---विज्ञापन---

35 डिग्री तापमान…उमस का टॉर्चर! आज 14 राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

IMD Weather Forecast: मानसून की बारिश, गर्मी के मौसम की उमस, शरद ऋतु की गुलाबी ठंड सितंबर के आखिरी हफ्ते में तीनों एक साथ अपना अहसास करा रही हैं। दिन में जहां उमस लोगों को परेशान कर रही, वहीं ठंड का अहसास भी होने लगा है। देखें आज मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

IMD Today Weather Forecast: मानसून वापस जाने लगा है, बारिश का सिलसिला थमने लगा है। साथ ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड सताने लगी है, लेकिन दिन में उमस का टॉर्चर भी लोगों को सहना करना पड़ रहा है, क्योंकि 2 राज्यों में तापमान 35 डिग्री पार कर गया है। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और मध्य प्रदेश में 35.1 डग्री दर्ज किया गया। राजधानी में करीब 57 प्रतिशत ह्यूमिडिटी भी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अभी दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं जताई है, लेकिन देशभर के करीब 15 राज्यों में आज बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा। आइए जानते हैं कि मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट क्या कहता है?

 

---विज्ञापन---

दिल्लीवासियों को टॉर्चर कर रही उमस

एक अगस्त से 20 सितंबर तक लगातार बारिश होने के बाद राजधानी में अब मानसून थम गया है। मानसून की दिल्ली से वापसी हो चुकी है। पिछले 3 दिन से राजधानी में बारिश नहीं हुई है, लेकिन उमस अपने चरम पर है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं ह्यूमिडिटी 57% रही, जो जब तक का रिकॉर्ड है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज भी राजधानी में मौसम साफ रहेगा, अच्छी धूप खिलेगी और उमस का टॉर्चर लोगों को सहना पड़ेगा। वहीं सुबह शाम हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। कल रात से मौसम करवट बदल सकता है। इसके बाद 3 दिन तक बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

अन्य राज्यों में हालात कैसे?

दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश का तापमान भी 35 पार पहुंच गया है। बीते दिन टीकमगढ़ में 35.5, सतना में 35.1, गुना में 35.8 और ग्वालियर में 35.4 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बिहार में गंगा नदी अभी भी उफान पर बह रही है। 10 से ज्यादा जिलों के सभी गांव बाढ़ के पानी से भरे हैं। 10 लाख से ज्यादा लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। कानपुर के 10 से ज्यादा गांव बाढ़ में डूबे हैं।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आज और इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोंकण-गोवा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Sep 24, 2024 06:56 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola