IMD Weather Forecast Till 12 August: देश के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून काफी सक्रिय है। खासकर उत्तर, पूर्व, और मध्य भारत में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है, जिसके चलते उत्तराखंड में रेड अलर्ट भी जारी हो गया है। जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन होने की खबरें हैं। नदियां और नाले उफान पर हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह भी मौसम विभाग ने दी है।
अगले 6 दिन खराब रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 12 अगस्त तक देशभर में मौसम खराब ही रहने वाला है। अगले 6 दिन पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 6-7 दिन मध्य भारत और राजस्थान में हल्की बारिश होने के आसार हैं। पश्चिम भारत में 7-8 अगस्त को मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में और 7 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, दिल्ली में आज 6 अगस्त 2025 को मौसम सुहावना रहा। दिल्ली-NCR में सुबह बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई और उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते हल्की धूप खिली। अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 26.1 रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक दिल्ली में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है। दिल्ली-NCR में पिछले दिनों हुई बारिश से काफी जलभराव हुआ था।
कैसी हैं मौसमी परिस्थितियां?
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब और आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। बांग्लादेश के मध्य भागों पर, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र पर, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड पर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।
किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 7 से 12 अगस्त तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 12 अगस्त को पंजाब में, 11 और 12 अगस्त को हरियाणा में, 8-11 और 12 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 11 और 12 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 7 से 9 अगस्त के बीच तमिलनाडु, केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कल 7 अगस्त को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले 2 दिन दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वोत्तर भारत में 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 7 से 12 अगस्त के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी और मध्य भारत में 7 से 12 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 7 से 8 अगस्त के बीच ओडिशा, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में, 7 और 8 अगस्त को झारखंड में, 11 और 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ में, 7 और 8 अगस्त को बिहार में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार? आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
13 mins agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines