ठंडी हवाएं, काले बादल, घनी धुंध; 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में हल्की धुंध के साथ काले बादल छाए हैं और हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने देशभर में 20 राज्यों में मौसम ऐसा ही रहने के आसार जताए हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है, इसके असर में मैदानी राज्यों में कोहरा छाएगा। कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।

Weather Update IMD Forecast

कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे ने ठंड बढ़ा रखी है।

Weather Update IMD Forecast: देशभर में सर्द हवाओं और घने कोहरे ने लोगों के हाड़ कंपा रखे हैं। दिल्ली-NCR में घने काले बादल छाए हैं और हल्की धुंध के साथ शीतलहर भी चल रही है। देश के करीब 16 राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं। चंडीगढ़-हरियाणा में कहीं-कहीं आज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम का असर फ्लाइटों और ट्रेनों पर पड़ रहा है। दिल्ली, श्रीनगर, वाराणसी, अमृतसर और जम्मू एयरपोर्ट से फ्लाइटें कैंसिल हुई हैं। ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटे लेट चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे में ठंड के कारण हुए अलग-अलग हादसों में करीब 25 लोगों की मौत होने की खबर है। पिछले 24 घंटे में ही 10 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

राज्यों के लिए मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों के लिए 12 जनवरी तक बारिश, बर्फबारी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। बिहार-राजस्थान के 20 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में करीब 2 फीट बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-लेह रोड, सेमथान-किश्तवाड़ रोड और गुरेज हाईवे ब्लॉक है। अब राज्य में 10 जनवरी तक बर्फबारी होने की संभावना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने के आसार हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में कोहरा छाएगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

देश में ताजा मौसमी परिस्थतियां

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा जा रहा है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व राजस्थान पर स्थित है। इसके असर से अरब सागर से नमी वाली हवाएं उठ रही हैं। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ 10-12 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

10 से 12 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम उत्तर में गरज और ओलावृष्टि के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 7 और 8 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्यों, अरुणाचल प्रदेश और असम में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। 7 जनवरी को सिक्किम में आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन

अन्य राज्यों में मौसम ऐसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ठंडे से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं 12 जनवरी तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ