हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, 16 अप्रैल को फिर बैठेगी सदन

जम्मू के कोरोटाना खुर्द में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से संदिग्ध पीला पैकेट बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है. सुरक्षा एजेंसियां इसे ड्रोन के जरिए ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश मान रही हैं.

विज्ञापन

Live Updates

19:03 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है, और अब सदन 16 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:00 बजे फिर से बैठेगा.

इससे पहले आज, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा को सूचित किया कि संसद की कार्यवाही आज स्थगित कर दी जाएगी, और 2-3 हफ्तों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण विधेयक पर विचार करने के लिए इसे फिर से बुलाया जाएगा.

14:18 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'पश्चिम एशिया संकट को गंभीरता से नहीं ले रहे प्रधानमंत्री', PM की अनुपस्थिति पर प्रियंका गांधी का हमला

पश्चिम एशिया संघर्ष पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह चर्चा बेहद महत्वपूर्ण थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसमें शामिल न होना चुना, जिससे साफ है कि वह इसे पर्याप्त महत्व नहीं देते. प्रियंका के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.

12:56 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भवानीपुर में अमित शाह का मेगा रोड शो, बंगाल चुनाव के लिए उमड़ी भारी भीड़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रोड शो किया. यहाँ से भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं. इस शक्ति प्रदर्शन के जरिए शाह ने बंगाल में परिवर्तन का बड़ा संदेश देते हुए मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की.

12:53 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विजय का चुनावी शंखनाद, त्रिची ईस्ट से भरा नामांकन

टीवीके अध्यक्ष और अभिनेता विजय ने गुरुवार को तिरुचिरापल्ली में निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर त्रिची ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पहले उन्होंने 30 मार्च को पेरम्बूर सीट के लिए भी पर्चा भरा था. विजय के इस कदम से तमिलनाडु की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और उनके समर्थकों में भारी उत्साह है.

12:50 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने PM मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

12:02 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उर्वरकों की उपलब्धता पर सरकार सख्त, जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्रियों से की बात

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों के साथ यूरिया और डीएपी की आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने राज्यों को खाद की निर्बाध उपलब्धता के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया. साथ ही, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ संसद में बैठक कर भविष्य की रणनीति तैयार की.

11:32 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गौतम अदाणी ने पत्नी और बेटे संग किए रामलला के दर्शन, मंदिर की नक्काशी देख हुए मंत्रमुग्ध

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को सपरिवार अयोध्या पहुंचकर रामलला का आशीर्वाद लिया. उनके साथ पत्नी प्रीति और बेटे करण अदाणी भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की अद्भुत नक्काशी देखी और चंपत राय से मंदिर निर्माण की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की.

11:08 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी का बड़ा संदेश, शासन ऐसा हो जिससे आम जनता का जीवन स्तर लगातार सुधरे

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए तेज आर्थिक विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल कार्यबल की आवश्यकता पर जोर दिया है. उन्होंने लोक सेवकों से 'कर्मयोगी' की भावना अपनाकर शासन को सुगम बनाने की अपील की, ताकि जनता के जीवन स्तर और ईज ऑफ लिविंग में निरंतर सुधार हो सके.

10:47 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, सुकांत मजूमदार का TMC पर उकसाने का आरोप

मालदा में मतदाताओं के नाम कटने पर ग्रामीणों द्वारा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सुकांत मजूमदार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने चुनाव आयोग से जांच और टीएमसी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

09:32 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: एक्शन में चुनाव आयोग, मंत्री अनबिल महेश की गाड़ी की ली गई तलाशी

तमिलनाडु चुनाव के मद्देनजर उड़न दस्ते ने तिरुवेरूंबुर से द्रमुक उम्मीदवार और मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी की गाड़ी की तलाशी ली। प्रचार के दौरान अधिकारियों ने रास्ते में उनका वाहन रोककर औचक निरीक्षण किया।

08:20 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक

रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। वे एनएसए अजीत डोभाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे।

08:09 (IST) 02 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमित शाह आज लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 करेंगे पेश

गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। कल राज्यसभा से पास हुआ यह बिल ग्रुप 'ए' अधिकारियों की भर्ती और सर्विस नियमों को सुधारेगा।

जम्मू-कश्मीर के कोरोटाना खुर्द में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आधी रात को सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान जोगिंदर सिंह नाम के व्यक्ति के खेत से पीले टेप में लिपटा लगभग 2 किलो का एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ है.

सुरक्षा बलों को शक है कि यह पैकेट सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराया गया है, जिसमें भारी मात्रा में हेरोइन या अन्य नशीला पदार्थ हो सकता है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में ड्रोन ड्रॉप की बढ़ती घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चुनौती बढ़ा दी है.

7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप

गुरुवार सुबह इंडोनेशिया के मोलुका सागर में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया, जिसका केंद्र टर्नेट शहर से 120 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर गहराई में था. इस शक्तिशाली हलचल के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों के लिए खतरनाक सुनामी का अलर्ट जारी किया है. भूकंप के केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तीनों देशों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन ने तटीय इलाकों को खाली करने और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola