Kasmir ka Mausam : उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी के बीच घाटी में मौसम सुहाना हो गया। जहां एक तरफ कई राज्यों में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ घाटी में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर आप गर्मी से बचने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो कश्मीर जाएं, जहां बर्फबारी देखने को मिल सकती है। कश्मीर में कब तक बर्फबारी होगी? इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपडेट जारी किया है।
कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। पहले यहां का पारा 30 डिग्री था, लेकिन बर्फबारी-बारिश के बाद तापमान में 12 डिग्री की गिरावट आई और 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदीपुरा के तुलैल और गुरेज समेत कई इलाकों में बर्फबारी की सूचना मिली, जिससे कई सड़कें बंद कर दी गई हैं और स्थानीय स्कूल बंद कर दिए। गुरेज के एसडीएम ने एहतियाती कदम उठाते हुए तुलैल में 8वीं कक्षा तक और गुरेज तहसील में 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने आदेश दिया है, ताकि खराब मौसम के बीच छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें : आंधी-तूफान की चेतावनी, गरजेंगे बादल, गिरेंगे ओले; इन 22 राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
बर्फबारी से कई सड़कें बंद
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बर्फबारी की वजह से गुरेज-बांदीपुरा सड़कों को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। सुदूर सीमा क्षेत्र के लिए ये एक महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सिंथन टॉप पर्वत दर्रा को भी बंद कर दिया गया, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 244 के माध्यम से अनंतनाग को किश्तवाड़ जिले से जोड़ता है।
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जहां 20 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रहेगा। बारिश और बर्फबारी के साथ तूफानी हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि भी होगी। आपको बता दें कि श्रीनगर में हाल ही में आए तूफान के कारण डल झील में एक नाव पलट गई, जिसके बाद पर्यटन विभाग ने शिकारा मालिकों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की। एक अधिकारी ने कहा कि लाइफ जैकेट अब अनिवार्य कर दी गई है, प्रत्येक शिकारा में यात्रियों की संख्या के बराबर या उससे अधिक जैकेट ले जाना अनिवार्य है। अगर कोई नाबालिग है तो बच्चों के आकार की जैकेट उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : 60 किमी की स्पीड से धूल भरी आंधी, 2 दिन बरसेंगे बादल, दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा मौसम
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
28 mins agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
42 mins agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
2 hrs agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
4 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
17 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines