दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज सुबह जबरदस्त बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलीं, जिससे मौसम सुहाना हो गया. इतने घने काले बादल छाए कि दिन में अंधेरा छा गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली-NCR में दिनभर मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया है. वहीं अगले 5 दिन रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने आज देशभर के करीब 23 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है, जो अगले 5 दिन तक रुक-रुक होती रहेगी. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
हिमाचल-उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा?
IMD के अनुसार, उत्तर-पूर्वी असम और उसके आस-पास के इलाकों में, बंगाल तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में ऊपरी हवाओं वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके असर से देशभर में मौसम का मिजाज अलग-अलग है. कुछ राज्यों में लोग चिपचिपी उमस भरी गर्मी से त्रस्त हैं तो कहीं बारिश का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आज पूर्वी भारत तेज हवाओं और गरज के साथ बिजली रौद्र रूप ले सकती है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड के चलते मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुछ राज्यों में भारी बारिश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है.
आज किन 23 राज्यों में बारिश होने की संभावना है?
IMD के अनुसार, आज 23 अगस्त को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय, केरल और असम में भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, रायबरेली, मथुरा, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, जालौन, ललितपुर और प्रयागराज में आज गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं कल 24 अगस्त और परसो 25 अगस्त को भी इन राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.
आज इन जिलों में बारिश होने की संभावना है?
बिहार में आज पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और लखीसराय में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. राजस्थान में आज जयपुर, झुंझुनू, टोंक, बारां, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर, झालावाड़, जैसलमेर, करौली, उदयपुर, सवाई माधोपुर और श्रीगंगानगर में बारिश होने से जलभराव की समस्या हो सकती है. मध्य प्रदेश में आज कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, नर्मदापुरम, खरगोन, मंडला, खंडवा, बैतूल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में आज हल्की से भारी बारिश हो सकती है.
पंजाब में आज लुधियाना, कपूरथला, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला समेत कई जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में आज पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार में भारी बारिश के साथ भूस्खलन होने का खतरा है. हिमाचल प्रदेश में मंडी, चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़, पुंछ, अनंतनाग, कुपवाड़ा, जम्मू, रियासी, बारामूला और बांदीपोरा 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
संबंधित खबरें
सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
5 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
6 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
10 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines