैं. भविष्य में लाल टोपी वाले ही लाल इमली मिल को चलवाएंगे. नदियों को साफ करने का संकल्प लिया था, आज क्या हाल है. अभी तक कालीन भाई, कोडीन भाई थे और कानपुर में "किडनी भाई" भी मिल गए.'
दिल्ली के कार शोरूम में महिला ने खुद को लगाई आग
दिल्ली के सीमापुरी के दिलशाद गार्डन में मारुति के फेयरडील शोरूम में एक महिला ने खुद को आग लगी ली. महिला का शोरूम मालिक से रुपयों को लेकर विवाद बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, ₹520 करोड़ का फर्जीवाड़ा उजागर, देशभर से 667 जालसाज गिरफ्तार
संयुक्त पुलिस आयुक्त रजनीश गुप्ता ने 'ऑपरेशन साईहॉक 4.0' की सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि 6 और 7 अप्रैल को देशभर में चली कार्रवाई में 667 जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान ₹520 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है और 3,500 से अधिक शिकायतों को सुलझाते हुए करीब 499 नई एफआईआर दर्ज की गई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे
लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक लगा दिया है। बनिहाल के शालगड़ी इलाके में हुए भारी भूस्खलन ने जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में लगातार भारी बारिश के चलते भूस्खलन (Landslide) हुआ, जिसके बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मौजूद सभी गाड़ियां सुरक्षित जगहों पर रुक गई।
जम्मू और श्रीनगर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई है।
लगातार खराब मौसम को देखते हुए रामबन जिला प्रशासन ने सभी सरकारी स्कूलों में आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को छुट्टी घोषित की है। वही बनिहाल के ऊंचे पहाड़ों में ताजा बर्फबारी भी देखने को मिली है। बता दें कि कल यानी मंगलवार 7 अप्रैल को दिन में भी रामबन जिले में कुछ ही घंटों के भीतर कई लैंडस्लाइड होने के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा था। जबकि कुछ ही देर पहले इसे ट्रैफिक के लिए खोला गया था।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: ग्रेटर नोएडा में चोरों का गजब कारनामा, जेवरात और कैश छोड़ 2 गैस सिलेंडर लेकर फरार
ग्रेटर नोएडा में चोरों का गजब कारनामा, जेवरात और कैश छोड़कर घर में रखे 2 गैस सिलेंडर लेकर चोर हो गए फरार, ख़ुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर घर में घुसे थे चोर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई. घटना के समय दंपत्ति के 2 बच्चे घर में थे मौजूद, चेहरा ढक कर के अंदर घुसे थे चोर, पॉश सेक्टर बीटा 2 में दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देकर चोर हुए फरार, जांच में बीटा 2 थाना पुलिस जुटी.
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: 13 अप्रैल को दिल्ली में महिलाओं को बड़ा संदेश देंगे PM मोदी, 13 अप्रैल को कर सकते हैं संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अप्रैल को नई दिल्ली में एक विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण कानून) के क्रियान्वयन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण संशोधनों पर विचार कर रही है, जिसकी आधिकारिक घोषणा या विस्तृत रूपरेखा पीएम इस मंच से साझा कर सकते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिटी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे फेज के लिए 8 नामो की लिस्ट की जारी
कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिटी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए 8 नामो की लिस्ट पार्टी कैंडिडेट के तौर पर जारी की है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: राणा अय्यूब के ट्वीट्स पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, देवी-देवताओं के अपमान पर 'X' और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्रकार राणा अय्यूब के हिंदू देवी-देवताओं और वीर सावरकर पर किए गए पुराने ट्वीट्स को 'अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक' करार दिया है। अदालत ने केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' को इन पोस्ट्स पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए शुक्रवार, 10 अप्रैल तक जवाब मांगा है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: चुनाव आयोग ने कहा- 'इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव होंगे भय-मुक्त, हिंसा-मुक्त, धमकी-मुक्त, प्रलोभन-मुक्त और बिना किसी छापे, बूथ जैमिंग और सोर्स जैमिंग के'
भारत निर्वाचन आयोग ने ट्वीट किया, "तृणमूल कांग्रेस से ECI की दो-टूक बात, इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव निश्चित रूप से होंगे- भय-मुक्त, हिंसा-मुक्त, धमकी-मुक्त, प्रलोभन-मुक्त और बिना किसी छापे, बूथ जैमिंग और सोर्स जैमिंग के।"
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: शेरबीबी इलाके में भूस्खलन के कारण NH 44 अस्थायी रूप से बंद, काम जारी
बनिहाल, J&K- शेरबीबी इलाके में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 44 अस्थायी रूप से बंद; बहाली का काम जारी।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: ममता ने भवानीपुर से चौथी बार दाखिल किया नामांकन, TMC की चुनाव आयोग से शिकायत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर से अपना नामांकन दाखिल कर शक्ति प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर, जेल से बाहर आते ही राकेश सिंह को भाजपा ने कोलकाता पोर्ट से टिकट दिया है, जबकि टीएमसी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: बिहार में सत्ता परिवर्तन की आहट! 15 अप्रैल को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे, जिसके साथ बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव की शुरुआत होगी। सूत्रों के अनुसार, वे 12-13 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद 15 अप्रैल तक बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने की संभावना है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: कैबिनेट की बड़ी तैयारी, MSME और इंश्योरेंस सेक्टर को मिल सकता है बड़ा राहत पैकेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में MSME और इंश्योरेंस सेक्टर के लिए बड़े राहत पैकेज पर मुहर लग सकती है। इस बैठक में लघु उद्योगों के लिए ₹2.25 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना और इंश्योरेंस प्रीमियम के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए विशेष फंड का प्रस्ताव शामिल है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: 'बंगाल में BJP नहीं आई तो युवाओं को बनना पड़ेगा प्रवासी', मजदूर दिलीप घोष का बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने नामांकन रैली के बाद जीत का भारी भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि खड़गपुर की रैली ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया है और युवाओं को अब यह समझ आ गया है कि उनका भविष्य केवल बीजेपी के साथ सुरक्षित है. घोष ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में न तो काम है, न व्यापार और न ही कानून-व्यवस्था, जिसके कारण युवाओं को मजबूरन दूसरे राज्यों में प्रवासी मजदूर बनकर जाना पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस बार खड़गपुर में बीजेपी की जीत निश्चित है और पूरे बंगाल में परिवर्तन की एक बड़ी लहर चल रही है जो सत्ता पलट कर देगी.
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में हुआ निधन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: UP में घर तोड़ने आया प्रशासन, बाप-बेटे समेत 3 लोगों ने लगाई फांसी
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं. शाहजहांपुर के जलालाबाद में चकरोड पर बने मकान को ढहाने पहुंची प्रशासन की टीम के सामने ही बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने पेड़ से लटककर खुदकुशी की कोशिश की.
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं. शाहजहांपुर के जलालाबाद में चकरोड पर बने मकान को ढहाने पहुंची प्रशासन की टीम के सामने ही बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने पेड़ से लटककर खुदकुशी की कोशिश की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो को बचा लिया, लेकिन एक की हालत गंभीर बनी हुई है. दूसरी ओर, फर्रुखाबाद में बीमारी से तंग आकर चांदनी नामक महिला ने फांसी लगा ली. बचाव के लिए आई अपनी छोटी बहन को उसने दांतों से काट लिया और फंदे पर झूल गई. इन दोनों घटनाओं ने स्थानीय इलाकों में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
यूपी के 20 शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति
उत्तर प्रदेश पुलिस की यातायात शाखा ने राज्य के 20 प्रमुख जिलों के 172 मार्गों पर ‘सिटी-रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन’ (C-RTC) योजना शुरू की है. लखनऊ, कानपुर, नोएडा और वाराणसी जैसे शहरों में लागू इस पहल के तहत हर मार्ग के लिए एक समर्पित ‘मार्ग प्रबंधक’ नियुक्त किया गया है. जाम से निपटने के लिए तकनीक और प्रबंधन के 5E मॉडल के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लिया जाएगा, जिससे रियल-टाइम डेटा और यात्रा समय की निगरानी संभव होगी. इस स्मार्ट रणनीति का उद्देश्य यात्रा के समय को घटाना, ईंधन की बचत करना और आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता सुगम बनाना है. एक महीने बाद इस योजना के परिणामों का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
35 mins ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
44 mins ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
1 hr ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
2 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
6 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक मार्च शुरू, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines