IMD Monsoon 2025 Alert : देश में इस बार बेमौसम बारिश हो रही है। भीषण गर्मी के बीच प्री मानसून ने लोगों को बड़ी राहत दी। इस बीच मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2 दिनों में केरल में दस्तक देगा। इससे पहले कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश तबाही मचा सकती है। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्या अलर्ट जारी किया?
साउथ कोंकण तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर लो प्रेशर एरिया स्थित है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान डिप्रेशन में और तेजी आने की संभावना है। पश्चिमी तट गुजरात, कोंकण एवं गोवा, कर्नाटक और केरल पर अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होगी। केरल में अगले 2 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है।
जहां लो प्रेशर वाले एरिया से जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन से ट्रफ लाइन उत्तरी तेलंगाना तक जा रही है तो वहीं एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम पर स्थित है। 27 मई के आसपास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे।
इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं और बरसेंगे बादल
आईएमडी ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पश्चिम भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, कर्नाटक में 24 से 29 मई तक गरज-बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होगी और 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 5 दिनों के दौरान बादल बरसेंगे और 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चलेंगी। गोवा, महाराष्ट्र में 23-29 मई के दौरान और गुजरात में 24 से 27 मई तक मौसम सुहाना रहेगा और तेज हवाओं के साथ बरसात होने के आसार हैं।
यहां गिरेंगे ओले और चमकेगी बिजली
उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके तहत उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में गरज-बिजली के साथ बादल बरसेंगे और ओले भी गिरेंगे। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, राजस्थान में 24-29 मई के दौरान बिजली चमकेगी और बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 से 27 मई के दौरान बरसात होने की संभावना है। अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में 24-26 मई के दौरान, छत्तीसगढ़, ओडिशा में 24 मई को, बिहार में 25 मई को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 28-29 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी है। साथ ही इन राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी आंधी भी चलेगी।
जानें कहां कितना रहेगा तापमान?
उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक पारा रहा। मौसम विभाग ने हीटवेव की भी चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 24 मई को भीषण लू की स्थिति रहेगी। जम्मू में 24-26 मई के दौरान, पूर्वी राजस्थान में 24-25 मई को भीषण गर्म पड़ेगी और रातें गरम रहेंगी।
राजस्थान में 48 डिग्री तापमान
राजस्थान में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, जैसलमेर में 48.0 डिग्री, बाड़मेर में 47.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 47.3 डिग्री, बीकानेर मे 46.4 डिग्री, फलोदी में 46.2 डिग्री, पिलानी में 45.7 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री और जयपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया है।
दिल्ली एनसीआर में आसमान में छाएंगे बादल
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 से 35 डिग्री और 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली एनसीआर में 24 से 26 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश के साथ आंधी चलेगी। 40-50 किमी से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी।
यह भी पढ़ें : 46.6 डिग्री तापमान, चलेंगे आंधी-तूफान, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां तक पहुंचा मानसून?
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines