हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Mausam 6 August: उत्तराखंड में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट, आज 17 राज्यों में बरस सकते हैं बादल, पढ़ें IMD अपडेट

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा, जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं आज राजधानी दिल्ली समेत देश के करीब 17 राज्यों में बारिश होने के आसार हैं.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश ने तबाही मचाई है. उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं असम में ग्रामीण इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज और येलो अलर्ट दिया है. वहीं उत्तराखंड में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट दिया है, जिसके चलते लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

मुख्यमंत्री धामी का NDRF-SDRF को आदेश

IMD के अनुसार, उत्तराखंड में आज देहरादून, चमोली और बागेश्वर में बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन एजेंसियों NDRF-NSDRF को 24 घंटे हाई अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, इसलिए रुद्रपयाग के लोगों को अलर्ट किया गया है. लाउडस्पीकर से घोषणा करके स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को नदी के किनारों और घाटों से दूर रहने की सलाह दी गई. सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह है.

लैंडस्लाइड से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने से धरासू के नालू पानी के पास सड़क ब्लॉक है. यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड, दुर्बिल, जंगल चट्टी और स्याना चट्टी के पास बाधित है. सरकार ने बारिश के मद्देनजर देहरादून, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में आंगनबाड़ी केंद्र और 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की हैं. रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ हाईवे पर मलबा भरा है, जिसमें कई गाड़ियां फंसी हैं, वहीं पानी आने के कारण नालों में उफान आया हुआ है.

विज्ञापन

आज 17 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी

IMD के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप में बारिश का अनुमान है.

असम में बाढ़ से अब तक 95 लोगों की मौत

असम, उत्तराखंड और नागालैंड समेत देश के कई राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा है. उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश होने से नदियां उफान पर बह रही हैं. फर्रुखाबाद के 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में पानी भरा है. बलिया में 27 घर सरयू नदी के पानी में डूब चुके हैं. वाराणसी में मंदिरों में पानी भरा है. असम में बाढ़ के पानी में डूबने से पिछले 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत हो चुकी है और इसके साथ ही बाढ़ से मरने वालों की संख्या 95 हो चुकी है. प्रदेश के 563 गांवों के 1.6 लाख से ज्यादा बेघर हो चुके हैं और फसलों-जानवरों को भी खो चुके हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola