---विज्ञापन---

90KM स्पीड वाले तूफान की चेतावनी, दिल्ली समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई मैदानी इलाकों से हो चुकी है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव होगा, जिससे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश होगी। आइए मौसम को लेकर IMD क्या कहता है, जानते हैं...

---विज्ञापन---

IMD Today Weather Forecast: उत्तर भारत में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है, लेकिन इस बार मानसून के जाने में देरी हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों से जा चुका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश कम हो गई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव हो रहा है। इससे समुद्र तटीय इलाकों में 70 से 90 किलोमीटर स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 2 दिन भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली को भी उमस से राहत मिलेगी। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी बादल बरसेंगे। इस बार एक जून से 23 सितंबर तक 880.8MM बारिश हुई है, जबकि सामान्यत: 837.7MM बारिश होती है। इस बार मानसून 6 अक्टूबर तक वापसी करेगा। आइए अब जानते हैं कि आज देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है?

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में आज बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली के लोग पिछले 3 दिन से उमस से जूझ रहे हैं। ऐसी गर्मी पड़ रही है कि पारा एक बार फिर 35 पार पहुंच गया है, लेकिन आज दिल्ली को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आज देश का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 रहने के आसार हैं। वहीं 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वैसे आज सुबह मौसम में थोड़ी ओस भी देखने को मिली। ठंडक का अहसास हुआ, दिन चढ़ते ही धूप खिल गई।

---विज्ञापन---

उत्तराखंड और हिमाचल में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। मंगलवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। आज भी कुमाऊं के पहाड़ों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस इलाके के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में 3 दिन से मौसम शुष्क है। आज शिमला, सोलन, सिरमौर में भारी बारिश होने का अलर्ट है। आज और कल 6 जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है और गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे। हिमाचल प्रदेश में इस बार सामान्य 723.10 मिलीमीटर (मिमी) से बहुत कम सिर्फ 573.70 मिलीमीटर बारिश हुई है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आगे इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में 25 से 27 सितंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 25-29 और 30 सितंबर को बारिश होगी। गुजरात में 25 से 28 सितंबर तक भारी वर्षा हो सकती है। अगले 2-3 दिन पश्चिम बंगाल के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बिहार में अगले 3 दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के 12 जिले अभी बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। आज और कल कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में भारी बारिश होने का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा से सटे पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Sep 25, 2024 07:23 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola