Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में स्थित 18 अचल संपत्तियों – जिनमें बुर्ज खलीफा के अपार्टमेंट भी शामिल हैं – और नई दिल्ली में स्थित दो अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। इन संपत्तियों का उचित बाजार मूल्य लगभग 1700 करोड़ रुपये है। कुर्क की गई अन्य विदेशी संपत्तियां दुबई के प्रमुख स्थानों पर स्थित हैं। इनमें महंगे और आलीशान विला, दुबई हिल्स एस्टेट (जिसमें हिल्स व्यू, फेयरवे रेजिडेंसी और सिदरा शामिल हैं) के अपार्टमेंट, तथा बिज़नेस बे और SLS होटल व रेजिडेंसी में स्थित कई हाई-एंड अपार्टमेंट शामिल हैं: ED
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: लखनऊ में पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह के बाद अधिकारी एक्शन में आ गए हैं. डी एम विशाख जी और जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर बबलू कुमार पेट्रोल पम्पों का निरिक्षण करने के लिए सड़कों पर निकले हैं. इस दौरान उन्होंने कैंट और हजरतगंज स्थित पेट्रोलपंप का निरिक्षण किया. पेट्रोल भरवाने आए लोगों से बातचीत भी की. लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी.
इसके साथ ही लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह से पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है. सभी लोग निश्चिंत रहें.
समन्वय बनाकर लोगों को आपूर्ती का काम किया जा रहा है.
पुलिस की मदद से सभी पेट्रोल पम्पों पर व्यवस्था बनाने के साथ लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. पेट्रोल पम्प पर किसी भी तरह की लिमिट नहीं बांधी गई है. सभी के लिए पेट्रोल-डीजल की आपूर्ती दी जा रही है. किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होने दी जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: युद्ध से बने हालात और गैस किल्लत को लेकर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बता दें कि यह बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में हो रही है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली भी बैठक में मौजूद हैं. वैश्विक संकट के असर को लेकर चर्चा हो रही है. गैस सिलेंडरों की कमी से उत्पन्न समस्या को लेकर भी चर्चा की जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: CM ममता बनर्जी के विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग कराई गई. मिली जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण 80 मिनट तक आकाश में चक्कर लगाता रहा. इस दौरान एयरपोर्ट पर CM के लिए लगा शामियाना भी उड़ गया.
लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आलोक त्रिवेदी ने कहा, “पूरे राज्य में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है…सभी तेल कंपनियां यह पक्का कर रही हैं कि राज्य के लोगों को कोई दिक्कत न हो…”
भारत सरकार ने एक ऑर्डर जारी किया है। इसके तहत सेना/नौसेना/वायुसेना मेडल वीरता पुरस्कार पाने वालों/उनके जीवनसाथी (विधवाओं/विधुरों को उनके पुनर्विवाह तक)/अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता को भारतीय रेलवे की ट्रेनों में फर्स्ट क्लास/2 AC/AC चेयर कार में एक साथी के साथ ज़िंदगी भर मुफ़्त यात्रा के तौर पर रेलवे रियायत दी जाएगी: रक्षा अधिकारी.
दिल्ली की सीएम ने शालीमार बाग के सरकारी स्कूल में कन्यापूजन के बाद 10वीं में प्रवेश लेने वाली 1100 छात्राओं को साइकिल बांटी। एक छात्रा ने आईपीएस बनने की इच्छा जताई, जिस पर सीएम ने प्रेरित करते हुए आगे बढ़ने की बात कही।
दिल्ली के PWD मंत्री परवेश वर्मा अरविन्द केजरीवाल के शीशमहल में गए और वहाँ की तस्वीरे दिखाई हैं. आरोप लगाया हैं, सिर्फ एक sauna रूम से 4 झुग्गियां बन जाती. शीशेमहल दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा था बीजेपी के पास.
बिलासपुर में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 10 किलोमीटर दायरे में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने SOP के पालन की बात कही।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के दयालपुर इलाके में 15 वर्षीय सुभान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आपसी झगड़े को वजह बताया जा रहा है, कुछ स्थानीय लड़के फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से आम लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए।
काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने श्रीनगर, गंदेरबल और शोपियां जिलों में संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।
आज देशभर में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी है. दूरदर्शन पर अयोध्या से रामनवमी समारोह का सीधा प्रसारण किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार ने भीड़ को देखते हुए 26 और 27 मार्च दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.
पश्चिम एशिया (ईरान-इजरायल युद्ध) में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने देश को आश्वस्त किया है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) का पर्याप्त भंडार मौजूद है. वहीं, काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने श्रीनगर, गंदेरबल और शोपियां जिलों में संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---