Today Weather: दिल्ली से गाजियाबाद तक जाम में फंसे लोग, यात्रियों के लिए आफत बनकर बरसी बारिश

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश हुई। दिल्ली में बारिश के बाद कई क्षेत्रों में पानी भर गया और सड़कों पर जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी बारिश से कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

Weather LIVE Updates

Photo Credit- Social Media

Today Weather: 23 जुलाई 2025 की सुबह बारिश के साथ हुई। हालांकि, बीते दिन भी दिल्ली में बारिश देखने को मिली थी, लेकिन आज मूसलाधार बारिश से तापमान में एकदम से गिरावट देखने को मिली है। आज दिल्ली के अलावा NCR के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलावा भी कई राज्यों में बारिश का ये सिलसिला जारी रह सकता है। दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया, जिसके कई वीडियो सामने आए हैं। देश में मौसम कैसा है और कितने दिनों तक बारिश जारी रहेगी, न्यूज24 पर पढ़िए पल-पल के अपडेट्स…

विज्ञापन
विज्ञापन

LIVE UPDATES

Weather LIVE Updates: बारिश का अभी भी सड़कों पर फंसे लोग

दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश हुई। इसके बाद से ही दिल्ली की सड़कों पर भारी जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। अक्षरधाम मंदिर से जाम की वीडियो सामने आई है।

Weather LIVE Updates: बारिश के बाद ट्रैफिक जाम

बारिश के बाद गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लोगों के साथ नोएडा जाने वाले लोग भी ट्रैफिक जाम के फंसे हुए है। दरअसल, यह जाम एलिवेटेड रोड गाजीपुर के पास पानी जमा हो जाने की वजह से लगा है। सुबह 8 बजे से लोग जाम में फंसे हुए है।

Weather LIVE Updates: गाजियाबाद में बारिश से परेशान हुए लोग

दिल्ली एनसीआर में सुबह से हो रहे मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानियां खड़ी कर दी है। गाजियाबाद में भी सुबह से बारिश हो रही है और इस बारिश की वजह से एलिवेटेड रोड पर 8 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लगा हुआ है। गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले एलिवेटेड रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं।

Weather LIVE Updates: जम्मू और कश्मीर में बारिश

जम्मू और कश्मीर के डोडा शहर के कुछ हिस्सों मेंबारिश हुई है। गंडोह भलेसा क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है।

Weather LIVE Updates: IMD ने जारी किया अलर्ट

आज की बारिश के बादमौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है उमें जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, यूपी और मुंबई समेत कई राज्यों के नाम शामिल हैं।

Weather LIVE Updates: दिल्ली एयरपोर्ट का वीडियो देखिए

Weather LIVE Updates: दिल्ली के राजाजी मार्ग का वीडियो

बारिश के दौरान दिल्ली के राजाजी मार्ग का वीडियो सामने आया है।

Weather LIVE Updates: दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों से आ रहे वीडियो

दिल्ली के कई क्षेत्रों से बारिश के वीडियो सामने आ रहे हैं।

Weather LIVE Updates: मुंबई में भी हुई बारिश

मानसून के सीजन में आज मुंबई के कई क्षेत्रों में बारिश हुई।

Weather LIVE Updates: मिंटो ब्रिज का वीडियो

दिल्ली में बारिश के बाद मिंटो ब्रिज का वीडियो सामने आया। यहां पर कुछ समय के बाद यातायात सही से चलने लगा।

Weather LIVE Updates: नोएडा में छाए बादल

आज नोएडा में भी तेज बारिश हुई। अभी भी नोएडा में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आने वाले कई दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

Weather LIVE Updates: दिल्ली में मूसलाधार बारिश

23 जुलाई की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिल्ली के अलावा NCR के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के बाद राजधानी के कई क्षेत्रों में पानी भर गया। इससे जाम की समस्या पैदी हो गई। वीडियो में महरौली-बदलपुर रोड पर भी पानी के बीच से गाड़ियों को निकलते देखा जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ