---विज्ञापन---

तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट! 10 राज्यों में बरसेंगे बादल; कहां छाएगा कोहरा, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज अच्छी धूप खिली है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 5 दिन घना कोहरा छाने का अलर्ट दिया है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 10 राज्यों में बारिश होने की भी चेतावनी है। आइए जानते हैं कि IMD का ताजा अपडेट क्या कहता है?

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने की भविष्यवाणी की है। इसके असर से 10 राज्यों में जहां तूफानी हवाएं चलने के साथ हल्की, मध्यम और भारी बारिश होगी। वहीं 18 राज्यों में कहीं घना कोहरा छाएगा तो कहीं शीतलहर हाड़ कंपाएगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय में पश्चिमी हवाएं में एक ट्रफ बनकर चल रही हैं। इनके असर से पूर्वोत्तर असम में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व और निचले क्षोभमंडल में निकटवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर स्थित है। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी तमिलनाडु और उसके आसपास के एरिया में स्थित है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, इन मौसमी परिस्थतियों के कारण आज से 12 जनवरी तक पूर्वोत्तर राज्य असम में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। पश्चिमी भारत में हल्की से मध्यम और छिटपुट से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

12 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और 11-12 जनवरी को उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। 11 और 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। राजस्थान एवं पश्चिम मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भी कल और परसो कोल्ड वेव का असर रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10 जनवरी तक घना कोहरा छाएगा। 9 जनवरी को उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश और बिहार में 11 जनवरी तक, मध्य प्रदेश और ओडिशा में 10 जनवरी तक, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 जनवरी तक कोहरा छा सकता है। 9 जनवरी को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे रहने की संभावना है। 9 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमीन पर पाला पड़ने की संभावना है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 08, 2025 02:11 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola