भीषण गर्मी और लू से सावधान! दिल्ली-NCR समेत देशभर में बदलेगा मौसम, जानें IMD से अगले 9 दिन का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में गर्मी असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिन के अंदर तापमान बढ़ने और लू चलने का अलर्ट दिया है, जिससे उमस लोगों को परेशान करेगी। इस बार भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं, जिससे बचने की सलाह लोगों को दी गई है।

Weather Forecast

Weather Forecast

Weather Forecast Latest Update: देशभर में मौसम करवट बदलने लगा है। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में इस बार गर्मी के सीजन में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी हुई है। कई राज्यों में अभी से उमस पड़ने लगी है और लू भी चल रही है। वहीं पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से सुबह-शाम सर्द हवाएं भी चल रही हैं।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी 9 दिन देशभर में मौसम मिलाजुला रहेगा। कल रात से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से जहां MP-UP और दिल्ली-NCR समेत देशभर के 9 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ेगी, वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। कुछ मैदानी राज्यों में भी होली के आसपास बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि 17 मार्च तक मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

देखें किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च की रात को अफगानिस्तान के ऊपर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) जम्मू-कश्मीर पहुंचेगा। इसके बाद आगे भी 2-3 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार हैं, लेकिन इनके एक्टिव होने के बीच उत्तरी हवाएं बंद हो जाएंगी, जिससे ठंडक खत्म होगी और तापमान बढ़ेगा। 15-16 मार्च से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में मौसम खराब रहेगा। होली के दिन 13-14 मार्च के बीच मध्य प्रदेश के कई इलाकों में दिन का तापमान 35 से 36°C तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

16 या 17 मार्च से मध्य प्रदेश का मौसम करवट बदलेगा और कई जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी अब तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होने लगी है। प्रदेश के उत्तर पश्चिम जिलों में 13-14 मार्च को बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी तापमान बढ़ने से गर्मी छाने लगी है। बीते कई दिन से तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है। बिहार और झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश नहीं गर्मी होगी। राजस्थान में भी मौसम अब गर्म होने लगा है। अगले हफ्ते तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

गुजरात में प्री-मानसून का असर रहेगा और गर्मी तेज होगी। आज से लू दस्तक देगी और तापमान 40 डिग्री तक जाने के आसार हैं। 12 मार्च तक बारिश होने के आसार नहीं है। दिल्ली-NCR में मौसम शुष्क रहेगा और सर्द हवाएं बंद हो जाएंगी, जिसके बाद तापमान बढ़ेगा। अगले हफ्ते ही तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता। होली पर बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में उत्तरी हवाएं बंद हो जाएंगी और पूर्वी हवाएं चलेंगी। अगले 3-4 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। मध्य महाराष्ट्र में हीट वेव चल सकती है।

हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च से मौसम करवट बदल लेगा और उसके बाद 7 दिन तक बर्फबारी-बारिश होने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी बारिश-बर्फबारी होने से लैंडस्लाइड और हिमस्खलन हो सकता है। पंजाब-हरियाणा में भी गर्मी पड़ने लगेगी और तापमान बढ़गा। दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा हो सकता है। इस तरह 15 मार्च के बाद पूरे देश में गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी और तापमान बढ़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ