देशभर में गर्मी और हीटवेव अपना असर दिखाने लगी है। 19 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर से गर्मी से राहत मिलेगी और पूरे देश का मौसम करवट बदलेगा। पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों समेत 10 राज्यों में बादल बरसेंगे और आंधी तूफान आएगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वहीं 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। ओडिशा में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि हुई थी। असम और केरल में बारिश हुई। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि हुई। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी तेज हवाएं चलीं। झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, तेलंगाना में हीटवेव प्रकोप रहा।
दिल्ली-NCR में करवट बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज मौसम करवट बदल लेगा। आज से दिल्ली और इससे सटे नोएडा, गाजियाबाद में तापमान बढ़ने लगेगा। धूल भरी आंधी चलने से लू का प्रकोप बढ़ेगा। आज से दिल्ली में गर्मी शुरू हो जाएगी। 25 मार्च से 31 मार्च के बीच दिल्ली का तापमान 40 डिग्री पार जा सकता है। तापमान 23 मार्च तक 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च, अप्रैल और मई में दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ेगी।
दिल्ली में आज 18 मार्च की सुबह अधिकतम तापमान 29.19 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 18.05 °C और 32.8 °C रहने के आसार हैं। आज हवा में 17% नमी है और हवा की गति 17 किमी/घंटा है। सूरज सुबह 6:27 बजे उदित हुआ और शाम 6:30 बजे अस्त होगा। बीते दिन अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा था।
23 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च को जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। उसके असर से पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों में अगले 5 दिन बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा। गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। अरुणाचल प्रदेश में कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। पूर्वी मध्य भारत में 19 से 23 मार्च के बीच गरज, चमक, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ सकता है। ओडिशा को छोड़कर पूर्वी भारत के तापमान में अगले 3 दिन कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। कल 19 मार्च को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश हो सकती है। 20-21 मार्च को उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में रहेगा हीटवेव का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा के अलग-अलग शहरों में भयंकर लू की स्थिति रहेगी। झारखंड, विदर्भ और इनके आसपास के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उत्तरी तेलंगाना और गुजरात के तटीय इलाकों में अलग-अलग इलाकों में मौसम गर्म और आर्द्र रहेगा। अगले 5 दिन कोंकण और गोवा में
भीषण गर्मी पड़ेगी।
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
16 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
16 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
16 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines