हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के नरेला में चली ताबड़तोड गोलियां, 1 की मौत और 2 घायल

Today News Headlines: दिल्ली के मालवीय नगर में बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। आज राहुल गांधी चुनावी रैलियां करने के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे। आज कोलकाता रेप मर्डर केस से जुड़े अपडेट्स और लाइव खबरों के लिए जुड़े रहें…

विज्ञापन
देश-दुनिया की लाइव खबरें देखें...

Live Updates

21:22 (IST) 04 Sept 2024

दिल्ली के नरेला में चली ताबड़तोड गोलियां, 1 की मौत और 2 घायल

दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार रात दो लोगों ने जमकर फायरिंग की। इस फायरिंग मे एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल यह पता नहीं चला है कि ये गैंगवार है या नहीं है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

18:16 (IST) 04 Sept 2024

तमिलनाडु पटाखा गोदाम में भीषण आग, कई घायल, मौके पर बचाव कार्य जारी

तमिलनाडु के सलेम में बुधवार को एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोग घायल हैं, सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। फिलहाल पुलिस ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि घटना में कितने लोग घायल है। फिलहाल दमकल विभाग के लोग मौके पर बचाव कार्य में लगे हैं।

15:20 (IST) 04 Sept 2024

BJP पार्टी का नाम बदलकर हो भारतीय जोगी पार्टी

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि संविधान खतरे में है। अधिकार छीने जा रहे हैं। कोई कल्पना कर सकता था कि जाति और धर्म को देख कर तबादले किए जा रहे हैं। आज महिलाओं के उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है...जब इतने ही नाम बदले जा रहे हैं तो मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) भारतीय जनता पार्टी का भी नाम बदल दें उसे भारतीय जोगी पार्टी बना दें।

13:52 (IST) 04 Sept 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पिता का अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े भाई नंदू यादव ने अपने पिता पूनम चंद यादव को मुखाग्नि दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पंचतत्व में विलीन. हो गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद रहे।

12:54 (IST) 04 Sept 2024

अब्बास अंसारी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई

अब्बास अंसारी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट में जमानत पर अब 9 सितंबर को सुनवाई होगी। उत्तर प्रदेश से विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल कांड मामले में आरोपी हैं।

11:52 (IST) 04 Sept 2024

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 2 बसों की टक्कर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज 2 प्राइवेट बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दोनों बसें एक ही रूट पर जा रही थीं और आगे पीछे चल रही थीं कि अचानक बस पीछे से आगे वाली बस में घुस गई। हादसे में दोनों बसों पर सवार लोग घायल हुए। सभी घायलों को CHC में भर्ती कराया गया है। रामसनेहीघाट इलाके में लखनऊ अयोध्या हाईवे-27 पर पटेल महाविद्यालय के पास हादसा हुआ है।

11:06 (IST) 04 Sept 2024

बिहार में स्कूल बस पलटी

बिहार के बक्सर जिले में नेशनल हाईवे पर गलत लेन में जा रही स्कूल बस पलट गई। हादसे में 30 से ज्यादा छोटे छोटे बच्चे लहूलुहान हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 3 बच्चों को इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं पलटने से बस के परखच्चे उड़ गए। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एनएच-922 पर रामगढ़ के पास बस डंपर से टकराने के बाद पलट गई थी।

10:13 (IST) 04 Sept 2024

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा

तमिलनाडु के कोवलम के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। ट्रक खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ा था कि कार उसमें घुस गई। यह हादसा चेन्नई ईस्ट कोस्ट रोड पर सेम्मनचेरी कुप्पम बस स्टैंड के पास हुआ।

09:06 (IST) 04 Sept 2024

मुंबई के मलाड में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार ने 27 साल की महिला को टक्कर मार दी। आरोपी ड्राइवर घायल महिला को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मलाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनुज सिन्हा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

08:35 (IST) 04 Sept 2024

पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक करें नामांकन

पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति नामांकन और सिफारिशें कर सकता है, जिसमें स्व-नामांकन भी शामिल है। पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाएगी। नामांकन या सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in ) पर ही प्राप्त की जाएंगी। 1954 में स्थापित यह पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से हैं।
07:47 (IST) 04 Sept 2024

उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत पर फिर भूस्खलन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार देररात करीब 3 घंटे खूब बारिश हुई, जिसके चलते वरुणावत पर्वत पर एक बार फिर भूस्खलन हुआ। 45 मिनट के अंदर 5 बार भूस्खलन हुआ। पत्थर और मलबा सड़क पर गिरा। इतना मलबा आया कि मस्जिद मोहल्ला जल संस्थान कालोनी और गोफियारा क्षेत्र में दहशत फैल गई। करीब 50 घर मलबे के नीचे दब गए और इन घरों में रहने वाले लोगों ने पलायन किया।
07:31 (IST) 04 Sept 2024

आज राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में करेंगे रैली

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज जम्मू कश्मीर जाएंगे। वे नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी)-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए उनकी 2 रैलियां प्रस्तावित हैं। एक रैली कश्मीर के अनंतनाग में, दूसरी जम्मू के संगलदान इलाके में होगी। राहुल की इस रैली के साथ ही कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत भी हो जाएगी। घाटी में 18 सितंबर को चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है।

06:56 (IST) 04 Sept 2024

दिल्ली में बीती रात एक बार फिर फायरिंग हुई। मालवीय नगर में एक शख्स को गोली मारी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इससे पहले मोहन गार्डन थाना इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संजीव दत्ता निवासी नंदलाल मंदिर रोड के दफ्तर में घुसकर गैंगस्टर काला जठेड़ी और जानी भाई के नाम पर रंगदारी मांगी गई। बाइक पर सवार होकर आए आरोपि दफ्तर में फायरिंग करके और धमकी देकर फरार हो गए थे। मोहन गार्डन थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच जुटी है।

Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के संसार में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली में बीती रात फायरिंग हुई है। बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। आज राहुल गांधी जम्मू कश्मीर जाएंगे और वहां उनकी 2 रैलियां प्लान हैं। PM मोदी के ब्रुनेई दौरे का आज दूसरा दिन है और आज एनर्जी समझौता हो सकता है। शाम को प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola