---विज्ञापन---

40KM स्पीड वाली हवाएं, घने काले बादल; 5 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; जानें दिल्ली को लेकर IMD का अपडेट

Aaj Ka Muasam: दिल्ली-NCR में हवाएं चल रही हैं और काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके अलावा आज कहां-कहां बारिश होगी, आइए जानते हैं IMD का लेटेस्ट अपडेट...

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Today: देशभर में मानसून की बारिश से हालात खराब हैं। मध्य प्रदेश में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते नर्मदा और शिप्रा नदियां उफान पर बह रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से लैंडस्लाइड हो रहा है। पत्थरों और मलबों से सड़कें-हाईवे ब्लॉक हैं। त्रिपुरा बाढ़ के पानी में डूबा है। राजस्थान में भी रेगिस्तान भी बारिश के पानी में डूब गया है। डैम और नदियां भी उफान पर बह रहे हैं।

बिहार में विभाग के इंजीनियर लाइफ जैकेट पहनने के बावजूद उफानी गंगा में बह गए। वहीं दिल्ली-NCR में भी आज घने काले बादल छाए हुए हैं। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। जानें बाकी देश में मौसम का क्या हाल है और आगे कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में अगले सप्ताह खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में अगले सप्ताह भी मौसम खराब रहेगा। 28 अगस्त तक भारी बारिश होने का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। आज भी हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। बीती रात भी कई इलाकों में बारिश की बौछारें पड़ी। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहसकता है।

---विज्ञापन---

आज और कल इन राज्यों में बरस सकते बादल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

First published on: Aug 25, 2024 09:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola