---विज्ञापन---

देश angle-right

45 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, गिरेंगे ओले, फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बर्फबारी और बारिश के बाद फिर ठंड लौट आई। कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। इस बीच दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तेज हवाएं चल रही हैं। जानें क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट?

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी। दिनभर तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे अचानक से ठंड की वापसी हो गई। एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान 25-35 किमी से लेकर 45 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 9-11 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश होगी। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जमकर बादल बरसे और बर्फबारी भी हुई। असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा और केरल में बरसात हुई, जबकि उतराखंड में बिजली के साथ ओले भी गिरे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाएं चल रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Chamoli Avalanche: हिमाचल-उत्तराखंड के 10 Video में देखें कैसा है मंजर? पत्थरों में दबीं गाड़ियां

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्‌दाख, हिमाचल प्रदेश में 9-11 मार्च के दौरान और उतराखंड में 11 मार्च को बारिश और बर्फबारी होगी। पूर्वोतर असम के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिससे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। बिहार में 8 मार्च को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बिजली-गरज के साथ जमकर बादल बरसेंगे। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7-8 मार्च को गरज और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही ओले भी गिरेंगे।

---विज्ञापन---

जानें कहां कितना रहेगा तापमान?

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा, उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, छतीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में पारा 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

जानें दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिल्ली में अधिकतम पारा 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। दिन में उत्तर से पश्चिम दिशा में 20 से 22 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही है। धीरे-धीरे हवा की स्पीड 40 किमी प्रति घंटे पहुंच जा रही है। 6 से 8 मार्च तक आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध पड़ सकती है और दिनभर तेज हवाएं चलेंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 50 KMPH की स्पीड से चलेंगी पुरवइया हवाएं, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी भीषण बारिश

First published on: Mar 05, 2025 10:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola