---विज्ञापन---

देश angle-right

भारी बारिश और भयंकर ठंड का अलर्ट; दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में आज और कल बारिश होने का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम करवट बदलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जनवरी तक के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है, आइए जानते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: देश के 10 से ज्यादा राज्यों में आज बारिश होने का अलर्ट है, जिससे इन राज्यों में गलन वाली ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। दिल्ली-NCR में सुबह घने काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली-NCR में बारिश होने का अनुमान लगाया है। देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी दोनों होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश, बर्फबारी और बिजली गिर सकती है।

MP-UP समेत 12 राज्यों में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। ग्वालियर-चंबल में आज हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में आज और कल जनवरी को बारिश होने की संभावना है। कल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट रहेगा। वहीं तमिलनडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश होने की संभावना हे। आइए जानते हैं कि आज से 26 जनवरी तक 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में 2 दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, देश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसे असर से आज और कल दिल्ली-NCR में बारिश होने का अलर्ट है। आज दिल्ली-NCR में सुबह घने बादल भी छाए रहे। सूर्य सुबह 7:13 बजे उदित हुआ और थोड़ी देर बाद धूप भी खिल गई। शाम 5:51 बजे सूर्यदेव अस्त हो जाएंगे। कल मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। वहीं आज 22 जनवरी दिन बुधवार को सुबह अधिकतम तापमान 19.76 °C रहा।

दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 10.05 °C और 24.97 °C रहने के आसार हैं। हवा में 40% नमी है और हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। आज दिन में बारिश होने से लोगों को गलन वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। दिल्ली में आजकल अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 से 25°C और 10 से 11°C के बीच बना हुआ है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास एक ट्रफ रेखा के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिमी राजस्थान पर स्थित है। एक ट्रफ के रूप में ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है, जिसके साथ पछुआ हवाएं चल रही हैं।

इन मौसमी परिस्थितियों के असर से आज और कल 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आज 22 और कल 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। आज राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 जनवरी तक सुबह शाम कोहरा छा सकता है। 24-26 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाएगा। आज से 26 जनवरी के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है।

---विज्ञापन---

23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि 24 जनवरी तक कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी से सटे इलाकों न जाएं। दक्षिण से सटे श्रीलंका तट और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम मध्य और निकटवर्ती दक्षिण पश्चिम अरब सागर साथ-साथ सोमालिया तट भी दूर रहें।

First published on: Jan 22, 2025 07:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola