Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। दिल्ली एनसीआर और बिहार समेत कई राज्यों में भयंकर तूफान आएगा और जमकर बादल बरसेंगे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी राहत मिलेगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बेमौसम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, पूर्वी राजस्थान से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार तक बादल से बिजली गिरने की गतिविधि के साथ भयंकर तूफान आ रहा है और यह सिस्टम गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। पूरे बेल्ट में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिल्ली एनसीआर में भी अगले कुछ घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढे़ं : चलेंगी तेज हवाएं, गिरेंगे ओले, गरजेगी बिजली; दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अलर्ट
उत्तर पश्चिम भारत में 7 मई तक होगी बेमौसम बारिश
उत्तर पश्चिम भारत में 7 मई तक गरज के साथ जमकर बादल बरसेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। मध्य, पूर्व और प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश, बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 5 से 8 मई के दौरान गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।
इन राज्यों में पिछले 24 घंटे में बरसे बादल
तेलंगाना में कुछ स्थानों पर 70-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आया। तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 40-70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना में ओले गिरे।
यह भी पढे़ं : 70 किमी की स्पीड से आने वाली है आंधी, पश्चिमी विक्षोभ इस दिन होगा एक्टिव, दिल्ली समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines