Aaj Ka Mausam : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश हो रही है तो कहीं कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में धुंध की मोटी-मोटी चादरें बिछी नजर आईं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग का क्या है लेटेस्ट अपडेट?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया गुरुवार को पश्चिम-मध्य क्षेत्र में था। इसके अगले 24 घंटे के अंदर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे समुद्री तटीय के पास स्थित जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने के लिए 27 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
यह भी पढ़ें : माइनस में तापमान, भयंकर ठंड से छूटी कंपकपी, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी
इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने बताया कि लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से आंध्र प्रदेश में 20 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर भी जमकर बादल बरसेंगे। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 20-21 दिसंबर को, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 24 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। साथ ही असम और मेघालय में 21-23 दिसंबर के दौरान बरसात होने के आसार हैं।
जानें पहाड़ी इलाकों में कितना है तापमान
आईएमडी के मुताबिक, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस में है, जबकि हिमाचल प्रदेश में तापमान 1-5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों में पारा 3 से 6 डिग्री के बीच रहा, जबकि यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : तेज हवाएं तटों पर चलेंगी, इन 4 राज्यों में भीषण बारिश से मचेगी तबाही! IMD का रेड अलर्ट जारी
शीत लहर की चेतावनी
आईएमडी ने कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20 से 25 दिसंबर के दौरान शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ में 20-21 दिसंबर को कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। पंजाब, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 20 से 22 दिसंबर तक, उत्तर प्रदेश, झारखंड में 20 दिसंबर को घने कोहरे के साथ भयंकर ठंड पड़ेगी।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
7 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
10 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines