हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: AMMK ने AIADMK को सौंपा समर्थन पत्र, सरकार बनाने के लिए बढ़ाया हाथ

Aaj Ki Taaza Khabar: तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा के बाद सरकार गठन को लेकर सस्पेंस और गहराता जा रहा है. विजय की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन उन्हें बहुमत का जरूरी आंकड़ा (118) साबित करने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
Credit: News24

Live Updates

23:39 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AMMK ने AIADMK को सरकार बनाने के लिए दिया समर्थन

22:20 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे CM हिमंता

20:59 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CPI(M) कार्यालय से रवाना हुए थलापति

19:10 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यपाल से मिलने पहुंचे थलापति

19:04 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: लोक भवन पहुंचे बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी

18:25 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: सुवेंदु अधिकारी के घर पर जश्न का माहौल

17:37 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में पेंट गोदाम में लगी आग

16:58 (IST) 08 May 2026

सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान करते हुए क्या बोले अमित शाह

16:54 (IST) 08 May 2026

विधायक दल का नेता चुने जाने पर अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

16:45 (IST) 08 May 2026

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के अगले सीएम

सुवेंदु अधिकारी को बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. वह शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

16:16 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: हम बंगाल को सब कुछ देंगे- अग्निनमित्रा पॉल

15:19 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: आज विजय थलापति तमिलनाडु के राज्यपाल से मिलेंगे

आज शाम TVK प्रमुख विजय थलापति तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करेंगे.

15:00 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: विदुथलाई चिरुथाइगल काची के अध्यक्ष ने बुलाई बैठक

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु : विदुथलाई चिरुथाइगल काची के अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने आज शाम 5 बजे Zoom कॉल के ज़रिए "उच्च-स्तरीय समिति" की बैठक बुलाई है. पार्टी इस बात पर फ़ैसला लेगी कि सरकार बनाने के लिए किसे समर्थन दिया जाए.

14:08 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: DMK और AIADMK के बीच गठबंधन पर बोली निर्मला पेरियासामी

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: चेन्नई : जब पूछा गया कि क्या DMK और AIADMK के बीच गठबंधन बन सकता है, तो AIADMK नेता निर्मला पेरियासामी ने कहा, "ये तो बस अफवाहें हैं..."

14:06 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: डिप्टी CM DK शिवकुमार से मुलाकात के बाद क्या बोले BJP सांसद?

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु: डिप्टी CM DK शिवकुमार से मुलाकात के बाद, BJP सांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार ने कहा, “मैसूर में हमारे निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान, हमें कुछ लिफ़्ट सिंचाई योजनाओं के लिए कई प्रस्ताव मिले हैं… इसके साथ ही, कोडगु में भी एक लिफ़्ट सिंचाई योजना है, जो अभी लंबित है, और हम सभी को इसे तेज़ी से आगे बढ़ाने की ज़रूरत है… इसके अलावा, कुछ पुलों का निर्माण भी किया जाना है, जिससे उस क्षेत्र के ग्रामीणों और स्कूलों के लिए वहाँ मौजूद नहरों के किनारे आवागमन करना आसान हो जाएगा। मैंने उन पुलों को फिर से शुरू करने और उन्हें मज़बूत बनाने के लिए उनका उचित रूप से पुनर्निर्माण करने का आग्रह किया है…”

13:36 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: पटना के आईजीआईएमएस नर्सिंग कॉलेज में भारी विरोध प्रदर्शन!

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: सैकड़ों नर्सिंग छात्राएं गुरुवार की शाम से धरने पर बैठी हैं और कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न, अनुचित मूल्यांकन और मानसिक दबाव का आरोप लगा रही हैं. विभिन्न बैचों की छात्राओं ने शुक्रवार की सुबह प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य के कार्यालयों को घेर लिया और सख्त कार्रवाई की मांग की.

प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर आंदोलन के दौरान कार्यालयों की बिजली काट दी, जबकि पुलिस कथित तौर पर हस्तक्षेप किए बिना तटस्थ रही. छात्राओं ने दावा किया कि उन्हें छोटी-छोटी बातों पर निशाना बनाया जा रहा है और प्रशासन पर महीनों से शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. उप-प्रधानाचार्य ने सभी आरोपों का खंडन किया और पलटवार करते हुए कहा कि छात्राओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और बैठक के दौरान हंगामा किया.

13:35 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: चेन्नई में बीजेपी ऑफिस में बीजेपी की बैठक जारी

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: चेन्नई में बीजेपी ऑफिस में बीजेपी की बैठक चल रही है. बैठक में सभी 27 सीटों के चुनाव परिणाम को लेकर समीक्षा की जा रही है. बैठक में तमिलनाडु प्रभारी अरविंद मेनन, सहप्रभारी सुधाकर रेड्डी और प्रदेश अध्यक्ष एन नागेंद्रन मौजूद हैं.

12:33 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: कल एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा- BJP नेता किया घो

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: कोलकाता: BJP विधायक दल की बैठक पर BJP नेता किया घोष ने कहा, "यह एक प्रक्रिया है। पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। विधायक दल की बैठक होगी, और कल एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा। बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पार्टी की सरकार बनेगी..."

11:38 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जिन्हें पश्चिम बंगाल में विधायी दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, आज विधायी दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

11:37 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह की हो रही तैयारियां

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: राज्य में BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले, शहर के कई हिस्सों में BJP के झंडे और PM नरेंद्र मोदी के कटआउट लगाए गए हैं.

शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होना तय है.

11:20 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: यह विचारधाराओं की लड़ाई थी, जिसमें बंगाल की जनता ने BJP को आशीर्वाद दिया- BJP नेता

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: कोलकाता: BJP नेता सुभाष सरकार कहते हैं, "यह विचारधाराओं की लड़ाई थी, जिसमें बंगाल की जनता ने BJP को अपना आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री वह व्यक्ति होगा जो बंगाल को एक नई दिशा, विकास का एक नया मॉडल और सुशासन दे सके... आज सब कुछ तय हो जाएगा। कल एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा।"

10:45 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: आज होगी बीजीपी विधायक दल की बैठक

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: आज शाम चार बजे बीजीपी विधायक दल की बैठक होगी. बता दें कि सुवेन्दु अधिकारी विधायक दल के नेता के रेस में सबसे आगे हैं. थोड़ी देर में अमित शाह कोलकाता पहुंच जाएंगे. अमित शाह बंगाल के लिए पर्यवेक्षक चुने गये हैं. अमित शाह बंगाल बीजेपी कोर कमेटी की बैठक करेंगे.

10:43 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: जनता यहीं चाहती है कि AIADMK सत्ता में वापस आए- AIADMK सांसद

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: चेन्नई | AIADMK सांसद एम. थंबीदुरई ने कहा, "...जनता की भावना यही है कि AIADMK को सत्ता में वापस आना चाहिए... ईश्वर की कृपा से, समय आने पर ऐसा ज़रूर होगा।"

09:48 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: शिवपुर के चौरा बस्ती इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: हावड़ा, पश्चिम बंगाल : शिवपुर के चौरा बस्ती इलाके से ताज़ा तस्वीरें, जहाँ कल कथित तौर पर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी.

09:23 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: कौन होगा केरल का मुख्यमंत्री?

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: तिरुवनंतपुरम | मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने कहा, "केंद्रीय पर्यवेक्षक आज अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे... केरल के वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद हाईकमान कल इस पर फैसला लेगा... संभवतः परसों नाम की घोषणा कर दी जाएगी... हाईकमान का फैसला ही अंतिम होगा..."

07:08 (IST) 08 May 2026

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: AIADMK के राष्ट्रीय प्रवक्ता TVK पर क्या बोले?

Aaj Ki Tazza Khabar LIVE Updates: AIADMK के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोवई सत्यन कहते हैं, "TVK ने ही यह बात मानी है कि हम 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी हैं, और हमें 5 और सीटों का समर्थन हासिल है। इसलिए, गवर्नर का यह फर्ज बनता है कि वे पूछें, 'बाकी 5 सीटें कहाँ हैं?'..."

TVK के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर वे कहते हैं, "118 सीटों की ज़रूरत है और कांग्रेस की 5 सीटें जोड़ने से भी TVK का भला नहीं होगा... कांग्रेस ने तो जहाज़ में ही छेद कर दिया है, और यह तो जहाज़ को और भी तेज़ी से डुबाने जैसा है..."

Aaj Ki Taaza Khabar: तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा के बाद सरकार गठन को लेकर सस्पेंस और गहराता जा रहा है. विजय की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन उन्हें बहुमत का जरूरी आंकड़ा (118) साबित करने के लिए कहा गया है.

अभिनेता से नेता बने विजय की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) हाल ही में हुए चुनावों में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन 238 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 के आंकड़े से अभी भी पीछे है. ऐसे में पार्टी को बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है. राज्य के कई हिस्सों से झड़पों की खबरें आ रही हैं. राज्यों भर में चुनाव के बाद के घटनाक्रमों पर ताजा अपडेट के लिए News24 से जुड़े रहें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola