इन राज्यों में 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, फिर पड़ेगी भयंकर ठंड, IMD का आया ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में फिर भीषण ठंड वापसी कर सकती है। पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश होने वाली है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। साथ ही कई इलाकों में घने कोहरे भी छाएंगे। इसे लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया।

Chhattisgarh rain alert, Chhattisgarh Weather Department, Chhattisgarh Weather News, Chhattisgarh News, Raipur News

आईएमडी ने बारिश का जारी किया अलर्ट। (File Photo)

Aaj Ka Mausam : देश में कहीं भयंकर ठंड पड़ रही है तो कहीं हल्की गर्मी महसूस हो रही है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड से हल्की राहत मिली। हालांकि, कुछ इलाकों में शीत लहर चल रही है और कुछ में घना कोहरा छाया रहा। अब एक नहीं दो पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होंगे, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है। एक पश्चिम विक्षोभ 29 जनवरी से तो दूसरा 1 फरवरी से एक्टिव होगा, इनके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य आते हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ेगा। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 दिनों में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश विदाई हो सकती है।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कहां रही जीरो विजिबिलिटी?

आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में शीत लहर की स्थिति बनी रही। पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा में घने से बहुत घने कोहरे छाए रहे, जहां विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर दर्ज की गई। यूपी के गोरखपुर, ओडिशा के पारादीप और पुरी, असम के जोरहाट, तेजपुर, पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जीरो दृश्यता दर्ज की गई।

विज्ञापन

मैदानी इलाकों में पश्चिम राजस्थान सबसे ज्यादा ठंड 

IMD के अनुसार, देश के मैदानी इलाकों में पश्चिम राजस्थान के चुरू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम भारत और उससे सटे उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि मध्य-पूर्वी भारत और पश्चिम भारत में पारा 10-18 डिग्री सेल्सियस के बीच है। पिछले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी भारत में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई है। उत्तर-पश्चिम एवं मध्य भारत और महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

इन राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब में 27 जनवरी को भी शीत लहर चलेगी। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में 29 जनवरी तक कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट जारी है।

विज्ञापन

दिल्ली में कब छाएंगे बादल?

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच है। पश्चिम दिशा से 14 से 16 किमी प्रति घंटे की स्वीड से हवाएं चलीं और आसमान साफ रहा। शाम और रात में धुंध छाए रहने की संभावना है। 27 जनवरी को मौसम साफ रहेगा और घने कोहरे छाएंगे, जबकि 28-29 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह-रात के समय अधिकांश स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ