Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू कश्मीर में लगी आग
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की दुर्गम और ऊंची पहाड़ियों में आग लग गई है। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा जा सकता है। घने जंगलों में लगी इस आग ने बड़ी मात्रा में वन संपदा को अपनी चपेट में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, आग पहाड़ी इलाकों में उस वक्त भड़की जब मौसम शुष्क था और तेज हवाएं चल रही थीं। दुर्गम भूभाग और खड़ी पहाड़ियों के कारण आग पर काबू पाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग, दमकल कर्मी,पुलिस कर्मी आग बुझाने में लगे है
दुर्गम इलाका बना सबसे बड़ी चुनौती
किश्तवाड़ का यह इलाका घने जंगलों और खड़ी पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जहां भारी मशीनरी और फायर ब्रिगेड के वाहनों का पहुंचना बेहद मुश्किल है। ऐसे में कर्मचारी पैदल और सीमित संसाधनों के साथ आग बुझाने में जुटे हुए हैं।