पश्चिम बंगाल में कैश फॉर जॉब घोटाले में दागी उम्मीदवारों की सूची जारी

Aaj Ki Breaking News: भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे का आज दूसरा दिन है और आज भारत-जापान समिट होगा। वहीं चीन में राष्ट्रपति पुतिन से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हो सकती है। राष्ट्रपति पुतिन का भारत के दौरे पर आने का भी प्लान है और उनकी यात्रा दिसंबर में हो सकती है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates

Credit: News24GFX

Today 30 August Hindi Samachar: नमस्कार, आज 30 अगस्त 2025 दिन शनिवार को खबरों के संसार में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी जापान में हैं, जहां अपने दौरे के दूसरे दिन वे भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वहीं चीन में प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमित पुतिन से हो सकती है। दूसरी ओर, भारत ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मांगी है, इसके लिए लंदन में भारत की ओर से प्रस्ताव सौंप दिया गया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Breaking News: बवाना फैक्ट्री में सिलेंडर-कम्प्रेसर ब्लास्ट, 1 की मौत

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-1 DSIIDC की फैक्ट्री नंबर B-86 में सिलेंडर या कम्प्रेसर फटने से जोरदार धमाका हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ। सूचना मिलते ही बवाना थाना पुलिस के SHO और टीम मौके पर पहुँची। फैक्ट्री में 35 वर्षीय नाजिम (पुत्र निजामुद्दीन, निवासी बिजनौर, यूपी) को बेहोश हालत में पाया गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अखिलेश (पुत्र जगदीश, निवासी आज़मगढ़, यूपी) को मामूली चोटें आईं और इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री के मालिक निजामुद्दीन (60 वर्ष), निवासी न्यू मुल्तान नगर, पश्चिम विहार, दिल्ली हैं। यह फैक्ट्री किराए पर लेकर रैक कोटिंग का काम कर रहे थे। मृतक नाज़िम उनका बेटा था। धमाके के बाद पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रारंभिक जांच में यह मामला सिलेंडर या कम्प्रेसर ब्लास्ट का लग रहा है।

Aaj Ki Breaking News: मुंबई में मराठा आंदोलन कर रहे एक युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत

मुंबई में शुरू हुए मराठा आंदोलन के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जिसमें एक मराठा प्रदर्शनकारी कि दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। मराठा आरक्षण आंदोलन में भाग लेने वाले युवा कार्यकर्ता विजय घोगरे (रा. टकलगांव, ताल अहमदपुर, जिला लातूर) की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। उन्हें तुरंत जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Aaj Ki Breaking News: जम्मू में सेना में बनाया 110 फीट लंबा पुल

जम्मू में हाल ही में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए तवी पुल (पुल संख्या 4) को भारतीय सेना की टाइगर डिवीजन ने पुनर्जीवित किया। टाइगर डिवीजन के इंजीनियरों ने पूर्वी पहुंच मार्ग पर 110 फुट लंबा बेली ब्रिज बनाया, जिसमें क्षतिग्रस्त पहुंच मार्ग और सीमित कार्यस्थल जैसी कई चुनौतियां 12 घंटे में पार कर लीं। पुल पर वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए पुल को नागरिक प्रशासन और जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया।

Aaj Ki Breaking News: एयर मार्शल ने प्रह्लादपुर वायु सेना स्टेशन का किया दौरा

भारतीय वायु सेना अनुरक्षण कमान के प्रमुख एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग ने नई दिल्ली स्थित वायु सेना स्टेशन प्रह्लादपुर का दौरा किया। यहां उन्हें एवियोनिक्स और ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों के रसद प्रबंधन में डिपो की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। स्टेशन कमांडर, ग्रुप कैप्टन लोकेश मिश्रा, वीएसएम द्वारा उन्हें चल रहे इंडक्शन, ओवरहाल और स्टॉकहोल्डिंग कार्यों की भी जानकारी दी गई।

Aaj Ki Breaking News: पश्चिम बंगाल में कैश फॉर जॉब घोटाले में दागी उम्मीदवारों की सूची जारी

पश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग ने कैश-फॉर-जॉब घोटाले में 'दागी' उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 1804 अयोग्य उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। आयोग ने अयोग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर, सीरियल नंबर और नाम जारी किए।

Aaj Ki Breaking News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूएई के विदेश मंत्री के सथ की बैठक

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूएई के विदेश व्यापार मंत्री थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी के साथ भारतीय फार्मा उद्योग के हितधारकों के साथ एक बैठक की सह-अध्यक्षता की। मंत्री ने कहा कि चर्चा भारतीय फार्मा उद्योग के लिए नए अवसरों की खोज, नियामक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और मानकों की पारस्परिक मान्यता पर केंद्रित थी, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है।

Aaj Ki Breaking News: अखिलेश यादव, बोले- हमने यूपी में वोटों की लूट देखी है

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी SIR लेकर आई है। इससे ज्यादा पागलपन भरा फैसला क्या हो सकता है? वे चुनाव आयोग के पीछे बैठकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। चुनाव आयोग 'जुगाड़ आयोग' बन गया है। हमने उत्तर प्रदेश में वोटों की लूट देखी है।

Aaj Ki Breaking News: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मुंबई में धरने पर बैछे मनोज जरांगे

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल को कल के दिन भी अनशन जारी रखने की अनुमति मिली।

Aaj Ki Breaking News: त्रिपुरा सीएम ने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की

अगरतला में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 कार्यक्रम के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि यदि युवा खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, तो मानव संसाधन का भी विकास होगा। यदि वे खेलों से अधिक जुड़े रहेंगे, तो वे नशे की लत में नहीं पड़ेंगे।

Aaj Ki Breaking News: गुजरात में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता

गुजरात के सूरत में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। भाजपा ने बिहार में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस भी मौजूद है।

Aaj Ki Breaking News: चंड़ीगढ़ में पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर चलाई वाटर कैनन

चंड़ीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया है। बीजेपी वहां पीएम मोदी की मां पर हुई अभ्रद टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

Aaj Ki Breaking News: मुबंई में मराठा आरक्षण पर हो रहा प्रदर्शन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पास मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इसके चलते पूरे इलाके में जाम लग गया है।

Aaj Ki Breaking News:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने चलाई साइकिल

मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साइकिल रैली में भाग लिया।

Aaj Ki Breaking News: पश्चिम बंगाल में हुआ भूस्खलन

पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश के कारण कालीझोरा में भारी भूस्खलन हुआ। इससे सिलीगुड़ी और सिक्किम के बीच सड़क संपर्क बाधित हो गया।

Aaj Ki Breaking News: नोएडा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी कंपनी में उद्धाटन करने पहुंचे। सीएम योगी ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। रक्षा मंत्री राफे एमफाइबर कंपनी में विमान इंजन और रक्षा एयरोस्पेस परीक्षण सुविधा का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे।

Aaj Ki Breaking News: जेपी नड्डा ने श्री कस्बा गणेश के किए दर्शन

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के पुणे में श्री कस्बा गणपति के दर्शन किए। इसका शुभारंभ लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में गणपति की सार्वजनिक पूजा का कार्यक्रम शुरू किया था। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि मैंने देश के कल्याण और समृद्धि के लिए गणपति जी से प्रार्थना की। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण होगा।

Aaj Ki Breaking News: अमित शाह ने लालबागचा राजा के दर्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन किए हैं। वे अपने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा के चरणों में लीन हुए। इस मौके उनके बेटे जय शाह भी उपस्थित थे। अमित शाह ने सबसे पहले वर्षा बंगले पर जाकर पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर भगवान गणेश का दर्शन किया। अमित शाह हर साल गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में आते हैं और पूरे परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हैं।

Aaj Ki Breaking News: PM मोदी जापान से चीन के लिए रवाना

प्रधानमंत्री मोदी जापान में सभी कार्यक्रमों को खत्म करने के बाद अब SCO summit में भाग लेने चीन के लिए रवाना हो गए हैं। वे कल और परसो चीन में रहेंगे। इस दौरान वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी उनकी मुलाकात हो सकती है।

Aaj Ki Breaking News: 5 नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट

छत्तीसगढ़ में भारतीय सेना के जवान की हत्या हुई थी। इस मामले में आज नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 5 नक्सली आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

Aaj Ki Breaking News: अमित शाह करेंगे लालबागचा राजा के दर्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन की तैयारी शुरू हो गई है।

Aaj Ki Breaking News: दिल्ली के तुगलकाबाद में बदमाशों से मुठभेड़

दिल्ली के तुगलकाबाद गांव के पास मुठभेड़ के बाद मेवात के एक एटीएम लुटेरे और ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार किया गया है। STF/South-East और मेवाती बदमाश के बीच हुई इस मुठभेड़ में लुटेरे पप्पी उर्फ पप्पू के दाहिने पैर में गोली लगी। गिरफ्तार पप्पी उर्फ पप्पू चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और केरल से वांछित था। दक्षिणी दिल्ली में पिछले तीन महीनों से हो रही ताबड़तोड़ बाइक चोरी की एक दर्जन से ज्यादा वारदातों में शामिल था। आरोपी के पास से एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक चोरी की पल्सर बाइक बरामद की गई है।

Aaj Ki Breaking News: PM मोदी की जापान में बुलेट ट्रेन यात्रा

जापान के प्रधानमंत्री Shigeru Ishiba के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में बुलेट ट्रेन में सफर किया। दोनों बुलेट ट्रेन से सेंडाई शहर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत हुआ। सेंडाई में उन्होंने टोक्यो इलेक्ट्रॉन कंपनी का दौरा किया। सेंडाई का जापान दौरा विशेष रूप से सेमीकंडक्टर और आर्थिक सहयोग पर केंद्रित है। मोदी और इशिबा AI, सेमीकंडक्टर, क्लीन एनर्जी और डिफेंस में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

Aaj Ki Breaking News: राजसमंद की विधायक हादसे की शिकार

राजस्थान के राजसमंद की विधायक दीप्ति माहेश्वरी की कार का एक्सीडेंट हुआ है। हादसा उदयपुर रोड पर स्थित टनल के पास हुआ हैं, जिसमें विधायक दीप्ति माहेश्वरी, कार ड्राइवर और उनके PA को चोटें लगी हैं। तीनों का उदयपुर के हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

Aaj Ki Breaking News: दिल्ली में 2 बदमाशों का एनकाउंटर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आउटर नॉर्थ जिले में 2 बदमाशों का एनकाउंटर किया है। मुठभेड़ के बाद नंदू गैंग के 2 शार्प शूटर पकड़े गए हैं। दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। बदमाशों के नाम अर्शदीप और नवीन बताया जा रहा है, पिछले कई साल से नंदू गैंग के लिए काम कर रहे हैं।

Aaj Ki Breaking News: शिमला में भारी बारिश से फ्लैश फ्लड

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में भारी बारिश का दौर जारी है। बीती रात से बारिश हो रही है, जिसके कारण बधाल ज्यूरी के नजदीक फ्लैश फ्लड आने से नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। हालांकि किसी तरह के जान-माल का नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

Aaj Ki Breaking News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार में अपनी वोटर अधिकार यात्रा का आज 13वां दिन है और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हर दिन जनसभा कर रहे हैं। ऐसी ही एक जनसभा में राहुल गांधी ने कहा है कि अभी उन्होंने ने सिर्फ महादेवपुरा में वोटचोरी की बात बताई है। इतने भर से भाजपा वाले ऊपर नीचे हो रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि आने वाले दिनों में वे हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के दूसरे इलाकों में हुई वोट चोरी के बारे में भी देशवासियों को बताएंगे।

Aaj Ki Breaking News: प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे का दूसरा दिन

प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे का आज दूसरा दिन है। आज जहां प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वहीं जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन की सवारी करेंगे। दोनों टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री जाकर सेमीकंडक्टर यूनिट भी देखेंगे। आज ही प्रधानमंत्री मोदी चीन के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के जापान में आज के कार्यक्रम

9.30 am IST - Lunch hosted by H.E. Shigeru Ishiba, PM of Japan

1050 am IST - Tour of Tokyo Electron Factory (With PM Ishiba)

12 pm IST - Emplane for Tianjin. China

4.10 pm IST - Arrive Binhai International Airport, Tianjin

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ