---विज्ञापन---

देश angle-right

तूफानी हवाएं, भयंकर बारिश, बर्फबारी दिल्ली-NCR में फिर बढ़ाएगी ठंड; 18 राज्यों के लिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। देशभर के 18 राज्यों में मौसम करवट बदलने वाला है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

Weekly Weather Update IMD Forecast: दिल्ली-NCR में ठंड का प्रकोप अब कम होने लगा है। तापमान का उतार-चढ़ाव गर्मी का अहसास करा रहा है, लेकिन दिल्ली-NCR समेत उत्तर और पश्चिमी भारत में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है, क्योंकि एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसका असर पहाड़ी और मैदानी राज्यों में देखने को मिलेगा। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जहां पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी।

वहीं दिल्ली-NCR समेत करीब 18 राज्यों में बारिश हो सकती है। आज सुबह जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है। पिछले 2 दिन से चंडीगढ़ में मौसम खराब है। परसो बारिश हुई और कल दिनभर बादल छाए रहे। दिल्ली-NCR में भी पिछले 15 दिन से सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही हैं। आइए जानते हैं कि अगले 7 दिन 24 फरवरी तक दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कल 18 फरवरी को हलके बादल छा सकते हैं। 19 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 21 फरवरी को भी बारिश हो सकती है। 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में अब 17 फरवरी को सुबह अधिकतम तापमान 26.57 °C रहा। हवा में 17% नमी है और हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:58 बजे उदित हुआ और शाम 6:12 बजे अस्त होगा। दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा।

---विज्ञापन---
तारीख तापमान (डिग्री सेल्सियस) आकाश
18 फरवरी 26.57 हल्के बादल
19 फरवरी 27.30 घने बादल
20 फरवरी 27.97 आकाश साफ
21 फरवरी 28.03 हल्की बारिश
22 फरवरी 24.59 आकाश साफ
23 फरवरी, 26.53 आकाश साफ
24 फरवरी 25.84 आकाश साफ

 

देश में ताजा मौसमी परिस्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक्टिव है। हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 110-120 समुद्री मील (203 KM प्रति घंटे) की स्पीड वाली पूर्व की ओर बहने वाली हवाएं चल रही हैं। 18 फरवरी की रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम और निचले क्षोभमंडल स्तर पर आसपास के क्षेत्र में एक्टिव है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से, अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 22 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिन उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18 से 20 फरवरी के बीच आंधी तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 18 फरवरी को एक्टिव होने वाला पश्चिमी विक्षोभ 19 और 20 फरवरी को चरम पर होगा। इससे 19 और 20 फरवरी को पश्चिमी-पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में आंधी आने और बिजली गिरने की संभावना रहेगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के आगे पूर्व की ओर बढ़ने से 19 से 21 फरवरी के बीच गंगीय ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 17, 2025 10:38 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola