Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी। दिनभर तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे अचानक से ठंड की वापसी हो गई। एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान 25-35 किमी से लेकर 45 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 9-11 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश होगी। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जमकर बादल बरसे और बर्फबारी भी हुई। असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा और केरल में बरसात हुई, जबकि उतराखंड में बिजली के साथ ओले भी गिरे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाएं चल रही है।
यह भी पढ़ें : Chamoli Avalanche: हिमाचल-उत्तराखंड के 10 Video में देखें कैसा है मंजर? पत्थरों में दबीं गाड़ियां
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 9-11 मार्च के दौरान और उतराखंड में 11 मार्च को बारिश और बर्फबारी होगी। पूर्वोतर असम के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिससे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। बिहार में 8 मार्च को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बिजली-गरज के साथ जमकर बादल बरसेंगे। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7-8 मार्च को गरज और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही ओले भी गिरेंगे।
जानें कहां कितना रहेगा तापमान?
उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा, उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, छतीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में पारा 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
जानें दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिल्ली में अधिकतम पारा 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। दिन में उत्तर से पश्चिम दिशा में 20 से 22 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही है। धीरे-धीरे हवा की स्पीड 40 किमी प्रति घंटे पहुंच जा रही है। 6 से 8 मार्च तक आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध पड़ सकती है और दिनभर तेज हवाएं चलेंगी।
यह भी पढ़ें : 50 KMPH की स्पीड से चलेंगी पुरवइया हवाएं, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी भीषण बारिश
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
5 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
7 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
10 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
10 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
10 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
12 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
12 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines