42 डिग्री पहुंचा तापमान, हीटवेव की चपेट में झारखंड, इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, लद्‌दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी और बरसात होगी। पूर्वोतर भारत में 4-5 दिनों में तेज हवाएं चलेंगी और ओले गिरेंगे। कई राज्यों में भीषण गर्मी भी पड़ेगी।

Weather Update, Chhattisgarh Weather Update, Chhattisgarh Mausam, Heatwave, IMD, IMD Alert, monsoon 2023

IMD का अलर्ट। (File Photo)

Aaj Ka Mausam : देश में कहीं हीटवेव की स्थित है तो कहीं जमकर बारिश हो रही है। पाकिस्तान में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर अपने देश में दिखेगा। कई राज्यों में तेज गरज और हवा के साथ बादल बरसेंगे। ओले भी गिरेंगे। ओडिशा सबसे गर्म राज्य रहा है। झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर स्थित है, जो दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक फैलेगा। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 18 मार्च को तेज गरज के साथ बर्फबारी और बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, लद्‌दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 मार्च को भी बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में 16 मार्च को तेज गरज और बिजली के साथ बादल बरसेंगे। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोतर असम में स्थित है, जिसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में 16 से 19 मार्च तक गरज, बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी होगी। हवा की स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है और ओले भी गिरेंगे। इसी अवधि के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी जमकर बादल बरसेंगे और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं बहेंगी।

विज्ञापन

हीटवेव का अलर्ट

उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और फिर 2-4 डिग्री की वृ‌द्धि होने की संभावना है। पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। हालांकि, मध्य भारत में तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। ओडिशा में 16 से 18 मार्च तक, सौराष्ट्र और कच्छ में 16-17 मार्च को, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना में 16 मार्च को, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 18-19 मार्च को हीटवेव की संभावना है।

42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

आईएमडी ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। देश भर में ओडिशा के झारसुगुड़ा में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में पारा 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा।

विज्ञापन

जानें दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 से 36 डिग्री और 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच हैं। राजधानी में रविवार को आसमान में बादल रहेंगे और हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 25-35 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है। हालांकि, 17-18 मार्च को मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ