हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी, दिल्ली चुनाव में 699 उम्मीदवार ठोकेंगे ताल

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज प्रयागराज में होगी। पंजाब के किसान आज 21 जनवरी को फिर से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा आज अपने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी करेगी।

विज्ञापन

Live Updates

18:56 (IST) 21 Jan 2025

पुंछ में मां-बेटे की मौत

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मंडी तहसील में स्थित जंद्रोला गांव में गैस सिलेंडर फटने से मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

17:55 (IST) 21 Jan 2025

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी, दिल्ली चुनाव में 699 उम्मीदवार ठोकेंगे ताल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पुरुष उम्मीदवार 603 हैं, जबकि महिला प्रत्याशियों की संख्या 96 है।

17:22 (IST) 21 Jan 2025

जम्मू कश्मीर में क्यों हो रहीं रहस्यमय मौतें? सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रहस्यमय मौतों के कारण उत्पन्न स्थिति का आकलन करने और प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए राजौरी के बधाल गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हादसे की खबर के बाद से स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर ऐसी घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने में लगी हुई है। परीक्षण किए गए और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि कोई बैक्टीरिया या वायरस नहीं था- जो मौतें हुई हैं, वे सभी मौतें तीन परिवारों में हुईं, लेकिन हमें अभी तक 17 मौतों के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है, क्योंकि यह कोई बीमारी नहीं है इसलिए पुलिस भी इसमें शामिल है और उन्होंने इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। केंद्र सरकार की एक टीम भी यहां पर है जो सैंपल इकट्ठा कर रही और आगे की कार्रवाई कर रही है। हम सब मिलकर इन सभी मौतों के पीछे का कारण निकालेंगे।

16:03 (IST) 21 Jan 2025

'बिहार में उद्योग और पलायन रोकने की बात हो', क्या बोले तेजस्वी यादव?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सासाराम में कहा कि बिहार में उद्योग और पलायन रोकने की बात होनी चाहिए। हमने जो कहा वह 17 महीनों में पूरा किया है। हम हर जिले में जाकर महिलाओं से भी संवाद कर रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि महंगाई की मार सभी महिलाएं झेल रही हैं। घर चलाना मुश्किल हो गया है, बचत नहीं हो पाती है और सभी चीजें महंगी हो चुकी हैं।

14:40 (IST) 21 Jan 2025

दिल्ली दंगों में आरोपी की जमानत पर सुनवाई टली

दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए AIMIM उम्मीदवार और दिल्ली दंगों में आरोपी ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल के लिए टल गई है। कोर्ट ने दोनों पक्ष (दिल्ली पुलिस और ताहिर हुसैन के वकील) को तैयारी करके आने को कहा है। ताहिर हुसैन ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी है।

14:00 (IST) 21 Jan 2025

वाराणसी-ग़ाज़ीपुर हाइवे पर चलती कार में लगी आग

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर आज एक चलती कार में आग लग गई। हादसा कैथी टोल प्लाजा के पास हुआ। ड्राइवर में कार से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं आग में जलकर कार राख हो गई। हादसे के कारण काफी देर तक टोल से वाहनों की आवाजाही बाधित रही। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र की घटना है।

13:11 (IST) 21 Jan 2025

NCP नेता छगन भुजबल को सुप्रीम कोर्ट से राहत

महाराष्ट्र सदन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान एनसीपी विधायक छगन भुजबल की जमानत रद्द करने की ईडी की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया। अपने आदेश मे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि छगन भुजबल को 2018 में जमानत पर रिहा किया जा चुका इसलिए जमानत रद्द करने की ईडी की मांग पर अब सुनवाई का कोई औचित्य नहीं बनता। सुप्रीम कोर्ट ने छगन भुजबल की तरफ से दाखिल उस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमे भुजबल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

12:41 (IST) 21 Jan 2025

मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट से राहत

BJP सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। देवघर हवाई अड्डे से शाम के समय उड़ान भरने के विवाद मामले को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी सहित अन्य के खिलाफ केस नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को इजाजत दी कि वह इस मामले को एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत उचित अथॉरिटी के सामने रख सकती है। झारखंड हाईकोर्ट ने 13 मार्च 2023 को शाम को समय उड़ाने भरने के लिए दबाव बनाने के मामले में निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी सहित अन्य के खिलाफ दर्ज FIR को निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी ।

11:56 (IST) 21 Jan 2025

संजय रॉय को सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में जाएगी सरकार

कोलकाता रेप मर्डर केस में संजय रॉय को उम्रकैद की सजा हुई है, लेकिन ममता बनर्जी सरकार इस सजा से संतुष्ट नहीं है। इसलिए सरकार सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी और संजय सिंह को फांसी देने की मांग करेगी।

11:04 (IST) 21 Jan 2025

भारत-पाकिस्तान सीमा पर ‘हाई-अलर्ट’

गणतंत्र दिवस पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाई-अलर्ट रहेगा। आंतकी हमले के खतरे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर जवान ‘हाई-अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के साथ संयुक्त गश्त भी कर रहे है। जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास डोर टू डोर सर्च भी किया जा रहा है। एरिया को सेनिटाइज किया जा रहा है। बॉर्डर के नजदीक विशेष नाके लगाए गए हैं। हाईवे पर भी विशेष नाके लगाए गए हैं।

10:14 (IST) 21 Jan 2025

बरेली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के बरेली में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पैर में गोली लगने से 3 बदमाश घायल हुए हैं और 7 गिरफ्तार किए गए हैं। रिटायर्ड लेखपाल की पुत्रवधू ने अपने पति का 5 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अनूप कटियार और उसके दोस्त को बरामद करके बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

08:54 (IST) 21 Jan 2025

महाकुंभ में करीब 9 करोड़ लगा चुके डुबकी

महाकुंभ 2025 में अब तक 8.81 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा ली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जानकारी दी कि सोमवार को 15.97 लाख श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। वहीं 14 जनवरी से अभी तक 8.81 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
08:05 (IST) 21 Jan 2025

दिल्ली चुनाव में 699 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 1522 नामांकन हुए थे, जिनकी स्क्रूटनी के बाद 803 नामांकन रिजेक्ट कर दिए गए है। अब 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं। नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन सोमवार था। सोमवार को 20 लोगों ने नाम वापस ले लिया। नई दिल्ली सीट से सबसे अधिक 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
07:08 (IST) 21 Jan 2025

हरियाणा बोर्ड एग्जाम की डेटशीट में बदलाव

हरियाणा विद्यालय बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेट शीट में कुछ बदलाव किया है। 10वीं के शनिवार को होने वाले एग्जाम 28 फरवरी से और 12वीं के एग्जाम 27 फरवरी से शुरू होंगे अब 10वीं क्लास का 28 फरवरी को होने वाला एग्जाम 7 मार्च को होगा। 5 मार्च को होने वाला एग्जाम 17 मार्च को होगा। 7 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 28 फरवरी को होगी। 17 मार्च को होना वाला एग्जाम अब 5 मार्च को होगा। 12 वीं क्लास का पॉलिटिकल साइंस का पेपर 15 मार्च को था। अब केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का एग्जाम 15 मार्च को होगा। पॉलिटिकल साइंस का एग्जाम 12 मार्च को रखा गया है। सोशियोलॉजी का एग्जाम पहले 20 मार्च को था। अब इस दिन मैथमेटिक्स का एग्जाम होगा। 18 मार्च के दिन सोशियोलॉजी के एग्जाम को रखा गया है।

आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो कोलकाता रेप मर्डर केस के दोषी को उम्रकैद की सजा दी गई है। गुरिल्ला हमले के बीच कोलंबिया ने ‘आपातकाल’ की घोषणा कर दी है। Uniform Civil Code की नियमावली पर उत्तराखंड कैबिनेट की मुहर लग चुकी है और इसे 26 जनवरी से लागू किया जा सकता है।

मेरठ में कग्गा गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 1 लाख के इनामी समेत 4 बदमाश ढेर किए गए हैं और एक इंस्पेक्टर को गोली लगी है। कानपुर में भी मुठभेड़ हुई है। पुलिस और आरिफ उर्फ माठा के बीच फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा में कर्व पर बने देश के पहले केबल-स्टे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। 2500 करोड़ की लागत वाले 4 एक्सप्रेसवे के एक्सपेंशन प्रोजेक्ट भी लॉन्च करेंगे।

इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola