---विज्ञापन---

Weather Update: भयंकर ठंड की दस्तक! 6 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें देशभर में कैसा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में भीषण ठंड पड़ने वाली है। अन्य राज्यों में घना कोहरा छाने लगा है। 6 राज्यों में बारिश होने की भी चेतावनी है। आइए जानते हैं कि पूरे देश में ठंड कब से पड़ेगी और किन-किन राज्यों में बादल बरस सकते हैं?

---विज्ञापन---

Aaj Ka Musam 11 November: देश में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ठंड कई राज्यों में एंट्री कर चुकी है। दिल्ली-NCR में भी दस्तक दे चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 नवंबर से दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाने का अलर्ट दिया है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी घनी धुंध छाएगी। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बीते दिन भी घनी धुंध छाई रही।

उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ शहरों में ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं। अब राजस्थान में घनी धुंध छाने की चेतावनी है। 15 नवंबर के बाद उत्तर भारत के सभी राज्य ठंड की चपेट में आ जाएंगे। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 5 दिन देश के 6 राज्यों में बारिश होने का यलो अलर्ट भी दिया हुआ है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया बना है। आइए जानते हैं कि 16 नवंबर तक किन राज्य में बारिश हो सकती है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 11 और 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। पंजाब में भी 11-12 नवंबर को सुबह और रात के समय कोहरे की चादर बिछने की संभावना है। राजस्थान में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। झारखंड में अगले 4 दिन सुबह में कोहरा या धुंध छा सकता है।

आसमान मुख्यत: साफ और शुष्क रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद मौसम करवट बदल सकता है। उत्तर भारत में बर्फबारी और शीत लहरों के कारण प्रदेश के तापमान में 15 नवंबर के बाद काफी गिरावट होने की उम्मीद है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया बनने की संभावना है। इसके असर से 11 नवंबर से 16 नवंबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आज 11 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। 12 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुदुचेरी और यमन, रायलसीमा, कराईकल शहर में भारी बारिश हो सकती है। 13 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, माहे, रायलसीमा में 13 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

14 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और कराईकल, माहे, यमन, रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है। 15 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और कराईकल, माहे में भारी बारिश हो सकती है। 16 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Nov 11, 2024 07:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola